Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 97

Coronavirus : कोरोना का खतरा फिर बड़ा, 10-11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल

0

Coronavirus : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट आई है। देश में एक बार फिर कोविड-19 और मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले बढ़ने लगे हैं। इस बीच सरकार अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना बना रही है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी जिलों के सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की स्वास्थ्य इकाइयां इस मॉकड्रिल में भाग लेंगे। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि 27 मार्च को होने वाली वर्चुअल मीटिंग में मॉक ड्रिल के सटीक विवरण के बारे में राज्यों को जानकारी दी जाएगी।

Char dham Yatra : चारधाम यात्रा मार्ग पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम

इन राज्यों में कोरोना के अधिकांश मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और ICMR के महानिदेशक डॉ राजीव बहल द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि फरवरी के मध्य से देश में COVID-19 मामलों में क्रमिक लेकिन निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इस समय, देश में अधिकांश कोरोना मामले केरल (26.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (21.7 प्रतिशत), गुजरात (13.9 प्रतिशत), कर्नाटक (8.6 प्रतिशत) और तमिलनाडु (6.3 प्रतिशत) जैसे कुछ राज्यों द्वारा रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

टेस्टिंग को बढ़ावा देने का भी दिया निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट आई है। साथ ही यह भी पाया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों की तुलना में वर्तमान में परीक्षण स्तर अपर्याप्त हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।

मॉकड्रिल में शामिल हों सभी जिलों की स्वास्थ्य इकाइयां

इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों (Coronavirus) से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल में सभी राज्यों को शामिल होने के लिए भी कहा गया है। अप्रैल की 10 और 11 तारीख को होने वाली मॉकड्रिल में आईसीयू बेड, मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन और मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह

इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के परामर्श के मुताबिक लोगों को कोविड के लिए तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही इसमें बार-बार साबुन से हाथ धोने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने की सलाह दी गई है।

Rahul Gandhi Press Conference : जानें क्या कहा राहुल गांधी ने सदस्यता रद्द होने के बाद ?

Char dham Yatra : चारधाम यात्रा मार्ग पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम

0

देहरादून: Char dham Yatra  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं निदेशक कार्पोरेट अफेयर एण्ड सी.एस.आर. हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (H.P.E) के मध्य 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में हेल्थ ए.टी.एम. की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। चारधाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए यह एक अच्छा कदम होगा।

Rahul Gandhi Press Conference : जानें क्या कहा राहुल गांधी ने सदस्यता रद्द होने के बाद ?

मुख्यमंत्री ने मानस खण्ड स्थित पवित्र स्थानों मानसरोवर यात्रा, बैजनाथ धाम, कैंची धाम, पूर्णागिरी, चितई धाम के लिए भी हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज हेल्थ ए.टी.एम. सुविधा प्रदान करने की अपेक्षा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केदारखण्ड की तर्ज पर मानस खण्ड हेतु भी सी.एस.आर. के अन्तर्गत ये सेवायें हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज जनहित में प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा (Char dham Yatra) में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां न हो, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।

हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के निदेशक श्री अंकुर मल्होत्रा ने कहा कि सी.एस.आर. के अन्तर्गत उपलब्ध कराये जा रहे हेल्थ ए.टी.एम. द्वारा 70 से अधिक परीक्षण किये जा सकेंगे एवं टेली मेडिसिन सेवायें भी प्रदत्त की जायेंगी। हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के द्वारा 24 घण्टे ये सेवायें प्रदान की जायेंगी। सभी उपकरण स्थापित होने से आगामी 03 माह तक हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के इंजीनियरों द्वारा हेल्थ ए.टी.एम. की देखरेख की जायेगी। अद्यतन हेल्थ ए.टी.एम. हेतु 01 वर्षीय सी.एम.सी. सेवायें भी हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज द्वारा प्रदान की जायेंगी। हेल्थ ए.टी.एम. का शुभारम्भ 24 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगोली, डा.आर.राजेश कुमार, अपर सचिव श्रीमती अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय जैन, संयुक्त सचिव श्री महावीर सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रतिनिधि डा. अजय नागरकर, हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के कार्पोरेट अफेयर हेड श्री सुशील भाट्ला, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर श्री ईशान अग्रवाल, सी.एस.आर. एवं श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को किया सम्मानित

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में उत्तराखंड की बेटी दिव्या नेगी को सम्मानित किया। दिव्या नेगी ने नई दिल्ली में नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में भारत में जी -20 का प्रतिनिधित्व : एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य विषय पर भाषण दिया था, जिसे काफी सराहना मिली।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्या नेगी को राज्य सरकार की उपलब्धि पर आधारित पुस्तक ’एक साल नई मिसाल’ एवं ’मोदी @20 ड्रीम मीट डिलीवरी’ पुस्तक भेंट की।

CM dhami

Rahul Gandhi Press Conference : जानें क्या कहा राहुल गांधी ने सदस्यता रद्द होने के बाद ?

0

नई दिल्ली। Rahul Gandhi Press Conference  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार दोपहर 1 बजे पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इसके उदाहरण हम आए दिन देख रहे हैं। मैंने संसद में पीएम मोदी और अदाणी के रिश्तों को लेकर सवाल पूछा, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया।

MBBS Admission : मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन

हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है : राहुल

राहुल ने कहा, ”मैंने कई बार बोला है कि हिन्दुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। इसके हमें रोज नए-नए उदाहरण मिल रहे हैं…मैंने संसद में सबूत दिए, अदाणी और PM मोदी के रिश्ते के बारे में बोला। अदानी को नियमों में बदलाव करके एयरपोर्ट दिए गए, इस पर मैंने संसद में बात की।” उन्होंने आगे कहा, ”मैंने अदाणी पर केवल एक सवाल पूछा था… मैं सवाल पूछना जारी रखूंगा और भारत में लोकतंत्र के लिए लड़ूंगा।”

”संसद में दिया गया भाषण हटा दिया गया”

उन्होंने आगे कहा, ”संसद में दिया गया मेरा भाषण हटा दिया गया और बाद में मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक विस्तृत उत्तर लिखा। कुछ मंत्रियों ने मेरे बारे में झूठ बोला कि मैंने विदेशी ताकतों से मदद मांगी, लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। मैं पीएम मोदी और अदाणी के रिश्तों पर सवाल उठाता रहूंगा।”

”मुझे इन लोगों से डर नहीं लगता है”

राहुल ने कहा, ”अदाणी का नरेन्द्र मोदी से क्या रिश्ता है? इन लोगों से मुझे डर नहीं लगता। इनको लगता है कि मेरी सदस्यता रद्द करके, डराकर, धमकाकर या जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं, लेकिन मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा।”

”मुझे सच्चाई के अलावा किसी चीज में दिलचस्पी नहीं”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”मुझे सच्चाई के अलावा किसी चीज में दिलचस्पी नहीं है। मैं केवल सच बोलता हूं, यह मेरा काम है और मैं इसे करता रहूंगा चाहे मैं अयोग्य हो जाऊं या गिरफ्तार हो जाऊं। इस देश ने मुझे सब कुछ दिया है और इसलिए मैं ऐसा करता हूं।”

”भाजपा ध्यान को भटकाने का काम करती है”

राहुल गांधी ने कहा, ”भारत जोड़ो यात्रा की मेरी कोई भी स्पीच देख लीजिए। मैंने हमेशा कहा है कि सब समाज एक हैं। नफरत, हिंसा नहीं होनी चाहिए। ये OBC का मामला नहीं है, ये नरेन्द्र मोदी और अदाणी के रिश्ते का मामला है। भाजपा ध्यान को भटकाने का काम करती है, कभी OBC की बात करेगी तो कभी विदेश की बात करेगी।”

गहलोत और बघेल भी रहे मौजूद (Rahul Gandhi Press Conference)

प्रेस कान्फ्रेंस में राहुल गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। मानहानि के मामले में सूरत की अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को गांधी को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

सूरत की अदालत ने सुनाई दो साल की सजा

गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ पर टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए 30 दिन के लिए उनकी सजा पर रोक भी लगा दी, ताकि वे शीर्ष अदालतों में अपील दायर कर सकें। अप्रैल 2019 में राहुल ने कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों है?

Department of horticulture : मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य

 

 

 

MBBS Admission : मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन

0

बेंगलुरु। MBBS Admission शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्नाटक दौरे पर पहुंचे। श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सबके प्रयास से भारत विकसित हो रहा है। सबकी भागीदारी से देश आगे बढ़ रहा है।

Department of horticulture : मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य

पीएम मोदी ने कहा कि चिक्काबल्लापुर की भूमि ने लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदान करके मानवता की सेवा के मिशन को पोषित किया है। ये उपलब्धियां अद्भुत रही हैं। साथ ही आज यहां जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जा रहा है, वह इस महान मिशन को और मजबूत करेगा।

‘अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया’ (MBBS Admission)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है। कई बार लोग पूछते हैं कि भारत इतने कम समय में वकसित कैसे होगा? इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम हैं, ये इतने कम समय में ये कैसे पूरा होगा? इस सवाल का एक ही जवाब है सबका प्रयास। बीते 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से बहुत कुशलता से कार्य करने का प्रयास किया गया है। देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं।

चिकबल्लापुर की भूमि को प्रणाम करता हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि चिकबल्लापुर आधुनिक भारत के आर्किटेक्ट में से एक सर एम.विश्वेश्वरय्या की जन्मभूमि है। अभी मुझे सर विश्वेश्वरय्या की समाधि पर पुष्पांजलि का सौभाग्य मिला। इस पुण्य भूमि को मैं सिर झुका प्रणाम करता हूं।

‘सरकार ने दिया सभी भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प’ (MBBS Admission)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारा प्रयास भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का रहा है। हमने गरीब मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दी है। हमने देश में सस्ती दवाओं की दुकानों, जनऔषधि केंद्र खोले हैं। गरीबों के हित में काम करने वाली हमारी सरकार ने कन्नड़ सहित सभी भारतीय भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प दिया है। लंबे समय तक देश में ऐसी राजनीति चली है, जहां गरीबों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया है। भाजपा सरकार ने गरीब की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य माना है।

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि पर PM ने पुष्पांजलि अर्पित की

पीएम मोदी ने चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेट्रो में सवारी भी करेंगे।

मेट्रो शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी राहत

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन यात्रियों को आने-जाने में आसानी को बढ़ाएगी और शहर में यातायात की भीड़ को कम करने का भी काम करेगी। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री मेट्रो में भी सफर करेंगे।

कर्नाटक में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, प्रधानमंत्री ने पिछले दो महीनों में कई बार इस राज्य का दौरा किया है और कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक का दौरा करेंगे। ऐसे में पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा काफी मायने रखता है।

Uttarakhand Khel Ratna Award : उत्तराखंड के खिलाड़ी खेल रत्न और ट्रेनर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

 

Department of horticulture : मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य

0

देहरादून: Department of horticulture  मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40 किग्रा शहद का उत्पादन हुआ। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग (Department of horticulture) के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौनपालन को आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है।

Top 10 Most Beautiful Actresses in India

राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सदस्य श्री अजय सैनी ने मौन पालन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित ने शहद प्रसंस्करण की जानकारी दी।

 

 

 

 

 

2022 में आपदा से प्रभावित सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण 

देहरादून:  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र में माह अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित सौंग पुल, ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सौंग पुल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नदी में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवारों के निर्माण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंग नदी के चैनेलाइज हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए एवं अन्य सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु शीघ्र शासन स्तर से कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा जिस भी क्षेत्र में अधिक कटाव की स्थिति पैदा हो सकती है वहां पर भी सुरक्षा दीवारों का निर्माण हो एवं चैनेलाइज करने का कार्य तेजी से किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022 में आपदा के दौरान हुए नुकसान के बाद हुए पुनर्निर्माण कार्य में तेजी से कार्रवाई हुई है। आज उन सभी निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों से समीक्षा रिपोर्ट ली गई है। उन्होंने कहा मानसून से पहले उन सभी क्षेत्रों / नदियों में जहां भी नुकसान होने की संभावना है उन क्षेत्रों में चैनेलाइज की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा मानसून से पहले पानी की निकासी, पहले से पड़े मलबे को हटाने एवं सुरक्षा दीवारों का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कें के पुनर्निर्माण एवं रोड के नीचे सुरक्षा दीवार के निर्माण को अति शीघ्र किए जाने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी सोनिका एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

CM dhami

Uttarakhand Khel Ratna : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को CM करेंगे सम्मानित

Uttarakhand Khel Ratna Award : उत्तराखंड के खिलाड़ी खेल रत्न और ट्रेनर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

0

देहरादून: Uttarakhand Khel Ratna Award  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित नवीन बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिन्टन खिलाड़ी श्री लक्ष्य सेन, वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री चन्दन सिंह को देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित (Uttarakhand Khel Ratna Award) किया। देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिन्टन प्रशिक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार सेन, वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक श्री कमलेश कुमार तिवारी, एवं वर्ष 2021- 22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक श्री संदीप कुमार डुकलान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिए जाने पर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार वर्ष 2021-22 से एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री सुरेश चन्द्र पाण्डे को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को कुल 2.08 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की गई।

Uttarakhand Khel Ratna : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को CM करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एंव अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर एवं पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। जब कोई खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहा होता है, तो पूरे देश की भावनाएं उससे जुड़ी होती हैं। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना“ प्रारंभ की गई है। प्रत्येक जिले के 150 बालक और 150 बालिकाओं अर्थात प्रदेश के कुल 3900 उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को भी पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नये भारत, शक्तिशाली भारत और समृद्धशाली भारत का निर्माण हो रहा है। खेलों के क्षेत्र में भी भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है, दुनिया में कहीं भी खेल का मैदान हो, आज भारत का तिरंगा शान से लहराता हुआ दिखता है। प्रधानमंत्री जी ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहलें प्रारंभ की हैं। खेलो इंडिया कार्यक्रम इसी सोच का एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। आज देश में खेल प्रतिभाओं को हर स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है और उन्हें बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जब हम अपना लक्ष्य निर्धारित करते हैं और उस पर आगे बढ़ते हैं, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक साल में खेल के क्षेत्र में अनेक निर्णय लिये हैं। राज्य में नई खेल नीति बनाई गई, जिसमें खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जा रही है। पारंपरिक खेलों को भी खेल नीति में जोड़ा है। राज्य के 8 से 14 साल के 3900 बच्चों को प्रतिमाह 1500 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत दी जा रही है। 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखण्ड करेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अभिनव कुमार, निदेशक खेल श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर उपस्थित थे।

CM DHAMI

Modi Surname : राहुल गांधी को एक और झटका, अब गई सांसदी

Uttarakhand Khel Ratna : उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को CM करेंगे सम्मानित

0

देहरादून: Uttarakhand Khel Ratna खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को आज शुक्रवार को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Modi Surname : राहुल गांधी को एक और झटका, अब गई सांसदी

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी उनका सम्‍मान करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 169 खिलाड़ियों को दो करोड़ से अधिक की धनराशि के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के विजेताओं को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।

इन खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का होगा सम्‍मान (Uttarakhand Khel Ratna)

अल्मोड़ा के बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 2019-20 के लिए लक्ष्य सेन को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार दिया जा रहा है।

नैनीताल के चंदन सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट हैं। चंदन सिंह को वर्ष 2020-21 के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

अल्मोड़ा निवासी डीके सेन भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच हैं। डीके सेन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के पिता और बचपन के कोच भी हैं। उन्हें वर्ष 2019-20 के लिए देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

बागेश्वर निवासी कमलेश कुमार तिवारी ताइक्वांडो के कोच व निर्णायक हैं। उन्हें वर्ष 2020-21 के लिए देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

कोटद्वार निवासी संदीप कुमार डुकलान तीरंदाजी खिलाड़ी व कोच हैं। उन्हें वर्ष 2021-22 के लिए देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

अल्मोड़ा निवासी सुरेश चंद्र पांडे अंतरराष्ट्रीय मैराथन व क्रास कंट्री चैंपियन रहे हैं। उन्‍हें वर्ष 2021-22 के लिए उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जा रहा है।

PM Modi in Varanasi : रोप-वे का PM करेंगे शिलान्यास; महिलाओं संग संवाद

Modi Surname : राहुल गांधी को एक और झटका, अब गई सांसदी

0

नई दिल्ली। Modi Surname  कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की मुश्किलें एक के बाद बढ़ती जा रही है। मानहानि केस में बुरी तरह फसें राहुल गांधी, और अब राहुल गांधी को एक और झटका लगा है। उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। राहुल गांधी को दो साल की सजा मिली थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया।

PM Modi in Varanasi : रोप-वे का PM करेंगे शिलान्यास; महिलाओं संग संवाद

सूरत की कोर्ट से मिली थी दो साल की सजा

मोदी समाज को लेकर आपत्तिजनक बयान को लेकर सूरत की कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसी कारण उन्हें कोर्ट ने दोषी माना। कोर्ट ने हालांकि सजा को एक महीने के लिए रोक दिया है ताकि वह ऊपर के कोर्ट में अपील कर सकें, लेकिन उनकी दोषसिद्धि को नहीं रोका है। उनको कोर्ट ने बेल भी दे दी है।

2019 में दी थी विवादित टिप्पणी (Modi Surname)

13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने विवादित टिप्पणी की थी। कांग्रेस नेता ने कहा था, ”नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?” बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अपनी इस शिकायत में BJP MLA ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ने पूरे मोदी समुदाय को कथित रूप से यह कहकर बदनाम किया कि सभी चोरों का सरनेम मोदी होता है?

Booklet Release : ‘‘एक साल नई मिसाल’’ पुस्तिका का CM ने किया विमोचन

PM Modi in Varanasi : रोप-वे का PM करेंगे शिलान्यास; महिलाओं संग संवाद

0

वाराणसी PM Modi in Varanasi  शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे पर पहुंचे। अपने इस दौरे में वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बता दें कि सुबह वह बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से काफिले के साथ रुद्राक्ष सेंटर पहुंचे। यहां वन वर्ल्ड टीबी समिट का शुभारंभ करने के बाद वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए।

Booklet Release : ‘‘एक साल नई मिसाल’’ पुस्तिका का CM ने किया विमोचन

PM Modi in Varanasi Updates (PM Modi in Varanasi)

पीएम नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वर्सेशन सेंटर सिगरा की तरफ से निकले, मलदहिया चौराहा पर पीएम की गाड़ी हल्की धीमी हुई उन्होने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए। यहां पीएम का काफिला तेलियाबाग चौराहे से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की तरफ रवाना हुआ।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि टीबी हारेगा, भारत जीतेगा… आपने कहा कि टीबी हारेगा, दुनिया जीतेगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक बार एक लेप्रोसी के उद्घाटन के लिए बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मैं उद्घाटन के लिए नहीं जाऊंगा। मुझे तो खुशी तब होगी जब इस लेप्रोसी अस्पताल पर ताला लगाने के लिए बुलाया जाएगा।

पीएम ने कहा कि वर्ष 2001 में जब मुझे गुजरात के लोगों ने सेवा का अवसर दिया। तब मुझे लगा कि गांधी जी का एक सपना अधूरा रह गया है। हमने उस पर काम किया और लेप्रोसी अस्पताल पर ताला लगाया। ठीक उसी तरह टीबी को देश से मुक्त करने के लिए हमने बीड़ा उठाया है।

उन्होंने कहा कि इसमें जनभागीदारी बहुत आवश्यक है। टीबी के मरीजों में जागरूकता की कमी है। हमने उनको जागरूक करना होगा। काशी में बीते कुछ वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत विकास हुआ है। अब लोगों को इलाज के लिए दिल्ली और मुंबई नहीं जाना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं। जनऔषधि केंद्र से लोगों को सस्ती दवाएं मिल रही है। भारत हर देश के साथ टीबी के लिए कंधे से कांधा मिलाकर खड़ा है। मैं आपका आभारी हूं कि इस कार्यक्रम में आने के लिए आपने मुझे आमंत्रित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट के जरिये भारत एक नया संकल्प पूरा कर रहा है। भारत का यह प्रयास टीबी के खिलाफ वैश्विक है। पिछले 9 वर्ष में भारत टीबी के लिए जनभागीदारी, इलाज के लिए नई रणनीति, नई तकनीक जैसे खेलो इंडिया, योग। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है जनभागीदारी। भारत में टीबी को स्थानीय भाषा में क्षय कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि विदेश से आए अतिथियों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में टीबी मरीजों को लोग गोद ले रहे हैं। इसे भारत में निक्षय मित्र कहा जाता है। मैं आपका आभारी हूं कि आज आपने काशी के पांच लोगों को गोद लिया। टीबी मरीजों के पोषण के लिए वर्ष 2018 में डीबीटी के लिए 2000 करोड़ उनके बैंक खाते में भेजे गए। इससे करीब 75 लाख मरीजों को लाभ पहुंचा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई भी इलाज से छूटे नहीं इसके लिए हमने नई रणनीति पर काम शुरू किया है। उन मरीजों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा है। लैब की संख्या बढ़ाई है। इस कड़ी में आज हम टीबी मुक्त पंचायत की घोषणा कर रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत अब तीन महीने ही मरीजों को दवा लेनी होगी। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। मरीजों को ट्रैक करने के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर निक्षय पोर्टल बनाया गया है।

PM ने बताया कि इन प्रयासों के कारण आज भारत में मरीजों की संख्या कम हो रही है। कर्नाटक और जम्मू कश्मीर राज्य को टीबी से मुक्त करने के लिए पुरस्कार दिया गया है। भारत 2025 तक टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है। जबकि विश्व में इसका लक्ष्य 2030 तक है। कोविड काल से ही हम स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हैं। आज टीबी के लिए 80 प्रतिशत दवाएं भारत में बनती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि काशी नगरी वह शाश्वत धारा है जो हजारों वर्षों से मानवता के प्रयासों और परिश्रम की साक्षी रही है। काशी इस बात की गवाही देती है कि चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जब सबका प्रयास होता है तो नया रास्ता भी निकलता है। मुझे विश्वास है कि टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ हमारे वैश्विक संकल्प को काशी एक नई ऊर्जा देगी।

वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को 2025 तक टीबी से मुक्त करने का जो संकल्प दिया था आज हम उसके नजदीक पहुंच चुके हैं। आज स्टॉप टीबी कैंपेन का जो थीम दिया गया है ये वास्तव में उनके संकल्पों को मजबूती प्रदान करने और उसे आगे बढ़ाने का है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के देश 21% टीबी के मरीज पाए जाते हैं। पिछले 5 साल में उत्तर प्रदेश ने जो लक्ष्य प्राप्त किए हैं उनमें 16 लाख 90 हजार रोगियों को पोषण सहायता के माध्यम से अबतक 422 करोड़ का भुगतान किया गया है।

उन्होंने कहा कि पहली बार देश में ऐसा हुआ है कि जब किसी महामारी के आने पर स्वदेशी वैक्सीन बनाया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की 40 करोड़ जनता को मुफ्त में वैक्सीन लगाया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए विभिन्न केंद्रों पर डॉट्स का वितरण किया जा रहा है। इन्सेफलाइटिस और एक्यूट इन्सेफलाइटिसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में संचारी रोग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो माडल बनेगा।

इन परियोजनाओं का शिलान्यास (PM Modi in Varanasi)

: अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे

नमामि गंगे से प्रस्तावित भगवानपुर एसटीपी
सिगरा स्टेडियम की फेज 2 और 3 का कार्य
पेयजल स्कीम
भरथरा पीएचसी
एलईडी पैकेट यूनीपोल
फ्लोटिंग जेट्टी व चेंजिंग रूम
सेवापुरी में स्थापित एचपीएल बॉटलिंग प्लांट
जनता को समर्पित होंगी ये परियोजनाएं
शहरी क्षेत्र में हुए सड़क आदि कार्य
राजघाट प्राइमरी स्कूल का पुनर्विकास
महमूरगंज कंपोजिट विद्यालय का पुनर्विकास
वाराणसी में तलाब और पार्क का सुंदरीकरण
पेयजल आपूर्ति ट्रांस वरुणा परियोजना
भेलूपुर पेयजल स्टेशन परिसर में मेगा वाट सोलर पावर प्लांट
कोनिया पंपिंग सब स्टेशन पर सोलर प्लांट
पीएसी भुल्लनपुर मल्टीपरपज हॉल
पुलिस लाइन में ओवरहेड टैंक
फूलपुर स्थित पुलिस स्टेशन परिसर में 40 कमरे का निर्माण कार्य
बड़ागांव पुलिस स्टेशन परिसर में 32 कमरे का निर्माण
रोहनिया पुलिस स्टेशन परिसर में 32 कमरे का निर्माण
ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल स्कीम
बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी टावर
कारखियांव में पैक हाउस का निर्माण
सारनाथ में सीएससी
सर्किट हाउस में न्यू ब्लॉक
चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट इंटरलॉकिंग समेत अन्य कार्य
अंतर गृह परिक्रमा पथ
लटिया गांव में सिंचाई विभाग की ओर से निर्मित फ्लैपर गेट का निर्माण
जाल्हुपुर में पशु शवदाह गृह का निर्माण

Corona In India : भारत में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, सभी राज्यों में होगी मॉक ड्रिल

 

Booklet Release : ‘‘एक साल नई मिसाल’’ पुस्तिका का CM ने किया विमोचन

0

देहरादून: Booklet Release  राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये बहुद्देशीय शिविर का अवलोकन किया। प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद के प्रभारी मंत्रियों, विधायकगणों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने सरकार के एक साल पूर्ण होने पर आयोजित किये गये कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

Corona In India : भारत में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, सभी राज्यों में होगी मॉक ड्रिल

सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशहित में की 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश हित में 16 घोषणाएं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में  मुख्यमन्त्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। कक्षा 06 से ही कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की शिक्षा को लागू किया जायेगा। राज्य के सभी 13 जनपदों में लैब ऑन व्हील्स ‘‘चलती-फिरती प्रयोगशाला स्थापित की जायेगी। उत्तराखण्ड राज्य साइंस टेक्नोलॉजी और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार इस क्षेत्र में शीघ्र ही ‘‘साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी’’ लायेगी। हल्द्वानी गौलापार में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम को उच्चीकृत कर अन्तरराष्ट्रीय मानकों का खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा। राज्य में काश्तकारों को सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री औद्यानिकीकरण योजना प्रारम्भ की जायेगी। राज्य में पशुपालकों को सहयोग देने के मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन प्रारम्भ किया जाएगा। राज्य में मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना प्रारम्भ की जायेगी। जिसमें स्नातक पास छात्र एवं छात्राओं को आवश्यक रूप से दक्ष बनाया जायेगा।  राज्य के ऐसे गाँव जिनकी आबादी 250 से अधिक है, उनको मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारम्भ की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपलब्धता एवं उपयुक्तता के आधार पर 01-01 अमृत सरोवर / झील को पर्यटक स्थल एवं वाटर स्पोर्टस के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास कार्यालय को स्वरोजगार केन्द्र के नोडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। श्रमिकों के बच्चों को भी उचित स्कूली शिक्षा मिल सके इस हेतु राज्य सरकार मोबाईल स्कूल (चलते-फिरते स्कूल) प्रारम्भ किये जायेंगे। राज्य सरकार द्वारा दिवालीखाल से गैरसैंण तक के सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जायेगा। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने पर उनकी पेंशन विधवा पत्नी को दी जाएगी। उत्तराखण्ड के लोकपर्वों उत्तरायणी, फूलदैई, हरेला, ईगास, बूढ़ीदिवाली आदि लोकपर्वों को व्यापक पहचान दिलाए जाने एवं पूर्ण श्रद्धा एवं हर्षाल्लास के साथ मनाए जाने के लिए समेकित नीति बनाई जाएगी।

उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन कई अर्थों में विशेष है। आज के दिन देवभूमि की जनता द्वारा अपनी आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चुनी गई सरकार का एक वर्ष पूर्ण हुआ है। आज हमारा उत्तराखंड ‘‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’’ बनने की राह पर अग्रसर है। उत्तराखंड की राजनीति में यह पहला अवसर था जब जनता-जनार्दन ने किसी एक दल को दोबारा सेवा का अवसर प्रदान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि कौन इस प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकता है? कौन वंचितों को उनके अधिकार दे सकता है? कौन युवाओं के सपने साकार कर सकता है और कौन अंत्योदय की परिकल्पना को सही आकार दे सकता है? जनता ने सत्य को चुना और हर कसौटी पर परख कर हमें एक बार पुनः सेवा का अवसर दिया। इस एक वर्ष के दौरान हर क्षण यह प्रयास किया है कि जितनी भी प्रदेश के सामने चुनौतियां हैं, उन सभी का समाधान निकाला जाए और राज्य को विकास कि राह पर आगे बढ़ाया जाए।

जनता का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब भी वे जनहित में कोई फैसला लेते हैं, तो सबसे पहले समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के चेहरों को ध्यान में रखते हैं, इससे निर्णय लेने में आसानी होती है। लोगों का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है, उनके इस विश्वास को हमें और अधिक मजबूत करना है। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का जो विकल्प रहित संकल्प लेकर हम चल रहे हैं उसके कुछ पड़ाव हमें पार कर लिए हैं और कई पड़ाव अभी पार करने हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपेक्षा के अनुसार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। किसी भी सरकार के मूल्यांकन के लिये एक वर्ष का समय बहुत कम होता है, फिर भी इस एक वर्ष में नए उत्तराखण्ड के संकल्प के साथ राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। सरकार ने इस एक वर्ष के कार्यकाल को राज्य में संस्थागत सुधारों की दिशा में अनेक कदम उठाये।

एक साल में जनहित में लिए गये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मसूरी में ‘सशक्त उत्तराखण्ड@25 थीम’ पर आयोजित व्यापक चिंतन और विचार-विमर्श द्वारा क्षेत्रवार राज्य के विकास का ना केवल खाका तैयार किया गया बल्कि इस पर तेजी से काम भी शुरू किया जा चुका है। अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने की कार्यवाही हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो,नई शिक्षा नीति लागू करना हो,नई खेल नीति लागू करना हो,सख्त नकल विरोधी कानून हो, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देना हो सरकार ने राज्य के लिए आवश्यक इन कार्यों को इतने कम समय में कर के दिखाया है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। उत्तराखंड में पहली बार परीक्षाओं में धांधली करने वाले 80 से ज्यादा लोगों को जेल में डाला है।

प्रदेश के समग्र विकास के लिए मिल रहा है प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखण्ड का तेजी से विकास हो रहा है। पिछले वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदेश के लिए ना केवल स्वीकृत की गई हैं बल्कि इनमें से कई पूर्ण होने की कगार पर भी हैं। प्रधानमंत्री जी ने गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे का शिलान्यास किया है और उन्हीं के मार्गदर्शन में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी पर अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए डबल इंजन की हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने श्री केदारनाथ की भूमि पर का था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी विभागों द्वारा आगामी 10 सालों के रोडमैप पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक साल में राज्य सरकार ने लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय।

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक साल में जनहित में अनेक निर्णय लिये। गरीबों को साल में मुफ्त में 03 गैस सिलेण्डर दिये जा रहे हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य हुए हैं। स्टार्टप एवं स्किल डेवलपमेंट की दिशा में विशेष प्रयास किये गये हैं। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, विधायक श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, श्री बृज भूषण गैरोला, श्री सहदेव सिंह पुंडीर, मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता मंमगई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेष बगोली, सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
CM dhami
CM dhami
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors