Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 95

PM Modi Degree Row : PM की डिग्री वाली याचिका खारिज, केजरीवाल पर जुर्माना

0

अहमदाबाद। PM Modi Degree Row गुजरात हाई कोर्ट से शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा। हाई कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री और स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।

Hawara Stone Pelting : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन हिंसा

हाई कोर्ट ने CEC के आदेश को किया रद्द

हाई कोर्ट ने मुख्य सूचना आयोग (CEC) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएमओ के जन सूचना अधिकारी (PIO) और गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीआईओ को प्रधानमंत्री मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री दिखाने का निर्देश दिया था।

केजरीवाल पर लगा जुर्माना

इसके अलावा हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री दिखाने की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट से खारिज होने के बाद अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई। उन्होंने कहा कि क्या देश को ये जानने का भी अधिकार नहीं है कि उनके प्रधानमंत्री कितने पढ़े हैं?

केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई सामने (PM Modi Degree Row)

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”क्या देश को ये जानने का भी अधिकार नहीं है कि उनके PM कितना पढ़े हैं? कोर्ट में इन्होंने डिग्री दिखाए जाने का ज़बरदस्त विरोध किया। क्यों? और उनकी डिग्री देखने की मांग करने वालों पर जुर्माना लगा दिया जायेगा? ये क्या हो रहा है? अनपढ़ या कम पढ़े लिखे PM देश के लिए बेहद ख़तरनाक हैं।”

‘छिपाने के लिए कुछ भी नहीं’

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, उन्होंने 1978 में गुजरात विश्वविद्यालय से स्नातक और 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पिछले महीने हुई सुनवाई में विश्वविद्यालय की ओर से पेश होकर तर्क दिया कि जब छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, तब भी विश्वविद्यालय को जानकारी का खुलासा करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।

सॉलिसिटर जनरल ने तर्क दिया था, “लोकतंत्र में यह मायने नहीं रखता कि पदधारक डॉक्टरेट या अनपढ़ है। साथ ही इस मुद्दे में कोई जनहित शामिल नहीं है। ऐसे में उनकी गोपनीयता भी प्रभावित होती है।”

Bihar Board Result : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी, मोहम्मद रुमान अशरफ ने किया टॉप

Hawara Stone Pelting : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन हिंसा

0

कोलकाता। Hawara Stone Pelting पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि रामनवमी पर औद्योगिक शहर हावड़ा में हुई हिंसा के लिए भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन जिम्मेदार हैं। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

Bihar Board Result : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी, मोहम्मद रुमान अशरफ ने किया टॉप

वहीं, रामनवमी पर आगजनी के एक दिन बाद हावड़ा के शिबपुर इलाके में ताजा हिंसा की तस्वीरें सामने आई हैं।इलाके में हिंसा के बाद भारी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

बनर्जी ने बांग्ला टेलीविजन समाचार चैनल एबीपी आनंद से कहा कि हावड़ा की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हावड़ा में हुई हिंसा के पीछे न तो हिंदू थे और न ही मुसलमान। भाजपा बजरंग दल और ऐसे अन्य संगठनों के साथ हिंसा में शामिल थी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन सभी की मदद करेगी जिनकी संपत्तियों को झड़पों में नुकसान पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हावड़ा (Hawara Stone Pelting) में गुरुवार को हुई हिंसा के सिलसिले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रशासन के एक वर्ग में ढिलाई बरतने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि झड़प में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि रामनवमी के मौके पर दो गुटों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने कहा कि कई वाहनों को आग लगा दी गई और इलाके में स्थित दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

रामनवमी के दौरान दो समूहों के बीच संघर्ष देखने वाले जिले के काजीपारा क्षेत्र में और उसके आसपास की स्थिति शुक्रवार को शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही क्योंकि शुक्रवार को इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में रात से बारिश जारी, लौटी ठंड

Bihar Board Result : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी, मोहम्मद रुमान अशरफ ने किया टॉप

0

Bihar Board Result : बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज कभी भी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा सकती है।

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में रात से बारिश जारी, लौटी ठंड

प्रथम स्थान पर शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल के मोहम्मद रुमान बने बिहार मैट्रिक टॉपर जिन्होंने 489 अंक प्राप्त किया है। वही दूसरे स्थान पर दो छात्राएं भोजपुर की नम्रता एवं औरंगाबाद की ज्ञानी अनूपमा जिन्होंने 486 अंक प्राप्त किए।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने परीक्षा का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया है।

बिहार के शिक्षा मंत्री पहुंचे दफ्तर, इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री अब से कुछ ही मिनटों में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में पहुंचने वाले हैं।

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 1637414 कुल परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनकी किस्मत का फैसला अभी से कुछ ही मिनटों में हो जाएगा।

बिहार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी अब से चंद मिनटों में जारी होने वाला है। शिक्षा मंत्री कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

बिहार बोर्ड ने टॉपर्स (Bihar Board Result) घोटाले से बचने के लिए रिजल्ट में टॉपर घोषित करने के पहले परीक्षार्थियों के भौतिक सत्यापन की यह प्रक्रिया अपनाई है। इसलिए रिजल्ट की घोषणा से पहले टॉपर को बुलाया जाता है। इसलिए बोर्ड ने वेरीफिकेशन के बगैर टॉपर घोषित करने की परंपरा ही खत्म कर दी।

टॉपर घोषित करने से पहले सर्वाधिक नंबर लाने वाले पूरे बिहार के परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के निर्देश पर रविवार तक वेरीफिकेशन के लिए बोर्ड मुख्यालय में बुलाया गया था।

एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।
अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।

इसके बाद आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से आपको मैट्रिक परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।

बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जारी करेंगे। परिणाम जारी करने के मौके पर अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे।

कुछ ही देर में बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।

जबकि, चौथी और पांचवीं रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 15 – 15 हजार रुपये और एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।

Ram Navami 2023 : रामनवमी के पावन अवसर पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में रात से बारिश जारी, लौटी ठंड

0

देहरादून: Uttarakhand Weather News उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने बदला रुख। गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। देहरादून और मसूरी में गुरुवार रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई।

Ram Navami 2023 : रामनवमी के पावन अवसर पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, पौड़ी व टिहरी में रात से हल्की बारिश जारी रही। जिससे उत्तराखंड में एक बार फिर से हल्की ठंडक घुल गई है। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए रहे और बारिश हुई। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात के समय हल्की वर्षा हुई। शुक्रवार की सुबह भी बारिश जारी रही।

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि को सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में गुरुवार को सुबह से खिली चटख धूप के चलते सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तपिश के साथ ही दिन में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा। अन्य मैदानी क्षेत्रों में पारे में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी और निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है। जबकि, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम (Uttarakhand Weather News)
देहरादून, 32.2, 15.0
ऊधमसिंह नगर, 32.4, 11.4
मुक्तेश्वर, 21.3, 7.3
नई टिहरी, 22.4, 9.7

Amit Shah in Uttarakhand : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

Ram Navami 2023 : रामनवमी के पावन अवसर पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

0

देहरादून: Ram Navami 2023  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज माँ सिद्धिदात्री को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस एवं रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए समस्त लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Amit Shah in Uttarakhand : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

CM dhami

Amit Shah in Uttarakhand : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

Amit Shah in Uttarakhand : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

0

हरिद्वार: Amit Shah in Uttarakhand   केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के उत्तराखण्ड आगमन पर भल्ला इण्टर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट,  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसदगणों एवं विधायकगणों ने उनका स्वागत किया।

Mansukh Mandaviya Visit Uttrakhand : प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। अमित शाह ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही देश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

अमित शाह ने कहा- ‘मैं देश की जनता और आप सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्यमंदिर के अंदर अयोध्या में विराजमान होंगे। आज आप सभी दीक्षित होकर एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं तो मैं आप सभी को बधाई देता हूं।’

स्वामी श्रद्धानंद का प्रकट किया आभार Amit Shah in Uttarakhand

शाह ने आगे छात्र-छात्राओं से कहा- आपको इस बात का गर्व होगा आप की शिक्षा दीक्षा इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में हुई। साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए स्वामी श्रद्धानंद का आभार प्रकट किया। सभी विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह दयानंद के संदेशों को आत्मसात करते हुए स्वामी श्रद्धानंद के दिखाए रास्ते पर चले।

विश्व स्तर पर लहराएगा हिंदी का परचम

अमित शाह ने कहा- देश में बहुत जल्द नई शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च और उत्तम शिक्षा तक मातृ भाषा में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य हो रहा है। प्रबंधन और तकनीकी शिक्षा भी मातृ भाषा में दी जाएगी। देश में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और विश्व स्तर पर हिंदी और भारतीय प्रतिभा का परचम लहराएगा।

Mansukh Mandaviya Visit Uttrakhand : प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण

 

 

 

Mansukh Mandaviya Visit Uttrakhand : प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण

0

देहरादून: Mansukh Mandaviya Visit Uttrakhand  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मांडविया का एयरपोर्ट स्वागत करने के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देहरादून में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण के लिए पहुंचे।

Indore : रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में छत ढहने से बावड़ी में गिरे 25 श्रद्धालु

जन औषधि केंद्र का किया निरीक्षण (Mansukh Mandaviya Visit Uttrakhand)

औषधि केंद्र का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीमांत चमोली जिले के वाइब्रेट विलेज योजना में शामिल मलारी गांव पहुंचेंगे। वह रात्रि प्रवास भी मलारी में ही करेंगे। अगले दिन वह देहरादून लौटकर दून मेडिकल कालेज के 500 बेड के अस्पताल और तीन जिलों में स्वीकृत 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला रखेंगे।

मलारी में वह ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के साथ वाइब्रेंट विलेज योजना के मद्देनजर विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे। शुक्रवार को वह वापस देहरादून पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न विषयों पर विमर्श करेंगे।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana : के तहत इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना

Indore : रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में छत ढहने से बावड़ी में गिरे 25 श्रद्धालु

0

इंदौर। Indore  इंदौर में रामनवमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया है। श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में छत ढहने से 25 श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए, जिन्हें बचाने का कार्य जारी है। बता दें कि किसी अधिकारी ने घटना से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana : के तहत इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना

25 श्रद्धालु बावड़ी में गिरे

रामनवमी के मौके पर इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए थे। उसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, बावड़ी के ऊपर की छत अचानक ढह गई और लगभग 25 लोग बावड़ी में गिर गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और 108 नंबर पर फोन करके इसकी जानकारी दी।

हवन के दौरान ढह गई छत (Indore)

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के कई देर बाद तक वहां फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। फिलहाल, घायल हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि मन्दिर में हवन चल रहा था, जिसकी वजह से लोग छज्जे पर बैठे थे। इस दौरान ऊपर की जमीन धंस गई और यह हादसा हो गया।

बावड़ी में लोगों को पहुंचाया जा रहा ऑक्सीजन

हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि बावड़ी में से केवल चार लोग ही बाहर निकाले गए हैं। अन्य लोगों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की गई है। हादसे के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश है। अब तक कई बच्चे और महिलाओं बावड़ी में ही फंसे हुए हैं।

National Social Assistance Program : के अन्तर्गत उत्तराखंड को 118.91 करोड़ की स्वीकृति

Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana : के तहत इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना

0

देहरादून: Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana  केन्द्र सरकार ने उधमसिंह नगर के सितारगंज में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क (Integrated Aqua Park) की स्थापना की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत स्वीकृति दी है। कुल 44 करोड़ 50 लाख लागत की इस केन्द्र सहायतित योजना में केंद्र का अंशदान 40 करोड़ 05 लाख रुपए रहेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की परियोजना मूल्यांकन समिति ( Project Appraisal Committee ) द्वारा उधमसिंह नगर के सितारगंज में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क (Integrated Aqua Park) की स्थापना की संस्तुति दी गईं थी।

National Social Assistance Program : के अन्तर्गत उत्तराखंड को 118.91 करोड़ की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इससे मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों व मत्स्यपालकों की आय में वृद्धि होगी। एक्वा पार्क, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा लायी गयी एक अनूठी और अभिनव अवधारणा है, जहाँ विभिन्न मात्स्यिकी गतिविधियों को एक ही स्थान पर  किया जाता है।  ये मत्स्य पालको और सम्बन्धित हितधारको के लिए बहुत बढ़िया मंच प्रदान करने का कार्य करेगा। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य अन्तर्गत एक राज्य स्तरीय इण्टीग्रेटेड एक्वापार्क की स्थापना जनपद उधमसिंहनगर में की जा रही है।

एक्वापार्क  के अन्तर्गत विभिन्न मात्स्यिकी विकास की गतिविधियो को जोड़ा जायेगा जिसमें 01-01 पंगेशियस एवं तिलैपिया हैचरी, बायोफ्लॉक यूनिट रीसर्कुलेशन यूनिट (आर०ए०एस० ), ऑरनामेंटल फिशरीज हैचरी एवं रियरिंग यूनिट प्रसंस्करण यूनिट, प्रशिक्षण केन्द्र, इन्क्युबेशन सेन्टर, क्वांरटीन यूनिट आदि कार्य किये जायेगे ।

उक्त स्थापित किये जाने वाले एक्वापार्क से एक वर्ष में उत्तम गुणवत्तायुक्त 1.8 करोड मत्स्य बीज का उत्पादन 250 मेट्रिक टन मछलियों का उत्पादन 2800 टन मछलियो का प्रसंस्करण आदि कार्य किये जायेगे। एक्वापार्क की स्थापना होने पर प्रारम्भिक वर्ष में 5815 व्यक्ति / मत्स्य पालक जबकि योजना के दसवे वर्ष से प्रति वर्ष 10445 व्यक्तियो को लाभ मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत सब्जियों एवं फूलों की संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस  स्थापना का प्रस्ताव पर नाबार्ड की  RIDF योजना के अन्तर्गत 280 करोड़  की स्वीकृति मिली है। जिसमें से 80 प्रतिशत नाबार्ड का अंश अनुदान के रूप में कृषकों को देय है, शेष 20 प्रतिशत कृषक अंश होगा। इसके तहत विभिन्न कार्य किये जाने हैं।
18 हजार पॉलीहाउस में से 12 हजार पॉलीहाउस में वर्तमान में उत्पादित 6.57 लाख मैट्रिक टन से बढ़कर लगभग 7.50 लाख मैट्रिक टन सब्जी उत्पादन होगा। जिसमें लगभग 15 प्रतिशत की प्रतिवर्ष वृद्धि होगी। 18 हजार पॉलीहाउस में से 6 हजार पॉलीहाउस में पुष्पों का उत्पादन कर वर्तमान में उत्पादित 30.22 करोड़ कटफ्लावर से बढ़कर लगभग 37 करोड़ कटफ्लावर का उत्पादन होगा, जिसमें पुष्पों के उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की प्रतिवर्ष वृद्धि होगी। राज्य में उत्पादित सब्जियों एवं पुष्पों की बिक्री हेतु स्थानीय मण्डियों के साथ-साथ दिल्ली, चण्डीगढ़, लखनऊ की मण्डियों में भी ताजे एवं गुणवत्तायुक्त उत्पाद समय से पहुंचने के कारण उचित मूल्य प्राप्त होगा।
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी एवं पुष्पों की खेती से कृषकों की आय प्राप्त होने से सामाजिक एवं आर्थिक वृद्धि से पलायन में कमी आएगी। राज्य में सब्जियों के उत्पादन की वृद्धि होने से सब्जियों एवं पुष्पों के आयात में कमी होगी। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत स्थापित होने वाली 1791 इकाइयों को राज्य से ही कच्चे माल की आपूर्ति संभव होगी। इन 18 हजार पॉलीहाउस  के अन्तर्गत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 01 लाख लोगों को स्वरोजगार प्राप्त होगा।
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors