Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 96

Wayanad Parliamentary Seat : जानिए राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा सीट पर कब होगा उपचुनाव

0

नई दिल्ली। Wayanad Parliamentary Seat  बुधवार को जहां एक ओर कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख को लेकर चर्चा तो हो ही रही थी, लेकिन इसके साथ ही केरल की लोकसभा सीट वायनाड भी चर्चा तेज हो गई है।

Karnataka Assembly Election : कर्नाटक में चुनाव की तारीख का एलान, 10 मई को मतदान

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद वायनाड सीट पर फिर से चुनाव होना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग वायनाड सीट पर भी उपचुनाव की तारीख का एलान कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों में विधानसभा और लोकसभा के लिए उपचुनाव का एलान किया है।

उपचुनाव का एलान (Wayanad Parliamentary Seat)

चुनाव आयोग ने बताया कि पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के अलावा, ओडिशा की झारसुगुड़ा, यूपी की छानबे और स्वार और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी 10 मई को मतदान होगा। उपचुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे।

वायनाड उपचुनाव को लेकर क्या बोला चुनाव आयोग?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “कोई भी एक सीट रिक्त होने पर उपचुनाव कराने के लिए छह महीने का समय होता है। हमें कोई जल्दी नहीं है। ट्रायल कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया है। इसलिए, हम इंतजार करेंगे।”

रिक्त है वायनाड लोकसभा सीट

बता दें कि मानहानि के एक मामले में गुजरात की सूरत अदालत ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। सजा मिलने के बाद राहुल गांधी संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित किए गए हैं। इसके चलते वायनाड लोकसभा सीट रिक्त हो गई है।

Chief Secretary : 10 दिनों में पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार करने के CS ने दिए निर्देश

Karnataka Assembly Election : कर्नाटक में चुनाव की तारीख का एलान, 10 मई को मतदान

0

नई दिल्ली। Karnataka Assembly Election  कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल आज बज गया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी 224 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराने का एलान किया है। चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें।

Chief Secretary : 10 दिनों में पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार करने के CS ने दिए निर्देश

Karnataka Assembly Election update

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी। नतीजे 13 मई को आएंगे।
कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5,21,73,579 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग 2.6 करोड़ है।
80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी।
प्रदेश में लगभग 9.17 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
वोटिंग के लिए प्रदेशभर में कुल 58,282 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 20,868 पोलिंग बूथ शहरी इलाकों में हैं। 29 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग की जाएगी।
राजीव कुमार ने बताया कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी।
240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।
कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80, जेडीएस ने 37 और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अन्य के खाते में तीन सीटें गई थीं।
प्रदेश में 80+ मतदाताओं की संख्या 12.15 लाख और 100+ मतदाताओं की संख्या 16,976 है।
चुनाव आयोग ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय दल के दर्जे की समीक्षा कर रहा है।

Chardham Yatra 2023 : CM धामी ने की आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Chief Secretary : 10 दिनों में पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार करने के CS ने दिए निर्देश

0
देहरादून: Chief Secretary  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं पर तत्काल कार्य शुरू किया जा सकता है, उन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए, जिन घोषणाओं के पूर्ण करने के लिए पॉलिसी बनाए जाने की आवश्यकता है, अगले 10 दिनों में पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाए।
मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के पूर्ण होने की समयावधि निर्धारित कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट के लिए सम्बन्धित विभाग पॉलिसी तैयार कर लें। उन्होंने लैब ऑन व्हील योजना के तहत जनपदों को मोबाइल लैब उपलब्ध कराए जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिए।
मुख्य सचिव (Chief Secretary) ने कहा कि बाल क्रीड़ा स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने  हेतु जो भी मास्टर प्लान बनाए जा रहे हैं, उन सभी मास्टर प्लानों में प्ले ग्राउंड्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल और कॉलेजों के ग्राउंड्स को प्रयोग किए जाने के लिए स्कूल कॉलेज प्रबंधन से वार्ता की जाए, प्ले ग्राउंड्स की मेंटेनेंस राशि सरकार द्वारा व्यय की जाएगी। मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के पूर्ण किए जाने के  लिए समय सीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश देते हेतु लगातार मॉनिटरिंग किए जाने की बात कही।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी, श्री सचिन कुर्वे, डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, श्री रविनाथ रमन, डॉ. आर. राजेश कुमारी एवं श्री दीपेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Chardham Yatra 2023 : CM धामी ने की आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

0

देहरादून: Chardham Yatra 2023 आगामी चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन के लिए भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिये।

Rahul Gandhi : बंगला छिनने पर आया राहुल गांधी का बयान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भी जाएं, इसके लिए राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसके लिए पर्यटन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाए। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी ने श्रद्धालुओं से अपने यात्रा व्यय का 05 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करने की अपील की है। राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कुछ उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रमोट किया जाए। जीएमवीएन में भी स्थानीय उत्पादों को रखा जाए। राज्य के स्थानीय उत्पादों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाय। चारधाम यात्रा मार्गों पर क्रैश बैरियर की समुचित व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्गों पर पार्किंग स्थलों पर वाहन चालकों की रहने एवं सोने की समुचित व्यवस्था हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2023) के लिए पुलिस द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं से जो भी आवश्यक जानकारी लेनी है, केवल एक बार राज्य के एन्ट्री प्वाइंट पर ली जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। चारधाम यात्रा के लिए जिन-जिन विभागों से कार्मिकों की ड्यूटी लगती है, उन विभागों से जो कार्मिक स्वेच्छा से चारधाम ड्यूटी पर जाना चाहते हैं, उन्हें पहले प्राथमिकता दी जाए। चारधाम यात्रा पर जो भी स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं, उन्हें व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए। चारधाम यात्रा के लिए यात्रा मित्र के तौर पर कुछ स्थानीय लोगों को रखा जाए। यात्रा मार्गों पर पार्किंग स्थलों में वाहन चालकों के रहने एवं सोने की व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहनों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए अन्य राज्यों से भी समन्वय किया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री अरविंद सिंह ह्यांकी, श्री सचिन कुर्वे, श्री एच.सी. सेमवाल, गढ़वाल आयुक्त श्री सुशील कुमार, आईजी गढ़वाल श्री के.एस. नगन्याल, आईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव श्री सी. रविशंकर, एमडी जीएमवीएन श्री विनोद गिरी गोस्वामी, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग श्री मयूर दिक्षित, जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना एवं जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री अभिषेक रूहेला उपस्थित थे।

Covid-19 Update : भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, 1,573 नए केस

Rahul Gandhi : बंगला छिनने पर आया राहुल गांधी का बयान

0

Rahul Gandhi :  सांसदी जाने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बंगला छिनने पर बयान जारी किया है। राहुल ने लोकसभा सचिवालय को भेजे गए एक पत्र में कहा, “पिछले चार कार्यकाल से लोकसभा सांसद के तौर पर जनता का दायित्व पूरा करते हुए यहां बिताए वक्त की मेरे पास खुशहाल यादें हैं। अपने अधिकारों के प्रति बिना किसी पूर्वग्रह के मैं आपकी चिट्ठी में लिखी बातों का पालन करूंगा।”

Covid-19 Update : भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, 1,573 नए केस

22 अप्रैल तक आवास खाली करने के लिए समय मिला

राहुल को लोकसभा से अयोग्य करार दिए जाने के बाद सरकार की ओर से आवंटित बंगला खाली करना होगा। इस संबंध में उन्हें अब लोकसभा आवास समिति ने नोटिस भी दिया है। नोटिस में राहुल को 12 तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। उन्हें इसके लिए 22 अप्रैल तक की इजाजत दी गई है।

शुक्रवार 24 मार्च को गई थी सांसदी (Rahul Gandhi)

शुक्रवार यानी 24 मार्च को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। राहुल को गुरुवार को सूरत की अदालत ने मोदी उपनाम से जुड़े मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’

इस मामले में गई थी सदस्यता

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से 2019 में मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में गुरुवार यानी 23 मार्च को सूरत की अदालत ने फैसला सुनाया था। कोर्ट ने उन्हें धारा 504 के तहत दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, कोर्ट ने फैसले पर अमल के लिए 30 दिन की मोहलत दे दी। इसके साथ ही उन्हें तुरंत जमानत भी दे दी थी। दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय की मानहानि की है। राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Atiq Ahmed News : उमेश अपहरण केस में अतीक समेत 3 दोषी करार

 

Covid-19 Update : भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, 1,573 नए केस

0

नई दिल्ली। Covid-19 Update : भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है, जिससे सरकार और लोगों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 10,981 हो गए हैं।

Atiq Ahmed News : उमेश अपहरण केस में अतीक समेत 3 दोषी करार

मृत्यु दर पहुंचा 1.19 प्रतिशत

मंगलवार को सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 841 (5,30,841) हो गई है। केरल में कोविड से चार लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,65,703 हो गई है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.47 प्रतिशत दर्ज (Covid-19 Update)

मंत्रालय ने कहा कि कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,07, 525) दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद है। रिकवरी रेट अभी 98.79 फीसद है। डेली पाजिटिवीटी दर 1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई है।

212 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी जा चुकी है वैक्सीन

देश में अब तक कुल 212 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रीकाशन डोज का आंकड़ा 16 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है।

Parliament Session : राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर बवाल, काले कपड़ों में प्रोटेस्ट

Atiq Ahmed News : उमेश अपहरण केस में अतीक समेत 3 दोषी करार

0

Atique Ahmed News : प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में अतीक समेत तीन आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जबकि अशरफ समेत सात आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया है। थोड़ी देर में सजा का एलान होगा।

Parliament Session : राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर बवाल, काले कपड़ों में प्रोटेस्ट

धारा 364 ए के तहत अतीक समेत तीन दोषी करार

उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद, उसके करीबी शौलत हनीफ और दिनेश पासी को जिला न्यायालय की एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने दोषी करार दिया है। विशेष अदालत ने आईपीसी की धारा 364 ए के तहत दोषी पाया। तीनों दोषियों को ढाई बजे सजा सुनाई जाएगी। विशेष अदालत ने बाकी सभी सात आरोपियों को इस मामले में दोषमुक्त कर दिया है। अतीक का भाई अशरफ भी दोषी नहीं पाया गया है।

इन आरोपियों को कोर्ट ने दिया दोषी करार

उमेश पाल अपहरण कांड में कोर्ट ने अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान शौकत हनीफ (अधिवक्ता) को दोषी करार दिया है। बाकी सात अभियुक्तों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। फैसला सुनते ही अतीक ने अपने सिर पर हाथ रख लिया।

माफिया अतीक अहमद दोषी करार (Atiq Ahmed News)

उमेश पाल अपहरण केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ समेत सभी 11 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। थोड़ी देर में सजा का एलान हो सकता है।

अतीक और अशरफ को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को लेकर पुलिस प्रयागराज की MP-MLA कोर्ट पहुंची। कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

अतीक और अशरफ कोर्ट में पेश के लिए जेल से निकले

एमपी-एमएलए कोर्ट में जाने के लिए अधिवक्ता और पुलिस प्रशासन के बीच नोंकझोक हो गई। अतीक और अशरफ कोर्ट में पेश के लिए जेल से निकल गए हैं। जज दिनेश चंद्र शुक्ल कोर्ट रूम में मौजूद हैं।

अतीक और अशरफ की तरफ से 19 वकील करेंगे जिरह

वरिष्ठ जेल अधीक्षक कार्यालय के पास माफिया अतीक अहमद उसका भाई अशरफ और फरहान पहुंच गए हैं। यहीं पर तीनों का मेडिकल कर कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। सूत्रों की मानें तो अतीक को वज्र से नहीं एंबुलेंस से भेजा जाएगा। अतीक और अशरफ की तरफ से 19 वकील जिरह करेंगे।

कई थानों की फोर्स जेल के बाहर (Atiq Ahmed News)

माफिया अतीक अहमद के वकील दयाशंकर पांडेय कोर्ट में पहुंच गए हैं। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी और सात वज्र वाहन केंद्रीय कारागार नैनी जेल परिसर से पहुंच गए हैं।

अपहरण केस पर साढ़े 12 बजे फैसला

उमेश पाल अपहरण केस पर साढ़े 12 बजे अदालत फैसला सुनाएगी। हालांकि पहले 11 बजे फैसले का समय था। लेकिन इसमें बदलाव कर दिया गया। नैनी जेल के बाहर हलचल तेज हो गई है। कभी भी अतीक को जेल से बाहर लाया जा सकता है।

कोर्ट में ले जाने के लिए तैयारियां शुरू

केंद्रीय कारागार नैनी से माफिया अतीक अहमद उसके भाई अशरफ और फरहान को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में ले जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैंं। थोड़ी देर में अतीक और अशरफ को नैनी जेल से कोर्ट ले जाया जाएगा। नैनी जेल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। जज डॉ. जितेंद्र शुक्ल फैसला सुनाएंगे। जज डॉ. जितेंद्र शुक्ल कोर्ट रूम पहुंच गए हैं।

Manav Seva Samaj Sansthan : द्वारा जोशीमठ के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ

Parliament Session : राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर बवाल, काले कपड़ों में प्रोटेस्ट

0

नई दिल्ली। parliament session : विपक्षी सांसदों के विरोध के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक और लोकसभा आज शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसद अदाणी समूह के मुद्दे और राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

Manav Seva Samaj Sansthan : द्वारा जोशीमठ के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ

Parliament Session 2023 Updates :

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले-  हमारा संदेश है कि लोकतंत्र और संविधान बचाओ

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा हमारा संदेश है कि लोकतंत्र और संविधान बचाओ। अगर आप कानून को हाथ में लेंगे तो लोकतंत्र बर्बाद हो जाएगा और किसी को बोलने की आजादी नहीं होगी। अदाणी एक बड़ी शख्सियत बन गए हैं। सरकार चुप क्यों है? उन्होंने पैसा कमाया। हम जेपीसी चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा राहुल गांधी के ऊपर जो मामला दर्ज किया गया, वह मेरे शहर कोलार का है। आपने कोलार शहर में दिए भाषण का सूरत में मामला दर्ज किया। आपने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आपको अनुकूल सरकार चाहिए थी, जिससे आप पुलिस, प्रशासन का इस्तेमाल कर राहुल गांधी को बदनाम कर सकें।

खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम 18 राजनीतिक पार्टी मिलकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग कर रहे हैं। इससे सत्यता बाहर आएगी और लोगों को पता चलेगा कि हम यह मांग क्यों कर रहे हैं। आप JPC से क्यों डर रहे हैं? आपके पास 2/3 बहुमत है और उसमें भी आप ही के सदस्य ज्यादा रहेंगे। इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है।

विपक्षी नेताओं ने गांधी प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन

अदाणी समूह के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

लोकतंत्र नहीं कांग्रेस को खतरा है- किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि लोकतंत्र नहीं कांग्रेस को खतरा है इसलिए उन्होंने कांग्रेस बचाओ के नाम पर भारत जोड़ो यात्रा की थी। वे प्रजातंत्र के बारे में बोल रहे हैं, लेकिन उन्हें बोलने का हक नहीं है क्योंकि आपातकाल के दौर में कांग्रेस ने लाखों लोगों को जेल में डाला था।

विपक्ष से डरी हुई है सरकार- रंजीत रंजन

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को बंद करने की साजिश चल रही है। ये लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत सदन है। आप लोकसभा से विपक्ष की आवाज को बंद करा रहे हैं। विपक्ष अगर घोटाले की बात न करे तो क्या करे? आपकी बातों में हामी भरे? आप राजतंत्र चाहते हैं। आज वह डरे हुए हैं।

कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में हुई मीटिंग

संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई। इस बैठक में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी प्रमुख और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य सांसद मौजूद रहे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की रणनीति बैठक चल रही है। इसमें INC, DMK, SP, JD(U), BRS, CPI(M), RJD, NCP, CPI, IUML, MDMK, केरल कांग्रेस, TMC, RSP, AAP, J&K NC और शिवसेना के नेता मौजूद हैं।

Actress Akanksha Dubey Case : इस भोजपुरी सिंगर पर लगा आकांक्षा दुबे के मर्डर का आरोप

Manav Seva Samaj Sansthan : द्वारा जोशीमठ के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ

0

देहरादून: Manav Seva Samaj Sansthan  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है। मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, 01 हजार कंबल, 8 सोलर चलित गीजर, 01 हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं 460 रूम हीटर एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए।

Actress Akanksha Dubey Case : इस भोजपुरी सिंगर पर लगा आकांक्षा दुबे के मर्डर का आरोप

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावितों के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक एवं मानव सेवा समाज संस्था (Manav Seva Samaj Sansthan) का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की जोशीमठ के प्रभावितों को पुनर्वास एवं सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार के सहयोग के लिए संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए समीक्षाएं की हैं, केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन मिला है। इस बार के बजट में जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड श्री बकुल सिक्का, श्री गौरव जैन, श्री विवेक ग्रोवर, मानव सेवा समाज संस्था से श्री आशीष गिरी, श्री जितेंद्र मुदलियार, श्री श्याम  सुंदर एवं सुश्री उमा मौजूद थे।

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने श्री कालिका माताजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कालिका मार्ग स्थित श्री कालिका माताजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

CM dhami

Coronavirus : कोरोना का खतरा फिर बड़ा, 10-11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल

Actress Akanksha Dubey Case : इस भोजपुरी सिंगर पर लगा आकांक्षा दुबे के मर्डर का आरोप

0

वाराणसी। Actress Akanksha Dubey Case  रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। अभी तक ये कहा नहीं जा सकता कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या किया या उसकी हत्या हुई है। साथ ही पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है।

Coronavirus : कोरोना का खतरा फिर बड़ा, 10-11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल

Actress Akanksha Dubey Case update

वहीं अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि 21 मार्च को हुए विवाद के बाद उसे कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह का बड़ा भाई संजय सिंह ने कुछ दिन पहले आकांक्षा दुबे की हत्या कराने की धमकी दी थी। धारा 306 के तहत समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने केस दर्ज करवाया ।

मधु दुबे का आरोप है कि जब वह दूसरे के साथ काम करने लगी तो समर सिंह उसका पहले का पैसा भी नहीं दिया। जब समर सिंह आकांक्षा दुबे को टॉर्चर करता, मारता – पीटता तब उससे मैंने भी पूछा था कि क्यों ऐसा कर रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि उन्होंने वाराणसी के सारनाथ में संजय सिंह और समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

उनका आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर उनकी बेटी आकांक्षा दुबे की हत्या की है और अब उन्हें इंसाफ चाहिए। मधु दुबे का यह भी कहना है कि जिस अवस्था में आकांक्षा दुबे का शव मिला है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि वह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे बैठी हुई है और कोई बैठकर कैसे फांसी लगा सकता।

कोई इंसान पार्टी से इंजॉय कर आता है, तो बिना कुछ किए आत्महत्या नहीं करता। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के परिजन सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई संजय सिंह पर आरोप लगाते हुए फूट-फूटकर सारनाथ थाने के बाहर रो पड़े।

Char dham Yatra : चारधाम यात्रा मार्ग पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम

 

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors