Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 94

Dehli : CM धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट

0

देहरादून: Dehli   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा और दिल्ली-रामनगर के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किए जाने का अनुरोध किया।

West Bengal Violence : हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने हेतु टनल आधारित रेल लाईन परियोजना ओर ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन परियोजना का शीघ्र परीक्षण कराकर इसके निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से हरिद्वार से वाराणसी वंदे भारत रेल बजट प्रारंभ किए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने पूर्व में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से किच्छा-खटीमा नई रेल लाईन परियोजना की सम्पूर्ण लागत भारत सरकार द्वारा वहन किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने अनुरोध किया कि रामनगर-हरिद्वार-देहरादून सीधी रेल सेवा संचालित की जाए। पूर्णागिरी मेले की अवशेष आयोजन अवधि हेतु देश के विभिन्न स्थानों मुख्यतः नई दिल्ली, मथुरा एवं लखनऊ आदि से टनकपुर के लिए पर्याप्त संख्या में रेल सेवा का भी संचालन प्रारम्भ किया जाए।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में रेल सेवाओं पर रेल मंत्री के साथ चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने के लिये देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक मात्र रेल सेवा है। कुमाऊं क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के साथ-साथ नेपाल बोर्डर होने के कारण वहां के लोगों का आवागमन भी टनकपुर से ही होता है। इसलिए टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा संचालित करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिम कार्बेट नेशनल पार्क में देश-विदेश से पर्यटकों का निरन्तर आवागमन होता है। अतः दिल्ली-रामनगर शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किया जाना अति आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से नई दिल्ली तक रेल की यात्रा करने हेतु वर्तमान में हरिद्वार होकर जाना पड़ता है। हरिद्वार-देहरादून रेल लाईन सिंगल लेन है। देहरादून से हरिद्वार तक का अधिकांश अंश राजाजी नेशनल पार्क के अन्तर्गत होने के कारण वन्यजन्तु की सुरक्षा की दृष्टि से रेल की गति भी अत्यन्त नियंत्रित होती हैं। फलतः सम्पूर्ण यात्रा में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है। यदि देहरादून से मोहण्ड होते हुए सहारनपुर तक रेल लाईन जिसका कुछ भाग टनल के माध्यम से भी होगा, निर्मित कर दी जाती है तो नई दिल्ली एवं देहरादून के मध्य रेल द्वारा भी आवागमन अधिक त्वरित हो जायेगा। जिसके फलस्वरूप प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही सुविधाजनक होने के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनायी जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने हेतु टनल आधारित रेल लाईन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना की स्वीकृति प्रदान की जाए।

Uttarakhand Ayurved University : में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

West Bengal Violence : हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल

0

West Bengal Violence : पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित साव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दरअसल सुमित साव हावड़ा में निकाले गए रामनवमी के जुलूस में शामिल था और उस जुलूस में वह हथियार लेकर शामिल हुआ था। एक वीडियो फुटेज में सुमित शोभायात्रा के दौरान रिवॉल्वर हवा में लहराता दिख रहा है। वहीं बिहार से युवक की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है और भाजपा पर सुनियोजित तरीके से हिंसा कराने का आरोप मढ़ दिया है।

Uttarakhand Ayurved University : में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

टीएमसी पर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप (West Bengal Violence)

तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष का कहना है कि रामनवमी पर हावड़ा में भड़की हिंसा की घटना में भाजपा की शोभायात्रा में एक युवक हथियार के साथ दिख रहा है। जिससे यह साबित हो गया है कि भाजपा ने उकसावे की साजिश रची थी। हावड़ा पुलिस ने बिहार के मुंगेर से युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। वहीं चंदननगर पुलिस कमिश्नर ने हिंसा के बाद हुगली जिले के रिशरा और सेरमपोरे इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।

हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर राज्यपाल

वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस हुगली के हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचे हैं। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। हुगली के रेलवे स्टेशन के बाहर आज भी पथराव हुआ था। राज्यपाल स्टेशन भी पहुंचे और वहां पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इससे पहले अपने एक बयान में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि हम काली ताकतों को समाज का सौहार्द बिगाड़ने नहीं देंगे। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। लोगों को शांति से जीने का अधिकार है और इस अधिकार की किसी भी कीमत पर रक्षा की जाएगी।

बता दें कि हुगली में सोमवार को भी पत्थरबाजी की घटना हुई है और कुछ उपद्रवियों ने सोमवार रात को हुगली में रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव कर दिया। ऐसे में रेलवे ने एहतियातन हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

Defamation Case : राहुल को 13 अप्रैल तक मिली जमानत, 3 मई को अगली सुनवाई

Uttarakhand Ayurved University : में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

0

देहरादून: Uttarakhand Ayurved University  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के पीएमएचएस चिकित्सा अधिकारीयों के लिए आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य सचिव ने आयुर्वेद पद्धति के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही आयुर्वेद द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर आम जनमानस को चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है।

7 times Kriti Sanon proved that she’s a style icon

मुख्य सचिव ने प्रशिक्षुओं को बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आयुर्वेद रोगों के इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक बल देता है। योग और आयुर्वेद के अनुरूप जीवन शैली अपनाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का आधार है, जो तनाव मुक्त जीवन जीने को बढ़ावा देता है। अवसाद (डिप्रेशन) को कम करने के लिये आयुर्वेद में मौजूद चिकित्सकीय इलाज को अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

मुख्य सचिव द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में  Practical Training on Ayurveda For PMHS Medical Officers of Uttarakhand To Promote Wellness Concept  उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (Uttarakhand Ayurved University)  तथा एच0एन0बी0 उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गये प्रशिक्षण मॉड्यूल का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में सचिव स्वास्थ्य डा0 आर0 राजेश कुमार, सचिव आयुष डा0 पंकज कुमार पाण्डे, कुलपति एच0एन0बी0 उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो0 हेमचन्द पाण्डे, कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो0 सुनील कुमार जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डा0 विनीता शाह, एन0एच0एम0 निदेशक डा0 सरोज नैथानी, डा0 अजय कुमार नगरकर, प्रो0 अनूप कुमार गक्खड, प्रो0 पंकज कुमार शर्मा, प्रो0 डी0 सी0 सिंह, डा0 दीपक कुमार सेमवाल, डा0 आशुतोष चौहान, चन्द्रमोहन पैन्युली, डा0 राजीव कुरेले, डा0 एच एम0 चन्दोला, डा0 नन्द किशोर दाधिच, डा0 अमित तमादड्डी आदि मौजूद रहे।

CM Dhami Visit Dehli : CM धामी ने PM मोदी से की शिष्टाचार मुलाकात

Defamation Case : राहुल को 13 अप्रैल तक मिली जमानत, 3 मई को अगली सुनवाई

0

नई दिल्ली: Defamation Case  राहुल गांधी ने सूरत की मजिस्ट्रेट कोर्ट से मानहानि केस में मिली दो साल की सजा को चुनौती दी है। बता दें कि राहुल ने सेशंस कोर्ट में अपील दायर की है। राहुल की सजा को चुनौती देने वाले मामले की अगली सुनवाई अब 3 मई को होगी। राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। इसके अलावा जस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। राहुल गांधी कोर्ट से बाहर निकल चुके हैं।

CM Dhami Visit Dehli : CM धामी ने PM मोदी से की शिष्टाचार मुलाकात

सूरत की सेशन कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

सूरत की सेशन कोर्ट के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के समर्थन में हाथों में पोस्टर लिए हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में भरूच से सूरत जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया।

खरगे बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय पर बहस नहीं करेंगे, लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। यह गुजरात में शक्ति प्रदर्शन नहीं है। वह हमारे नेता हैं और अपने नेता के साथ खड़े होने के लिए छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जा रहे हैं।

23 मार्च को सूरत मजिस्ट्रेट ने सुनाई गई थी सजा

बता दें कि 23 मार्च को सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि (Defamation Case) के मुकदमे में दोषी ठहराया था। अदालत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई है। इस वजह से वायनाड से लोकसभा की उनकी सदस्यता रद कर दी गई।

CBI Diamond Jubilee Program : आपको कहीं भी हिचकने-रूकने की जरूरत नहीं- पीएम

CM Dhami Visit Dehli : CM धामी ने PM मोदी से की शिष्टाचार मुलाकात

0

देहरादून: CM Dhami Visit Dehli  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। राज्य को  G20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री  के साथ लगभग एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और  प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को मुनस्यारी की शॉल, उत्तराखंड में  G20 के सफल आयोजन की कॉफी टेबल बुक, एक साल नई मिसाल की कॉफी टेबल बुक, मिलेट एवं जागेश्वर धाम की प्रतिकृति भेंट की।

CBI Diamond Jubilee Program : आपको कहीं भी हिचकने-रूकने की जरूरत नहीं- पीएम

मुख्यमंत्री ने (CM Dhami Visit Dehli) प्रधानमंत्री को चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में भूधंसाव से प्रभावितों को राहत और विस्थापन कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि  भूस्खलन एवं भू-धसाव हेतु आर्थिक पैकेज रू० 2942.99 करोड़ की आवश्यकता है।  उक्त पैकेज में प्रभावितों को अस्थाई राहत व आवास व्यवस्था हेतु 150 प्री फॅब्रिकेटेड घरों का निर्माण, साइट डेवलपमेंट कार्य प्रभावित भत्ता प्रमुख है। आवासीय एवं व्यवसायिक अवसंरचनाओं के मुआवजे, असुरक्षित जोन में आने वाले परिवारों की जमीनों के मुआवजे, प्रभावित व्यक्तियों के स्थायी पुनर्वास एवं भूमि के अधिग्रहण व विकास और प्रभावित विभागीय अवसंरचनाओं की मरम्मत व पुनर्स्थापना का कार्य सम्मिलित है। जोशीमठ के स्थरीकरण तथा पुनर्विकास का कार्य भी किया जाना है।

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एण्ड मैनेजमेंट सेंटर स्थापित किया गया है, जो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर भूमि धसाव सुधार एवं प्रबंधन पर सलाह देगा। सेंटर ने जोशीमठ में कार्य करना आरम्भ कर दिया है, इसके द्वारा प्रभावित भू धसाव, आपदा प्रभावित जोखिम क्षेत्र का रोडमैप तैयार कर दिया गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा  आयोजित पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड की बैठक में संस्तुति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की वित्तीय स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से भी कराए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से वाराणसी के लिए वन्दे भारत रेल सेवा शुरू किए जाने का भी आग्रह करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि (CM Dhami Visit Dehli) राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अन्तर्गत आस्ट्रेलिया से 240 मैरीनो भेड़े दिसम्बर, 2019 में आयात की गई थी। इसकी सफलता के आधार पर प्रथम चरण में 500 मैरीनो भेड़ों को आयात करने का प्रस्ताव है जिससे आगामी 3-4 महीनों में लगभग 500 मैट्रिक टन उच्च गुणवत्ता ऊन प्राप्त हो सकती है जो आत्मनिर्भर भारत के अवधारणा के अन्तर्गत भारतीय वस्त्र उद्योग के लिये महत्वपूर्ण है। इसके लिए पशुधन मंत्रालय एवं कपड़ा मंत्रालय से सहयोग अपेक्षित है।

प्रदेश द्वारा स्टेट मिलेट मिशन का वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक  संचालन किया जा रहा है। मिलेट मिशन में 10,000 मै0टन मडुवा, किसानों से खरीद कर पी०डी०एस० के माध्यम से वितरित किया जायेगा। साथ ही झंगोरे की खीर को मिड-डे-मील में सप्ताह में एक बार विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा । झंगोरा, रामदाना एवं काकुनी के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किये जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, दलहन व तिलहन के अन्तर्गत गहत व काला भट्ट फसल के सत्य बीज के प्रयोग की अनुमति प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में नाबार्ड द्वारा 18 हजार पॉलीहाउस की स्थापना हेतु रू0 280 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है, इससे लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य में सेब उत्पादन को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने हेतु एप्पल मिशन के अन्तर्गत रू0 35 करोड़ की योजना स्वीकृत की गयी है। उच्च मूल्य वाली फसलों जैसे- कीवी ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी आदि को राज्य सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने (CM Dhami Visit Dehli) कहा कि राज्य में मौनपालन के समग्र विकास हेतु  राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजना ( NBHM ) के दिशा निर्देशानुसार  रू० 249.529 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया गया है, जिसमें कुल अनुदान रू0 203.391 करोड़ केन्द्र सरकार से अपेक्षित है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि उक्त प्रस्ताव से लगभग 45,000 मौनपालकों को सीधे लाभ पहुंचेगा जबकि प्रदेश के समस्त बागवानों एवं कृषकों को उत्पादन में वृद्धि के माध्यम से अप्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

ऋषिकेश एम्स का 280 शैय्याओं युक्त सैटेलॉइट सेन्टर, ऊधम सिंह नगर (कुमांऊ मण्डल) हेतु स्वीकृत है। सी०पी०डब्ल्यूडी कार्यदायी संस्था है। कार्य में त्वरित गति अपेक्षित है।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे में हवाई सेवाओं के संचालन करने तथा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के दृष्टिगत हवाई अड्डे को भारतीय वायुसेना ( रक्षा मंत्रालय) को हस्तांतरित किए जानें के लिए संबंधित को निर्देशित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में पीएमजीएसवाई -1 & ॥ के समस्त अवशेष 473 कार्यों को पूर्ण करने हेतु मार्च, 2024 तक की अनुमति प्रदान करने पर विचार किए जाने का निवेदन किया। पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत राज्य में 150 से 249 की जनसंख्या वाली 407 बसावटें अवशेष हैं, जिसमें 3200 किमी0 लम्बी सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है, तथा अनुमानित लागत रू० 2900 करोड़ है। इन बसावटों की स्वीकृति हेतु अनुमति प्रदान किया जाना निवेदित है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत उत्तराखण्ड में अवशेष 25,423 लाभार्थियों हेतु आवास आवंटन का लक्ष्य माह अप्रैल, 2023 में प्राप्त होना आवश्यक है, जिससे इनको माह दिसम्बर, 2023 तक पूर्ण किया जा सके। इससे वर्ष 2024 तक सभी पात्र लाभार्थियों को आवास योजना से संतृप्त किये जाने का लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को  USD  5  Trillion     बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने हेतु  “सशक्त उत्तराखण्ड“ मिशन लॉच किया है जिसके अन्तर्गत अगले 5 वर्षो में (2022-2027)  GSDP  रू० 2.75 लाख करोड़ से दोगुना कर रू0 5.5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में  McKinsey Global Firm  द्वारा इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पर्यटन, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा तथा सर्विस सेक्टर में निजी निवेश को आकर्षित करने की फोकस एप्रोच के साथ आधारभूत संरचनाओं के विकास का सामन्जस्य बिठाते हुए रणनीति तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने (CM Dhami Visit Dehli) राज्य की नई पर्यटन नीति की जानकारी देते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ तथा उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति हर की पैड़ी हरिद्वार तथा ऋषिकेष कॉरिडोर पर कार्य किया जा रहा है। जनपद चमोली में माणा गांव से 5 कि०मी० की दूरी पर अवस्थित मूसापानी स्थल को नाडावेट (गुजरात) की तर्ज पर विकसित किये जाने हेतु चिन्हित किया गया है।

केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के पुनर्विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि चारधाम धार्मिक पर्यटन की भांति कुमाऊं क्षेत्र में स्कन्द पुराण में उल्लेखित मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत सर्किट के रूप में 48 मंदिरों तथा गुरूद्वारों को चिन्हित किया गया है। जिसमें प्रथम चरण में 16 मंदिरों का सर्किट बनाने हुये अवस्थापना विकास किया जाना प्रस्तावित है।

राज्य में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना बनायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत ग्लोबल प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से युवाओं को विदेशों में विशेषकर जापान, जर्मनी, यू०के० अमेरिका, सिंगापुर आस्ट्रेलिया तथा कनाडा में मुख्य रूप से एल्डर केयर, नर्सिंग, आतिथ्य सत्कार, आयुष ( योग, ध्यान तथा आयुर्वेद) से संबंधित सेक्टर में आकर्षक पैकेज दिलाया जायेगा।

औद्योगिकी एवं रोजगार को बढ़ावा दिये जाने हेतु नई मैगा एवं इण्डस्ट्रियल पॉलिसी, प्राइवेट इण्डस्ट्रियल पार्क पॉलिसी एवं कस्टमाइज पैकेज प्रख्यापित की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अक्टूबर-नवम्बर में इन्वेस्टमेंट समिट प्रस्तावित है।

राज्य में नीति आयोग, भारत सरकार की तर्ज पर सेतु “ State Institute for Empowering and Transforming Uttarakhand&SETU“ बनाया जा रहा है। पी०एम० गति शक्ति पोर्टल की तर्ज पर राज्य का पी०एम० गतिशक्ति पोर्टल भी  विकसित किया गया है।  स्टार्ट अप नई पॉलिसी जिसमें अन्य सभी लाभ सहित लगभग रू0 200 करोड़ का वेंचर फंड स्थापित किया गया है।  माननीय प्रधानमंत्री जी की 13 फ्लैगशिप  योजनाओं के अन्तर्गत किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड में शत-प्रतिशत प्रगति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में 94 प्रतिशत की प्रगति प्राप्त कर ली गयी है राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार के सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के विजन के दृष्टिगत सोलर पावर पॉलिसी  लाई गयी है। वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर ऊर्जा क्षमता को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

Sashakt Uttaraakhand @25 : CM ने दिये विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश

CBI Diamond Jubilee Program : आपको कहीं भी हिचकने-रूकने की जरूरत नहीं- पीएम

0

नई दिल्ली। CBI Diamond Jubilee Program  केंद्रीय जांच एजेंसी की डायमंड जुबली कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। शिलांग, पुणे और नागपुर में CBI के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी पीएम ने उद्घाटन किया। साथ ही इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में और सहायता प्रदान करेगा। सीबीआई भारत की प्राथमिक जांच एजेंसी है, जिसे 1 अप्रैल 1963 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के एक संकल्प द्वारा स्थापित किया गया था।

Best dressed celebs list at NMACC

CBI में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं – पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि CBI की जांच की मांग के लिए तो आंदोलन तक किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को CBI को दे दें। न्याय, इंसाफ के ब्रैंड के तौर CBI का नाम सबकी जुबान पर है। जिन्होंने भी CBI में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं।

किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए- पीएम मोदी

CBI के डायमंड जुबली कार्यक्रम (CBI Diamond Jubilee Program) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि जिन लोगों के खिलाफ आप कार्रवाई कर रहे हैं, वे बहुत शक्तिशाली हैं। वे सालों से सरकार और व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं। कुछ राज्यों में आज भी वे सत्ता में हैं, लेकिन सीबीआई को अपने काम पर ध्यान देना है, किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पीएम ने कहा आज देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति में कोई कमी नहीं है। आपको कहीं भी हिचकने, कहीं रूकने की जरूरत नहीं है।

मोदी बोले – ‘लोकतंत्र और न्याय के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा है भ्रष्टाचार’

उन्होंने आगे कहा कि मुख्य रूप से CBI की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की है। भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता। भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है, अनेक अपराधों को जन्म देता है। भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है।

हमने भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया है – पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए, लेकिन आरोपी डरे नहीं क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था। 2014 के बाद हमने भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया है। भ्रष्टाचारियों ने देश का खजाना लूटने का एक और तरीका बना रखा था जो दशकों से चला आ रहा था। ये सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लूट थी। आज जनधन, आधार, मोबाइल की ट्रिनिटी से हर लाभार्थी को उसका पूरा हक मिल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- न्याय का ब्रांड है CBI

पीएम मोदी ने कहा कि देश की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के रूप में 60 साल का सफर CBI ने पूरा किया है। ये 6 दशक निश्चित रूप से अनेक उपलब्धियों के रहे हैं। आज यहां CBI के मामलों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट का संग्रह भी जारी किया गया है। ये CBI के बीते वर्षों के सफर को दिखाता है। पीएम ने कहा लोग आंदोलन करते हैं कि केस उनसे लेकर CBI को दे दो। यहां तक कि पंचातय स्तर पर भी कोई मामला आता है तो लोग कहते हैं कि इसे CBI को दे देना चाहिए। न्याय के इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में CBI हर जुबान पर है।

Sashakt Uttaraakhand @25 : CM ने दिये विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश

Sashakt Uttaraakhand @25 : CM ने दिये विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश

0

देहरादून Sashakt Uttaraakhand @25  2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विभागों का जो लक्ष्य निर्धारित है, उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागों ने अब तक धरातल पर किये गये कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर तेजी लाने के लिए विभागों की नियमित समीक्षा की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @25 (Sashakt Uttaraakhand @25) के अन्तर्गत विभागों की कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2025 के लिए लक्ष्य के सापेक्ष जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनको पूर्ण करने के लिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।  जिन क्षेत्रों में राज्य के राजस्व वृद्धि में शीघ्रता परिलक्षित है, उन क्षेत्रों को प्राथमिकता पर रखा जाए। सभी विभाग दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक कार्ययोजना के साथ कार्यों को पूरे मनोयोग के साथ धरातल पर लाएं।

Amul Milk Price : महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि 01 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। सभी विभागों की जल्द ही 31 मार्च 2024 तक की कार्ययोजना, लक्ष्य एवं राजस्व वृद्धि के लिए विभागों द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं, इसकी समीक्षा की जायेगी। राज्य के पर्वतीय जनपदों की आय में वृद्धि के लिए इस क्षेत्र में लोगों की आजीविका सुधार के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों की आजीविका बढ़ाने एवं राजस्व वृद्धि के लिए  तैयार की जा रही कार्य योजना के तहत जो कार्य होने हैं, उनमें सेक्टरवार तेजी लाई जाए। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। 2025 तक राज्य के लिए हम क्या महत्वपूर्ण उपलब्धि हांसिल कर सकते हैं, सभी विभाग इस पर विशेष ध्यान दें।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (Sashakt Uttaraakhand @25)  ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, कृषि, उद्यान, उद्योग के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अनेक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में लघु समयावधि की कार्ययोजना के साथ ही 2030 तक और क्या बेहतर किया जा सकता है, इस दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। इन क्षेत्रों से जहां राज्य में लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, राज्य की जीडीपी में भी तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कुमांऊ क्षेत्र में कुछ ऐसे नये पर्यटक एवं धार्मिक स्थल विकसित किये जाएं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु, गढ़वाल के साथ कुमांऊ के नैसर्गिक सौन्दर्य का आनन्द भी ले सकें। पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न सर्किटों के माध्यम से पूरे उत्तराखण्ड को जोड़ने के भी उन्होंने निर्देश दिये। एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में भी प्रदेश में अनेक संभावनाएं हैं, उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन के नये स्थलों को विकसित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। जिन पर्यटक स्थलों पर साहसिक गतिविधियां हो रही हैं, उनको और विकसित करने की दिशा में भी ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। स्थानीय उत्पादों की ब्राडिंग और मार्केटिंग पर ध्यान दिया जाए। एप्पल और कीवी मिशन पर तेजी से कार्य किये जाएं। पर्वतीय क्षेत्रों में ऐरोमेटिक प्लांट की खेती को बढ़ावा दिया जाए। राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में डिग्री कोर्स के अलावा कौशल विकास से सबंधित डिप्लोमा कोर्स संचालित किये जाने पर भी ध्यान दिया जाए। राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नीतियों के सरलीकरण की दिशा में कार्य किये जाने पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जिन क्षेत्रों में दक्ष मानव संसाधन की मांग बढ़ी हैं, ऐसे क्षेत्रों में राज्य के युवाओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं की जाए।
बैठक में दिये गये विस्तृत प्रस्तुतीकरण में जानकारी दी गई कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र में 2030 तक विभिन्न गतिवधियों पर आधारित कार्य किये जायेंगे। देवभूमि उत्तराखण्ड में प्रतिवर्ष 01 करोड़ पर्यटक एवं श्रद्धालुओं का आगमन हो, इसके लिए व्यापक कार्ययोजना पर कार्य हो रहा है। इससे राज्य में 05 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके लिए राज्य में नये पर्यटक एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करने के साथ ही अवस्थापना सुविधा के विकास पर विशेष ध्यान दिदया जायेगा। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जायेगा। 2030 तक सेब की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार ने 1500 से 2000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करने का लक्ष्य रखा है, जिससे 2500 करोड़ की अतिरिक्त जीडीपी बढ़ने का अनुमान है। इससे लगभग 30 हजार किसानों की आय में 10 गुना तक वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री शैलेश बगौली, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विजय कुमार यादव, श्री एस.एन. पाण्डेय, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, मैकेन्जी से सीनियर पार्टनर श्री अमित खेर, श्री अभिषेक बावेल एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Amul Milk Price : महंगा हुआ अमूल दूध, दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

0

अहमदाबाद। Amul Milk Price   शनिवार को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने राज्य में अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बता दें कि दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से दूध की कीमतों में पहली बार वृद्धि की गई है।

Bihar Violence : सासाराम में रात भर होता रहा बवाल, धारा 144 लागू

2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए अमूल ने दूध के दाम

सूत्रों का कहना है कि चारा और परिवहन की कीमतों में वृद्धि के कारण दूध की लागत में वृद्धि हुई है। इसलिए अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। दरअसल, गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) राज्य में दुग्ध सहकारी समितियों का शीर्ष निकाय है, जो आमतौर पर पहले से ही दूध की कीमतों में वृद्धि की घोषणा करता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया।

दूध के लिए अब इतने चुकाने होंगे रुपये (Amul Milk Price)

बता दें कि मूल्य संशोधन के बाद अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये हो गई है। इसके अलावा अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। साथ ही अमूल गाय के दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 52 रुपये प्रति लीटर और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

गुजरात में 6 माह बाद बढ़े दूध के दाम

बताते चलें कि पिछले छह महीने से गुजरात में दूध के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में 2 रुपये प्रति लीटर और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों के लिए फरवरी 2023 में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

New Education Session 2023 : नया शिक्षा सत्र शुरू, बिना किताब के पढ़ेंगे छात्र

 

Bihar Violence : सासाराम में रात भर होता रहा बवाल, धारा 144 लागू

0

Bihar Violence : बिहार में सासाराम और नालंदा जिले में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसा की घटनाएं हुईं, और शनिवार को भी दोनों ही जगह ‘स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण’ में बताई जा रही है। शहर में इंटरनेट बंद कर और धारा 144 को सख्ती से लागू कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं तनाव के कारण गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। दोनों जिलों में दोनों पक्षों के चुनिंदा लोगों के साथ कुछ घंटे में पुलिस शांति समिति की बैठक भी करने जा रही है।

New Education Session 2023 : नया शिक्षा सत्र शुरू, बिना किताब के पढ़ेंगे छात्र

गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द (Bihar Violence)

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह के सासाराम दौरे के मद्देनजर हालात पर काबू पाने का प्रयास तेज बताया जा रहा था। लेकिन, कार्यक्रम स्थल के आसपास धारा 144 लागू रहने और स्थिति तनावपूर्ण रहने के कारण शाह का दौरा रद्द कर दिया गया है। ताजा हालत यह है कि कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी नवरत्न बाजार में दुकानों के साथ घरों के दरवाजे भी बंद हैं। इसके बावजूद शनिवार को भी 10 मिनट के लिए पथराव की सूचना आई। इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, यह घटना बता रही है कि तनाव अब भी है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके को छावनी के रूप में बदल चुकी है। सड़क पर रातम में गश्ती चलती रही और सुबह भी वही हालात हैं। एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दो लोगों पर केस दर्ज हुआ है। धारा 144 लागू रहने की जानकारी पुलिस माइक के जरिए दे रही है। इंटरनेट सेवा ठप रखकर अफवाहों को रोकने का प्रयास जारी है।

दो किमी दायरे में तनाव, लोग घरों में बंद

नालंदा में दो किलोमीटर के दायरे के आधा दर्जन मोहल्लो में अब भी तनावपूर्ण स्थिति है। लोग घरों में बंद हैं। दुकानें भी नहीं खुली हैं। लोग एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे, क्योंकि धारा 144 के सख्ती से अनुपालन के लिए पुलिस लगातार मार्च कर लोगों को घर में रहने की ताकीद कर रही है। नगर निगम की गाड़ी से प्रचार किया जा रहा है कि स्थिति ठीक है, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पुलिस अबतक यह नहीं जानकारी दे रही कि प्राथमिकी दर्ज हुई है या नहीं। दोनों पक्षों से कुल 27 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसके कारण यह माना जा रहा है कि अब प्राथमिकी दर्ज हो गई है।

PM Modi Degree Row : PM की डिग्री वाली याचिका खारिज, केजरीवाल पर जुर्माना

New Education Session 2023 : नया शिक्षा सत्र शुरू, बिना किताब के पढ़ेंगे छात्र

0

देहरादून: New Education Session 2023 शनिवार से नया शिक्षा सत्र 2023 शुरू होने जा रहा है । सिस्टम के लचर प्रबंधन का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ेगा। उन्हें बिना किताब के ही अपनी नई कक्षा की शुरुआत करनी पड़ेगी। बता दें कि आज से सत्र शुरू होने जा रहा है और पूर्व संध्या पर किताबों की छपाई के लिए विभाग ने कंपनी से एमओयू किया। ऐसे में कब किताबें छपकर छात्रों के हाथों में पहुंचेगी अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

PM Modi Degree Row : PM की डिग्री वाली याचिका खारिज, केजरीवाल पर जुर्माना

आज नई शिक्षा नीति का सूबे में जोरशोर से प्रचार हो रहा है लेकिन पुरानी सिलेबस की पुस्तकें समय पर छापने में विभाग की स्थिति उसकी तैयारियों की पोल खोल रही है। शिक्षा विभाग सुधार के लाख दावे करे, लेकिन उसकी सुस्त व्यवस्था व पुराने ढर्रे में कोई बड़ा परिवर्तन आता नहीं दिख रहा है।

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभाग के आलाधिकारियों के साथ समय-समय पर कई बार समीक्षा बैठक में सरकारी और सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के पहली कक्षा से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दी जाने वाली निश्शुल्क पुस्तकों की समय पर छपाई और स्कूल तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि किताबों की छपाई करने वाली कंपनी के साथ एमओयू के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गए हैं। एमओयू की बाकी औपचारिकताएं शनिवार को पूरी कर दी जाएंगी। पहले चरण में पहली कक्षा से आठवीं तक की पुस्तकें प्रकाशित की जाएंगी। इसके बाद जैसे-जैसे छपाई पूरी होती जाएगी वैसे-वैसे पुस्तकों का वितरण स्कूलों में शुरू कर दिया जाएगा।

6.5 लाख छात्र-छात्राओं को दी जानी हैं किताबें

पहली से 12वीं कक्षा तक के करीब छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की मदद से हर वर्ष निश्शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इस वर्ष से सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के आठवीं से 12वीं तक के 6, 49,117 छात्र-छात्राओं को भी यह पुस्तकें दी जाएंगी। पहले केवल पहली कक्षा से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को यह पुस्तकें दी जाती थीं।

पिछले वर्षों में भी किताबें समय पर नहीं मिली

पिछले वर्ष जब जुलाई-अगस्त तक भी दूर दराज के विद्यालयों में निश्शुल्क पुस्तकें नहीं पहुंची तो शिक्षा महानिदेशक बंधीधर तिवारी ने खुद अपना और शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए थे। आदेश में कहा गया कि जब तक स्कूलों में किताबें नहीं पहुंचती वह खुद भी और इससे जुड़े अधिकारियों का वेतन जारी नहीं करने देंगे। शिक्षा महानिदेशक की इस सख्ती के बाद सितंबर महीने तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंच पाई थी।

राज्य में स्कूल व छात्रों की स्थिति (New Education Session 2023)

प्राथमिक विद्यालय : 15517
छात्र : 3, 51,977
राजकीय उच्च माध्यमिक और हाईस्कूल : 5753
राजकीय इंटर कालेज :1406
नौंवी से 12वीं तक छात्र : 1,73,230
सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय : 614
छात्र : 1,24,110

Hawara Stone Pelting : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन हिंसा

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors