Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 98

Corona In India : भारत में रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, सभी राज्यों में होगी मॉक ड्रिल

0

नई दिल्ली। Corona In India :  एक बार फिर से भारत में कोरोना के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। जिसको मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से बचाव करने की सलाह दी है। एमओएचएफडब्ल्यू ने सभी राज्यों को सलाह दी कि वे कोविड-19 से लड़ने के लिए टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड के उपयुक्त व्यवहार की 5 गुना रणनीति अपनाएं।

Noida Road Accident : रोडवेज बस और मर्सिडीज कार की टक्कर, 15 लोग घायल

जल्द ही सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा COVID-19 की तैयारियों को देखने के लिए एक और मॉक ड्रिल किया जाएगा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, देश में टीकों की कुल 220.65 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश (Corona In India)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अभी तक अस्पताल में भर्ती होने में बढ़ोतरी के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि एहतियात की खुराक बढ़ाई जाए।

बयान में कहा गया है कि प्रयोगशाला की निगरानी और सभी गंभीर तीव्र श्वसन रोग (एसएआरआई) मामलों की जांच करने की जरूरत है।

मंत्रालय ने राज्यों से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लुएंजा और कोविड 19 के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके अलावा राज्यों को पर्याप्त संख्या में निर्धारित बेड और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के हजार नए मामले आए सामने

वहीं आज फिर से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकंड़ो के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के हजारों नए मामले सामने आए हैं।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,300 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 99 हजार 418 हो गई है।

वहीं, इलाज चल रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 7,605 पर पहुंच गई है।

Modi Surname Row : क्या जाएगी राहुल गांधी की संसद सदस्यता?

Noida Road Accident : रोडवेज बस और मर्सिडीज कार की टक्कर, 15 लोग घायल

0

ग्रेटर नोएडा। Noida Road Accident  ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर गलगोटिया अंडरपास के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर गलगोटिया अंडरपास के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से मर्सिडीज कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मर्सिडीज अंडरपास से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि जहां पर कार गिरी, वहां मिट्टी थी। इस वजह से चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Modi Surname Row : क्या जाएगी राहुल गांधी की संसद सदस्यता?

करीब 15 यात्रियों को लगी चोट

हादसे के बाद बस में सवार करीब 15 यात्रियों को भी चोट लगी है। सभी को हल्की चोट लगने की वजह से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि रोडवेज बस बृहस्पतिवार दोपहर 1:15 बजे के करीब नोएडा की तरफ से ग्रेटर नोएडा परी चौक की तरफ आ रही थी।

बस चालक खो बैठा नियंत्रण (Noida Road Accident)

जैसे ही बस गलगोटिया अंडरपास के समीप पहुंची, तभी चालक बस का नियंत्रण खो बैठा और बस ने पीछे से मर्सिडीज कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि, 10 से 15 मिनट के अंदर ही यातायात को सुचारू रूप से चालू करवा दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टक्कर के बाद मर्सिडीज में लगी आग

वहीं मर्सिडीज कार चला रहे चालक का नाम राघव गुप्ता है जो कि ग्रेटर नोएडा के बीटा दो सेक्टर में रहते हैं। घटना के बाद मर्सिडीज कार में आग भी लग गई थी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Navratri 2023 : प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति

Modi Surname Row : क्या जाएगी राहुल गांधी की संसद सदस्यता?

0

नई दिल्ली। Modi Surname Row : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चार साल पुराने मानहानि के एक मामले में गुजरात की सूरत जिला अदालत ने सजा सुना दी है। सूरत कोर्ट ने राहुल को दोषी करार देते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई। हालांकि, अदालत से उन्हें जमानत भी मिल गई है। अदालत ने धारा 499 और 500 के तहत राहुल को दोषी करार दिया था। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी संसद की सदस्यता पर तलवार लटक रही है। आइये जानते है आखिर क्या है पूरा मामला

Navratri 2023 : प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति

क्या है मामला? (Modi Surname Row)

ये मामला मोदी सरनेम पर की गई विवादित टिप्पणी का है। दरअसल, 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान कहा था, “नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम एक ही क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?” राहुल की इस टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ। बीजेपी नेता का कहना था कि राहुल गांधी ने इस टिप्पणी से पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया।

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता पर खतरा ?

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी को अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। ऐसे में उनकी संसद की सदस्यता बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के मुताबिक, अगर विधायकों या सांसदों को किसी भी मामले में दो साल से ज्यादा की सजा होती है तो उनकी संसद या विधानसभा की सदस्यता छिन जाएगी।

सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत देते हुए 30 दिन के लिए सजा को सस्पेंड कर दिया है। यानी कोर्ट से उन्हें ऊपरी अदालत में अर्जी दाखिल करने का वक्त मिल गया है। राहुल सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें 30 दिन के भीतर ही अदालत में याचिका दाखिल करनी होगी।

Uttrakhand BJP : धामी सरकार का एक साल पूरा, पार्टी ने बताए ऐतिहासिक काम

Navratri 2023 : प्रदेश की 824 बहनों को मिली स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति

0

देहरादून: Navratri 2023   नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्रि के अवसर (Navratri 2023) पर प्रदेश की 824 बहनों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न जनपदों में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को 187 एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। नारी शक्ति उत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी एवं परिवहन मंत्री श्री चंदन राम दास भी उपस्थित थे।

Uttrakhand BJP : धामी सरकार का एक साल पूरा, पार्टी ने बताए ऐतिहासिक काम

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित सभी एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी इन बहनों को जन सेवा करने का भगवान ने सुनहरा अवसर दिया है, जन सेवा करने से इनको जो संतुष्टि मिलेगी एवं लोगों का जो आशीर्वाद मिलेगा उससे इनका जीवन पूर्णतः सफल होगा। प्रदेश के सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति प्रदान की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की भी देखभाल करने की इन पर जिम्मेदारी होगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता बहनें अपने क्षेत्र के उपकेन्द्र के आस-पास की आबादी को उपचार प्रदान करने की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। प्रसूती माताओं को सहयोग करने के साथ-साथ गर्भावस्था की जाँच, पंजीकरण सहित नवजात शिशु की देखभाल आदि कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका हमारी एएनएम निभाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश मातृ शक्ति के जीवन में कल्याणकारी परिवर्तन लाने और उनके भविष्य को उत्कृष्ट बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राज्य में महिलाओं को 30 प्रतिक्षत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। आज हमारी बहन-बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का जो सरकार ने लक्ष्य रखा है, उसमें हमारी मातृशक्ति का सहयोग एवं आशीर्वाद जरूरी है। उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा आगामी 10 साल के रोडमैप पर कार्य किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज जिन एएनएम को नियुक्ति दी गई हैं, ये सभी अगले पांच सालों तक प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देंगी। अब प्रदेश में 92 प्रतिशत एएनएम उपलब्ध हो गये हैं। जल्द ही मेडिकल कॉलेजों में 171 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जा रही है। इससे अल्मोड़ा, श्रीनगर एवं हल्द्वानी में असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी दूर हो जायेगी। जल्द ही 300 एमबीबीएस डॉक्टर पासआउट हो रहे हैं। उन्हें भी जल्द नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। राज्य सरकार का प्रयास है कि 2024 तक प्रदेश में शत प्रतिशत एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति हो जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य चौपाल लगाये जायेंगे। इसके लिए पूरा रोस्टर बनाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में हमारी ये बहने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस सेवा भाव से स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना लाखों लोगों की जान बचाई, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में एएनएम की नियुक्ति होने से, वहां लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी राहत मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। युवाओं एवं मातृशक्ति को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने में सतत प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार का कल एक साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस दौरान जनहित में अनेक निर्णय लिये गये हैं। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किये गये हैं।
इस अवसर पर कुलपति हे.न.ब. चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पाण्डे, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना, अपर सचिव स्वास्थ्य श्रीमती अमनदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
CM DHAMI

Uttrakhand BJP : धामी सरकार का एक साल पूरा, पार्टी ने बताए ऐतिहासिक काम

0

देहरादून: Uttrakhand BJP  एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर पुष्कर सिंह धामी सरकार के टीम के सदस्य, यानी मंत्रियों के कामकाज का आकलन भी स्वाभाविक है। पांचवीं विधानसभा के चुनाव में बड़े बहुमत से लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफल रही भाजपा ने टीम धामी के रूप में आठ कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा।

Delhi Budget 2023 : दिल्ली के बजट में हुए ये बड़े एलान

धामी ने शुरुआती दौर में सभी मंत्रियों को 100 दिनी रोडमैप तैयार करने को कहा, लेकिन बाद में सशक्त उत्तराखंड की थीम पर विभागवार ऐसे लक्ष्य तय किए गए, जिन्हें वर्ष 2025 तक पूरा करने का संकल्प लिया गया है। आने वाले समय में इन लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में बनने वाले ठोस कदम ही कैबिनेट मंत्रियों के लिए अग्नि परीक्षा भी बनने जा रहे हैं।

जिन मंत्रियों के विभागों में अभी तक धरातल पर काम होने की तुलना में घोषणाएं अधिक हुई हैं, उनके लिए आने वाला समय किसी चुनौती से कम नहीं है। सरकार के लिए संतोष की बात यह है कि एक वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री के दामन पर दाग नहीं लगा। अधिकारियों को लेकर मंत्रियों की छिटपुट शिकायतें या नाराजगी सामने तो आईं, लेकिन पिछली सरकारों की भांति इसने खींचतान का रूप नहीं धरा।

प्रेमचंद अग्रवाल (Uttrakhand BJP)

कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल टास्क मैनेजर की भूमिका में रहे। केंद्र से राज्य को जीएसटी प्रतिपूर्ति बंद होने के बाद राज्य जीएसटी बढ़ाने के लिए शुरू की गई मुहिम में कर विभाग को सफलता मिली। राज्य जीएसटी बढ़ा तो कोरोना संकट के चलते तीन वर्ष बाद सर्किल रेट बढ़ाकर राज्य के खजाने की स्थिति संभालने का यत्न किया गया।

शहरी विकास और आवास के अंतर्गत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से लेकर ग्रीन और ब्राउन सिटी के निर्माण की आधार भूमि तैयार की जा चुकी है। बतौर विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री अब तक विधानसभा सत्र के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यद्यपि, पिछली विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर विवाद को लेकर लगभग बीते पूरे एक वर्ष तक राजनीतिक पर्यावरण गर्म रहा।

अब आने वाले समय में बतौर वित्त मंत्री राज्य सकल घरेलू उत्पाद को पांच वर्ष में दोगुना करने के संकल्प को पूरा करने में उनकी भूमिका चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। साथ में 102 नगर निकायों की माली स्थिति में सुधार और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भगीरथ प्रयासों की आवश्यकता है। प्रेमचंद अग्रवाल को इन मोर्चों पर जूझना होगा।

सतपाल महाराज (Uttrakhand BJP)

लोनिवि, पर्यटन, पंचायतीराज, संस्कृति, सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा है कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पास। उनके एक वर्ष के कार्यकाल में सड़कों के निर्माण में तेजी आई है, लेकिन सड़कों को गड्ढामुक्त करने को पैचवर्क का कार्य अभी भी जारी है। यद्यपि, इसे इस माह के आखिर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

जोशीमठ की आपदा का चारधाम विशेषकर बदरीनाथ धाम की यात्रा प्रभावित न हो, इसके लिए कदम उठाए गए हैं। पर्यटन के दृष्टिकोण से हिमालय दर्शन योजना प्रारंभ की गई है तो पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं।

यही नहीं, पर्यटन की दृष्टि से कैबिनेट मंत्री महाराज ने कई विचार दिए हैं, जिनका अभी धरातल पर उतरना शेष है। पंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष को सीडीओ और ब्लाक प्रमुख को बीडीओ की सीआर लिखने के निर्णय को प्रभावी किया गया है। विभागीय सचिवों की सीआर लिखने की मंत्रियों को अनुमति देने के लिए महाराज लगातार पैरवी जारी रखे हैं। इस पर मुख्यमंत्री के स्तर से निर्णय लिया जाना बाकी है।

उत्तराखंड सरकार में वित्त, शहरी विकास व आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए संसाधन बढ़ाने की कार्ययोजना का ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर कदम आगे बढ़ाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन, मितव्ययता और ऋण लेने पर नियंत्रण के रूप में प्रयास सार्थक रहे हैं। अब शहरों को विकास का ग्रोथ इंजन बनाने के लक्ष्य पर सरकार आगे बढ़ रही है।

वहीं लोनिवि, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, सिंचाई व लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मैं अपने एक वर्ष के कार्यकाल को सौ में से 75 अंक दूंगा। अब चारधाम यात्रा को सुरक्षित और निरापद बनाने को हमने रणनीति तय की है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को विकेंद्रीकृत करने की योजना बनाई गई है। सीमांत गांवों में पर्यटन गतिविधियां प्रारंभ की जा रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों के सशक्तीकरण के दृष्टिगत पूर्व में जिन 14 विषयों को पंचायतों के अधीन करने का शासनादेश हुआ था, वह धरातल पर उतरे।

Chaitra Navratri 2023 : जानें कलश स्थापना पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Delhi Budget 2023 : दिल्ली के बजट में हुए ये बड़े एलान

0

नई दिल्ली। Delhi Budget 2023 : आज बुधवार को दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने सदन में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश (Delhi Budget 2023) किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस दौरान विधानसभा में मौजूद रहे। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “यह सरकार का नौवां और वित्त मंत्री के रूप में मेरा पहला बजट है। यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि जन भावनाओं का भी प्रतीक है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मेरे बड़े भाई हैं। जैसे राम वनवास गए तो भरत ने काम संभाला, वैसे मैं भी वही कर रहा हूं।”

Amritpal Singh Case : अमृतपाल सिंह के घर पहुंची पंजाब पुलिस

जानें कैलाश गहलोत के बजट भाषण की प्रमुख बातें (Delhi Budget 2023)

सड़कों पर लेन मार्किंग होगी और जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। जो एजेंसी सड़क बनाएगी वही एजेंसी 10 साल तक इनकी देखभाल करेगी, यह तीन माह में पेंट किया जायेगा, दिल्ली में फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज को विकसित किया जायेगा, सड़कों पर धूल न हो, इसका प्रविधान किया जायेगा।

दिल्ली मॉडल एक गारंटी है कि लोगों को मुफ्त बिजली-पानी के साथ-साथ विश्व स्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा भी मुफ्त में मिल रही है।

बारापूला के तीसरे चरण का काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, आश्रम विस्तार फ्लाईओवर का काम कुछ समय पहले पूरा किया गया है।

वर्ष 2023-24 दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राजधानी को साफ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए यह बजट समर्पित है।

वर्ष 2015 में 5669 बसें थी, जो अब बढ़कर 7319 को गई हैं। दिल्ली को तिरंगों का शहर बना दिया गया है। मेट्रो का विस्तार किया गया है। हम जी20 की मेजबानी कर रहे हैं सारी दुनिया की नजर दिल्ली पर रहने वाली है।इसे देखते हुए बहुत से काम किए जा रहे है।

पूरी दिल्ली की सड़कों और फुटपाथों की मरम्मत की जाएगी। सरकार 29 नए पुलों और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है।

पीडब्ल्यूडी की 1400 किलोमीटर लंबी हैं, इस सड़कों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए काम शुरू होने जा रही है।
दिल्ली के तीन आईएसबीटी को विश्व स्तरीय बनाया जायेगा।

इस बार 78,800 करोड़ का बजट प्रस्तावित है जबकि वर्ष 2014-15 में 30,244 करोड़ का बजट था। यह तब से ढाई गुना से अधिक है।

सेंट्रल पूल से 8 साल से उतना ही पैसा मिल रहा है, कोई बदलाव नहीं। यह केंद्र सरकार का दिल्ली के प्रति सौतेल व्यवहार दर्शाता है।

दिल्ली सेंट्रल पूल में हिस्सेदारी बचाने के लिए लगातार मांग कर रही है, मगर दिल्ली की हिस्सेदारी नही बधाई जा रही है, यह दिल्ली की जनता के साथ आर्थिक भेवभाव किया जा रहा है।

जब तक जीएसटी संग्रहण सालाना 14 प्रतिशत न हो जाए, केंद्र से मुआवजा जारी रखने की अपील की है।

जून 2022 से जीएसटी क्षतिपूर्ति बंद है, इससे परेशानी खड़ी हो सकती है, हमने केंद्र से माह की है कि इसे अगले पांच साल तक जारी रखा जाए।

दिल्ली सरकार इस साल लोकल बॉडीज को 2,868 करोड़ रुपये की सहायता देगी। 850 करोड़ लोन के रूप में भी दिए जाएंगे।

दिल्ली में 16 स्थानों पर सड़कों का सुंदरीकरण किया गया है। इसी आधार पर दिल्ली की सड़कों का विकास होगा।
इसी साल दिल्ली भारत के पहले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी।

2025 तक दिल्ली के पास 10800 बसें होंगी,इनमें से 8000 से अधिक बसें इलेक्ट्रिक होंगी, इससे प्रदूषण कम होगा, लास्ट माइल कनेक्तिविती के लिए मोहल्ला बस सेवा शुरू होगी, 20180 बसें आएगी। पहली बार मे 100 बसें आएंगी।

दिल्ली ने लोगों को यह उम्मीद दिखा दी है कि कोई भी काम हो तो सकता है, बस नियत साफ होनी चाहिए।
दिल्ली में 26 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जायेंगे।

दिल्ली मॉडल मूलभूत सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराने की गारंटी है।

आठ साल में दिल्ली में मेट्रो का नेटवर्क दोगुना हो गया है।

डीएमआरसी की मदद से 3 डबल डेकर फ्लाईओवर बनेंगे।

यमुना की सफाई के लिए 6 प्वाइंट वाला एक्शन प्लान है।

दिल्ली में और इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। 100 फीडर बसें शामिल होंगी।

1400 किलोमीटर की सड़कों को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

एमसीडी के साथ मिलकर कूड़े के पहाड़ को खत्म करेंगे।

दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय पूरे देश में तीसरे स्थान पर है।

सड़कों की सफाई महीनों से होगी, 70 मैकेनिकल मशीनें आएगी, पानी के छिड़काव के लिए 200 टैंकर आयेंगे।

सभी सड़कों को धुलमुक्त करने के लिए एन्टी स्मॉग गन के अलावा 250 वाटर स्प्रिंकलर भी होंगे।

दूसरे राज्यों की तरह दिल्ली में फ्लाईओवर के निर्माण लागत नहीं बढ़ती है, बल्कि दिल्ली सरकार ने 536 करोड़ बचाए हैं।

बस सेवा को इस तरह बनाया जायेगा कि अमीर लोग भी कार छोड़कर बसों का उपयोग करें।

बसों पर कुल 28000 करोड़ की राशि खर्च होगी। हमारी सभी बसें अत्याधुनिक होंगी। सभी 57 डिपो को इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जायेगा।

आईएसबीटी को बस पोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही द्वारका में भी एक आईएसबीटी बनाया जायेगा।

यमुना की सफाई के लिए छह सूत्रीय प्लान बनाया गया है।

दिल्ली में 1400 बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना शुरू होगी।

शिक्षा के लिए इस बार भी सबसे अधिक बजट रखा गया है।

मोहल्ला क्लीनिक में 250 की जगह अब 450 टेस्ट हो सकेंगे।

9 नए सरकारी अस्पताल बनाए जा रहे हैं, इनमें से चार अस्पताल इस साल पूरे हो जाएंगे।

दिल्ली में ऐसे बस डिपो होंगे जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होंगे।

दिल्ली सरकार ने वन दिल्ली एप शुरू किया है, जिसका लोग लाभ उठा रहे हैं।

भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार इस वित्त वर्ष में भी काम करेगी।

2015 में हमारी सरकार आने के बाद से दिल्ली में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है।

एनबीसीसी के साथ मिलकर दो छह मंजिला बस डिपो बनाए जाएंगे। 9 नए बस डिपो बनेंगे।

सभी शिक्षकों को टैबलेट दिए जायेंगे, स्कूलों में कंप्यूटर दिए जाएंगे। शिक्षा के लिए 16575 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

दिल्ली सरकार के चुनौती और मिशन बुनियाद के माध्यम एमसीडी से आने वाले बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत की गई है।

पिछले वित्त वर्ष (Delhi Budget 2023) में महिला मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की गई थी, इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। राजधानी में 100 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे।

निर्माण श्रमिकों के लिए निर्माण स्थल पर कौशल विकास, मुफ्त स्वास्थ्य जांच सुविधा और निर्माण स्थल पर बच्चों को मुफ्त भोजन दिया जाएगा।

Chaitra Navratri 2023 : जानें कलश स्थापना पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

 

 

Amritpal Singh Case : अमृतपाल सिंह के घर पहुंची पंजाब पुलिस

0

चंडीगढ़। Amritpal Singh Case :  पंजाब पुलिस पिछले कई दिनों से ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल को ढूढ रही है, जिसके लिए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और साथ ही जगह-जगह पर दबिश दे रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य में ‘शांति और सद्भाव’ को भंग करने के लिए 154 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Chaitra Navratri 2023 : जानें कलश स्थापना पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

18 मार्च से फरार है अमृतपाल

गौरतलब है कि अमृतपाल 18 मार्च से ही फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पंजाब पुलिस ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित आवास पर पहुंची।

भागने में इस्तेमाल की हई बाइक बरामद

जालंधर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार को पुलिस ने उस बाइक को बरामद कर लिया है जिस पर बैठकर अमृतपाल मौके से फरार हुआ था।

सूचना के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को जालंधर की एक नहर से बरामद किया गया है।

आईजीपी मुख्यालय सुखचैन गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए कुल 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में स्थिति पूरी तरह से स्थिर और नियंत्रण में है।

बता दें कि बीते शनिवार को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh Case)  और उसके साथियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में जहां अमृतपाल के साथी गिरफ्तार हुए थे, तो वहीं वह खुद भागने में कामयाब हो गया था। फरार अमृतपाल को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है और पंजाब में खालिस्तान समर्थक और अमृतपाल के समर्थकों को पुलिस हिरासत में ले रही है।

अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट जारी

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन गिल ने बताया कि भगोड़ा अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में पंजाब पुलिस को दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आईजीपी ने अलग-अलग लुक वाले अमृतपाल की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से फरार अमृपाल के ठिकाने का खुलासा करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिए अमृतपाल ने अपना लुक बदल लिया है। उसी को देखते हुए अमृतपाल के अलग-अलग लुक भी जारी कर दिए गए हैं।

Delhi Budget 2023 : दिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

 

Chaitra Navratri 2023 : जानें कलश स्थापना पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

0

देहरादून: Chaitra Navratri 2023  बुधवार से चैत्र नवरात्र 2023 मां दुर्गा की विशेष आराधना को समर्पित नवरात्र शुरू हो जाएंगे। 30 मार्च तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना होगी। कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह छह बजकर 23 मिनट से सात बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

Delhi Budget 2023 : दिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्र घटस्थापना के साथ शुरू हो जाते हैं। आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार, नवरात्र के दौरान व्रत धारण कर पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से वह अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। जिससे सुख, समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

घरों में अखंड जोत जलाने के साथ इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा मंगलवार रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर बुधवार रात आठ बजकर 20 मिनट तक रहेगी। ऐसे में बुधवार से नवरात्र शुरू होंगे।

नौ दिन इस तरह होगी मां दुर्गा की पूजा

22 मार्च : शैलपुत्री
23 मार्च : ब्रह्मचारिणी
24 मार्च : चंद्रघंटा
25 मार्च : कूष्मांडा
26 मार्च : स्कंदमाता
27 मार्च : कात्यायनी
28 मार्च : कालरात्रि
29 मार्च : महागौरी
30 मार्च : सिद्धिदात्री

कलश स्थापना पूजा विधि (Chaitra Navratri 2023)

सबसे पहले प्रतिपदा तिथि पर सुबह जल्दी स्नान करके पूजा का संकल्प लें।
पूजा स्थल की सजावट करें व चौकी रखें।
कलश में जल भरकर रखें।
इसके बाद कलश को कलावा से लपेट दें।
फिर कलश के ऊपर आम व अशोक के पत्ते रखें।
इसके बाद नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर कलश के ऊपर रख दें।
इसके बाद धूप-दीप जलाकर मां दुर्गा की आराधना करें।
शास्त्रों में मां दुर्गा के पूजा-उपासना की बताई गई विधि से पूजा प्रारंभ करें।

बाजारों में उमड़ रही खरीदारों की भीड़

सोमवार को सहारनपुर चौक, पटेलनगर, हनुमान चौक, करनपुर बाजार, प्रेमनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोग ने श्रृंगार किट, नारियल, धूप, दीये, कलश, जौ बोने के लिए पात्र आदि की खरीदारी की। इसके अलावा व्रत का सामान भी खरीदा।

Bihar Board Result Declared : प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

 

Delhi Budget 2023 : दिल्ली के बजट को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

0

नई दिल्ली। Delhi Budget 2023  केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को वार्षिक बजट 2023-24 (Delhi Budget 2023) को पेश करने की मंजूरी दे दी गई है। दिल्ली विधानसभा का 17 मार्च से बजट सत्र चल रहा है, दिल्ली कैबिनेट ने बजट की तारीख के बारे में कुछ दिन पहले फैसला लिया। इसके लिए दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी हो चुकी है। मगर बजट पेश करने से एक दिन पहले बजट को लेकर विवाद हो गया था।

Bihar Board Result Declared : प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

राघव चड्ढा बोले – केंद्र दिल्ली की जनता से अपनी हार का बदला ले रही है

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने बजट पेश न होने के मसले पर ट्वीटकर कहा है कि देश की आजादी के 75 साल के इतिहास में में पहली बार हो रहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली की जनता द्वारा चुनी सरकार का बजट रोक रही है। अगर बजट पास नहीं होगा तो अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे कहां से आएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र दिल्ली की जनता से अपनी हार का बदला ले रही है

बजट पास नहीं होता तो सबकी तनख्वाह रुक जाती

इससे पहले वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने इस मसले पर कहा था कि 10 मार्च को जो बजट हमने एमएचए को भेजा था, उसकी क्वेरी मेल के द्वारा 17 को शाम पांच बजे आई थी, लेकिन वित्त मंत्री को पता नहीं है कि ऐसा कुछ हुआ है. मुख्य सचिव को वित्त मंत्री के संज्ञान में इसे लाना चाहिए था. अगर ऐसा है तो चुनी हुई सरकार किसलिए है, वित्त मंत्री किसलिए हैं, सीएम किसलिए हैं, जब सारी चीजें लिगल तरीके से हैं तो फिर ऐसा क्यों हो रहा ये सब. अगर बजट पेश नहीं होता है तो सबकी तनख्वाह रुक जाएगी. मैंने जो तथ्य रखे हैं उनकी पूरी जांच होनी चाहिए

Oscars 2023 : आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने रचा इतिहास

 

Bihar Board Result Declared : प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

0

Bihar Board Result Declared : मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 परीक्षाफल घोषित करेगी। 21 मार्च 2023 की दोपहर 2 बजे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर करेंगे। इस अवसर पर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ-साथ दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहेंगे। शिक्षा मंत्री बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के साथ-साथ बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें की आप अपना रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर एक्टिव लिंक से देख सकेंगे।

Oscars 2023 : आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने रचा इतिहास

शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा रिजल्ट

आज, 21 मार्च को दोपहर 2 बजे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा की जाएगी। बता दें की रिजल्ट का परिणाम शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

अगर कम मार्क्स आए तो ये हैं विकल्प

12वीं रिजल्ट 2023 के अंतर्गत यदि छात्र अपने मार्क्स को स्वयं के अनुमानों से कम पाते हैं तो वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आखिरी तारीख 30 मार्च है। इसके अतिरिक्त परीक्षा किसी विषय के लिए फिर से परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

जल्द की जाएगी टॉपर्स के नामों की घोषणा

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार हुआ ख़त्म। राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा नतीजे घोषित किए जाने और टॉपर्स के नामों की घोषणा के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।

क्या करें अगर न दिखे परिणाम (Bihar Board Result Declared)

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 यदि एक बार में नहीं दिखता है को परीक्षार्थियों को घबराना नहीं चाहिए बल्कि अपने रोल नंबर की जांच करते हुए फिर से प्रयास करना चाहिए। कई बार जल्दबाजी में छात्र गलत रोल नंबर भर देते हैं और परिणाम नहीं दिखता।

एक बार में ऐसे देखें परिणाम

बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 को परीक्षार्थी एक बार में देखने के लिए अपना रोल नंबर बिहार बोर्ड रिजल्ट पेज पर दर्ज करने के बाद इसकी फिर से जांच कर लें। कई बार हड़बड़ी में छात्र गलत रोल नंबर भर देते हैं और परिणाम नहीं दिखता, जिससे वे परेशान हो जाते हैं।

शिक्षा मंत्री का हो रहा इंतजार

बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार कुछ ही मिनटों में समाप्त होने जा रहा है। राज्य शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर कुछ ही मिनटों में बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2023 घोषित करेंगे। इसके लिए बोर्ड द्वारा पहले ही अधिसूचना जारी की गई थी। इस क्रम में अब शिक्षा मंत्री का इंतजार किया जा रहा है।

Waris Punjab De : अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद

 

 

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors