Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 99

Waris Punjab De : अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद

0

मोगा। Waris Punjab De  वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि शनिवार को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को डिटेन कर लिया है। अमृतपाल सिंह के साथ-साथ उसके कई साथियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई ठंड, बर्फबारी का येलो अलर्ट

आज शनिवार को अमृतपाल सिंह के छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनका पीछा किया और घेराबंदी करके उसके साथियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने की घेराबंदी

जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी।

पुलिस की तीन टीमें इनका पीछा करने में लगी हुई थी। जैसे ही बाजार मे दोआबा अस्पताल के पास इनकी गाड़ी पहुंची पुलिस ने इन्हें घेर लिया। पुलिस ने इन्हें घेर कर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। खबर अमृतपाल के भी साथ में होने की थी।

अमृतपाल के हथियारबंद समर्थक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि हथियारों के साथ करीब आधा दर्जन अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

धार्मिक समारोह में आने वाला था अमृतपाल (Waris Punjab De)

बता दें कि अमृतपाल सिंह को आज चार बजे जिले के कस्बा भदौड़ के बेसाखी वाला गुरूघर में धार्मिक समारोह में शिरकत करने आना था। इसी बीच उसके साथियों की गिरफ्तारी के विरोध के चलते कार्यक्रम नहीं हुआ। करीब एक हजार लोगों सहित सिक्ख संगठनों ने भदौड़ मेन हाईवे पर जाम कर दिया है। अमृतपाल के समर्थकों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई का लोग विरोध कर रहे हैं।

पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर हो रही कार्रवाई के बाद पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। राज्य में इंटरनेट सेवाएं कल दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद कर दी गई हैं।

पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

पंजाब पुलिस ने किया अनुरोध

तनावपूर्ण स्थिति के बीच पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं या फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।

Uttarakhand BJP : धामी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल होने वाला है पूरा

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई ठंड, बर्फबारी का येलो अलर्ट

0

Uttarakhand Weather : शुक्रवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यहां कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। रात भर रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, हरिद्वार और रुड़की में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भी भर गया। उधर, कुमाऊं के अच्च हिमालयी क्षेत्र और केदारनाथ में बर्फबारी भी हुई।

Uttarakhand BJP : धामी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल होने वाला है पूरा

बर्फबारी का येलो अलर्ट

आने वाले चार दिनों में भी मौसम का रुख बदला रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जिसका असर ठंड के रूप में मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी।

बदरी- केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी (Uttarakhand Weather)

शनिवार तड़के से ही देहरादून सहित राज्‍य के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही।
केदारनाथ, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विकासनगर में भी लगातार बारिश जारी रही। बारिश के चलते मौसम ठंडा होने पर फिर से गर्म कपड़े निकल गए। बारिश होने से किसान और बागवानों के चेहरे खिले नजर आए।
मसूरी में देर रात ढाई बजे बारिश शुरू हुई।
रुड़की में भी शुक्रवार रात से बारिश जारी रही।
पौड़ी, कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान गिरा है। वहीं बारिश से आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है।
रुद्रप्रयाग जिले में घने बादल छाए हुए हैं। यहां भी बारिश की संभावना बन रही है।
शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी नैनीताल में बारिश व ओलावृष्टि हुई। यहां तापमान के खासी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Global Millets Conference : PM बोले, भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा ‘श्री अन्न’

 

Uttarakhand BJP : धामी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल होने वाला है पूरा

0

देहरादून: Uttarakhand BJP  पिछले एक वर्ष से दायित्व पाने की आस बांधे भाजपा नेताओं को जल्द तोहफा मिलने जा रहा है। विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद अब मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं को सरकारी विभागों में अहम दायित्व सौंपने की तैयारी में हैं। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो अगले कुछ दिनों में दायित्वों का वितरण हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री अब कभी भी दायित्व वितरण कर सकते हैं।

Global Millets Conference : PM बोले, भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा ‘श्री अन्न’

दायित्व, यानी विभिन्न विभागों के अंतर्गत गठित समितियों, परिषदों, आयोगों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद, जिन्हें कैबिनेट या राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है। यह परंपरा रही है कि भाजपा हो या कांग्रेस, जो भी पार्टी सत्ता में आती है, वह अपने नेताओं को इन पदों पर नियुक्त करती है।

यह परंपरा राज्य की पहली निर्वाचित सरकार के समय से ही चली आ रही है। सामान्यतया जो नेता विधानसभा चुनाव में टिकट पाने से वंचित रह जाते हैं, उन्हें दायित्व सौंपे जाते हैं। यद्यपि, कई बार विधायकों भी यह जिम्मेदारी दी जाती है।

भाजपा की पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार (Uttarakhand BJP) के समय मंत्री पद के दर्जे के 60 से अधिक दायित्व पार्टी नेताओं को दिए गए थे। दायित्वधारी नेताओं को मानदेय, आवास, वाहन, स्टाफ समेत कई तरह की सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

मार्च 2021 में त्रिवेंद्र के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहले तीरथ सिंह रावत व फिर पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने, लेकिन तब उन्होंने दायित्वों का बंटवारा नहीं किया। मार्च 2022 में धामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन कुछ पदों को छोड़कर उन्होंने भी दायित्व नहीं बांटे। पिछले दो-तीन महीने के दौरान कई बार दायित्व बंटने की चर्चा जोरशोर से उठी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

अब जबकि अगले सप्ताह धामी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है, तो संभावना है कि जल्द मुख्यमंत्री पार्टी नेताओं की प्रतीक्षा को समाप्त कर उन्हें दायित्व बांट देंगे। राज्य में इसी वर्ष नगर निकाय चुनाव हैं और लोकसभा चुनाव के लिए भी केवल एक वर्ष का ही समय शेष है। इससे जहां कई नेता एडजस्ट हो जाएंगे, वहीं चुनावी तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी। इसे देखते हुए संगठन भी अब जल्द दायित्व वितरण के पक्ष में है।

पार्टी कार्यकत्र्ताओं को जल्द दायित्व वितरित कर दिए जाएंगे। विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो चुका है और केंद्रीय नेतृत्व से भी इस संबंध में चर्चा हुई है। प्रदेश संगठन के स्तर पर इस संबंध में बैठक हो चुकी है। सत्र के कारण दायित्व वितरण में कुछ विलंब हुआ, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द इस संबंध में निर्णय लेकर कभी भी दायित्वों का बंटवारा कर देंगे।

Delhi liquor policy case : ईडी ने की कस्टडी बढ़ाने की मांग, फैसला सुरक्षित

Global Millets Conference : PM बोले, भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा ‘श्री अन्न’

0

नई दिल्ली। Global Millets Conferenceप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का उद्घाटन करने शनिवार को पूसा पहुंचे। यहां उन्होंने IARI कैंपस में लगे विभिन्न स्टॉल का ऑडियो विजुअल भी देखा। इसके बाद पीएम मोदी ने डाक टिकट और इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर 2023 (Global Millets Conference) के आधिकारिक सिक्के का भी अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री के साथ इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मनसुख मांडविया और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

Delhi liquor policy case : ईडी ने की कस्टडी बढ़ाने की मांग, फैसला सुरक्षित

पीएम मोदी ने किया मार्गदर्शन

कृृषि मंत्री तोमर ने कहा कि आज मिलेट्स का शुभारंभ उत्सव है। मिलेट्स विषय को लेकर जब भी कोई सवाल आया तो पीएम मोदी ने बहुत ही उत्साह से हम सब लोगों का मार्गदर्शन किया और उसी के परिणामस्वरूप ये कार्यक्रम ऊंचाई पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर घोषित करने के परिणामस्वरूप श्री अन्न की घरेलू और वैश्विक मांग में वृद्धि हुई है।

”मोटे अनाज को फ्री अन्न की पहचान दी गई है”

पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोटे अनाज को फ्री अन्न की पहचान दी गई है। यह केवल खेती खाने तक सीमित नहीं है। जो लोग भारत की परंपराओं से परिचित हैं, वे यह भी जानते हैं कि किसी के आगे ‘श्री’ ऐसे ही नहीं जुड़ता है, जहां ‘श्री’ होती है, वहां ‘समृद्धि’ भी होती है, ‘समग्रता’ भी होती है।

पीएम मोदी ने समझाया ‘श्री अन्न’ का मतलब

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री अन्न भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है। इसमें गांव भी जुड़ा है, गरीब भी जुड़ा है। श्री अन्न यानी यानी देश के छोटे किसानों के समृद्धि का द्वार, श्री अन्न यानी देश के करोड़ों लोगों के पोषण का कर्णधार, श्री अन्न यानी देश के आदिवासी समाज का सत्कार, श्री अन्न यानी कम पानी में ज्यादा फसल की पैदावार, श्री अन्न यानी केमिकल मुक्त खेती का बड़ा आधार, श्री अन्न यानी क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने में मददगार।

”भारत की बढ़ती जिम्मेदारी का प्रतीक है ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस”

पीएम मोदी ने कहा, ”मुझे गर्व है कि भारत ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर‘ (Global Millets Conference) का नेतृत्व कर रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस जैसे आयोजन न केवल ग्लोबल गुड के लिए जरूरी हैं, बल्कि ग्लोबल गुड्स के लिए भारत की बढ़ती जिम्मेदारी का प्रतीक भी हैं।” उन्होंने कहा कि मोटे अनाज से ढाई करोड़ किसान जुड़े हुए हैं।”

”मोटे अनाज से बीमारियों को रोकने में मिलती है मदद”

प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्न अनाजों की अपेक्षा मोटे अनाज जल्दी तैयार हो जाते हैं। ये पोषक भी होते हैं। सेहत के लिए भी ये फायदेमंद हैं। इनसे बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलती है। मिलेट्स के क्षेत्र में काम करने के लिए हमारे सामने अनंत संभावनाएं मौजूद हैं।

”हम अपनी विरासत से प्रेरणा लेते हैं”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बाजरा मुख्य रूप से 12-13 राज्यों में उगाया जाता है। हालांकि, इन राज्यों में प्रति व्यक्ति घरेलू खपत 2-3 किलोग्राम प्रति माह से अधिक नहीं थी। उन्होंने कहा कि चाहे LIFE मिशन की अगुवाई हो, Climate Change से जुड़े लक्ष्यों को समय से पहले हासिल करना हो, हम अपनी विरासत से प्रेरणा लेते हैं, समाज में बदलाव को शुरू करते हैं और उसे विश्व कल्याण की भावना तक लेकर जाते हैं। यही आज भारत के ‘मिलेट मूवमेंट’ में भी दिख रहा है।

”मिलेट्स से लोगों को मिल रहा रोजगार”

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 19 जिलों में ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के लिए भी मोटे अनाज का चयन किया गया है। भारत वर्तमान में G20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसका आदर्श वाक्य ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ भी अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर में परिलक्षित होता है। मिलेट्स से नए रोजगार भी पैदा हो रहे हैं।

”हमारे लिए बड़े सम्मान की बात”

इससे पहले, पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि भारत के प्रस्ताव और प्रयासों के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स’ घोषित किया। भारत के 75 लाख से ज्यादा किसान आज इस समारोह में वर्चुअली हमारे साथ मौजूद हैं, जो इसके महत्व को दर्शाता है।

CM Surprise Inspection : CM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का किया औचक निरीक्षण

Delhi liquor policy case : ईडी ने की कस्टडी बढ़ाने की मांग, फैसला सुरक्षित

0

नई दिल्ली। Delhi liquor policy case : शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को रिमांड खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां ईडी ने अदालत के सामने मामले पर नए निष्कर्ष प्रस्तुत किए हैं। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और कुछ देर में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

CM Surprise Inspection : CM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का किया औचक निरीक्षण

ई़डी ने मांगी रिमांड (Delhi liquor policy case)

सूत्रों की मानें तो ईडी के वकील में अपनी दलीलें देते हुए सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए अदालत से रिमांड बढ़ाने की मांग की है। ईडी ने कहा कि उन्होंने अपना फोन नष्ट कर दिया और फिर से सामना करने की जरूरत है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ईडी ने कोर्ट के आप नेता की 7 दिन रिमांड बढ़ाने की मांग की है। एजेंसी ने कहा कि उन्होंने अपना फोन नष्ट कर दिया और फिर से पूछताछ की जरूरत है।

वहीं, सिसोदिया की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने रिमांड बढ़ाने के लिए ईडी की याचिका का विरोध करते कहा कि अपराध की आय पर एजेंसी का कोई नई बातें नहीं हैं। यही सभी तथ्य सीबीआइ ने भी दिए हैं। अब सिर्फ रिमांड के लिए ईडी ऐसा ही कर रही है। किसी एजेंसी को रिमांड डबल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि इन सात दिनों में सिर्फ 11 घंटे की जांच हुई है। सीबीआई ने कहा हर दिन चार घंटे पूछताछ हुई, हमारे आपस सीसीटीवी फुटेज है।

माथुर ने आगे कहा, क्या चार घंटे सामने बैठाकर रखना पूछताछ करना है। क्या फोन बदला जाना ईडी के रिमांड में है, एजेंसी स्पष्ट करे आखिर ईडी को आगे रिमांड क्यों चाहिए? माथुर ने कहा कि एजेंसी को जस्टिफाई करने की जरूरत है कि अगस्त 2022 में दर्ज ईएसआईआर के बाद से अब तक उन्होंने क्या किया। ये एक व्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला है।आखिर ईडी ने सात दिन में क्या किया, क्या ईडी सीबीआई की प्रॉक्सी एजेंसी है। माथुर ने कहा कि किसी से सामना कराने के लिए हिरासत में रखने की जरूरत है।

कोर्ट से एजेंसी से पूछा सवाल

वहीं, सिसोदिया के वकील की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने एजेंसी से पूछा कि क्या कोई और आरोपित हिरासत में है। आपको बता दें कि सिसोदिया ने लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे अपने फोन को 20 जुलाई, 2022 को बदल दिया, जब एलजी ने इस मामले में सीबीआइ को जांच की सिफारिश की थी।

Parliament Budget Session : संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

CM Surprise Inspection : CM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का किया औचक निरीक्षण

0

देहरादून: CM Surprise Inspection  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण (CM Surprise Inspection) किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना।

Parliament Budget Session : संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक श्री अनिल नौटियाल, श्री भूपाल राम टम्टा, श्री मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी चमोली श्री हिमांशु खुराना, एसपी श्री प्रमेन्द्र डोभाल, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा , अपर जिलाधिकारी श्री अभिषेक त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

CM dhami

CM dhami

Art-Craft Room and Library Room का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

Parliament Budget Session : संसद परिसर में धरने पर बैठे राहुल-सोनिया

0

नई दिल्ली। Parliament Budget Session संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलने की कगार पर है। एक तरफ सत्ता पक्ष राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर उनकी माफी की मांग पर अड़ा है तो दूसरी तरफ विपक्ष भी अदाणी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर संसद में खूब हल्ला मचाए है। इस बीच आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई।

Art-Craft Room and Library Room का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

गांधी प्रतिमा के पास विपक्ष का प्रदर्शन

संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष के नेता गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनिया, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता इस धरने में शामिल हैं। दरअसल, अदाणी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दल विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

राहुल गांधी से पूछे गए सवाल (Parliament Budget Session)

राहुल गांधी जैसे ही लोकसभा में पहुंचे तो कई पत्रकारों द्वारा उनसे जे पी नड्डा के सवालों के जवाब मांगे गए। पत्रकारों ने राहुल से पूछा, ‘राहुल जी क्या आप एंटी नेशनल हैं, जे पी नड्डा ने आपके बारे में यह सब बातें कही है। हालांकि, राहुल ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।

संसद की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

राहुल से माफी की मांग के बाद संसद में हुए हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज फिर स्थगित करनी पड़ी। दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- भाजपा खुद देशद्रोही

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी को देशद्रोही कहने पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद देशद्रोही हैं। खरगे ने कहा कि भाजपा ने कभी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया और वे दूसरों को देशद्रोही कह रहे हैं। वे बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

जेपी नड्डा के बयान की निंदा

खरगे ने आगे कहा कि क्या राहुल गांधी कभी देशद्रोही (Parliament Budget Session) हो सकते हैं? क्या लोकतंत्र पर बहस करने वाले देशद्रोही हैं? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। वे राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका क्यों नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर आज जमकर हमला बोला है। उन्होंने राहुल को एंटी नेशनल बताया है और कहा कि वे राष्ट्रविरोधी टूलकिट का एक हिस्सा बन गए हैं।

Parliament Session : BJP के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जवाब

Art-Craft Room and Library Room का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

0

देहरादून: Art-Craft Room and Library Room   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैंण में सुदृढ़ीकरण, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष (Art-Craft Room and Library Room) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में इस अवसर पर आने के लिए बच्चों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपके विधानसभा परिसर में आने से वहां एक एक अलग प्रकार की ऊर्जा आ गईं इस दौरान मुख्यमंत्री ने बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होने पर भी बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी छात्र अच्छे अंको से उत्तीर्ण हों ऐसी उनकी शुभकामनाएं हैं।

Parliament Session : BJP के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम जो छात्र देखने से रह गए अगर वह अभी भी उसे देखेंगे तो उनका बहुत अच्छा मार्ग-दर्शन होगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ये बच्चे देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी इतिहास बनाया वे सब सामान्य स्थिति में पले बढ़े हैं। नई शिक्षा नीति में आज बहुत सारे काम हो रहे हैं। नई शिक्षा नीति लागू करने वाले उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। क्षेत्रीय विधायक श्री अनिल नौटियाल की निधि से विद्यालय के सामान हेतु 5 लाख रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर हम इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक श्री अनिल नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
 मांगल गीतों के बीच मुख्यमंत्री ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद

देहरादून : गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आज कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में श्री अन्न (मिलेट) भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दौरान मांगल गीत के बीच पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया।

कृषि विभाग की ओर से आयोजित मिलेट भोज में तमाम पहाड़ी व्यंजन परोसे गए जिनमें कोदे की रोटी, अरसा, झंगोरे की खीर, गैत का फानू, लाल चावल, आलू  के गुटके बनाए गए थे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एक ही टेबल पर इन तमाम व्यंजनों का आनंद लिया। विधायकगण, अधिकारी, कर्मचारियों, मीडिया सहित बडी संख्या में लोग श्री अन्न भोज में शामिल हुए।
CM dhami

Parliament Session : BJP के आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जवाब

0

नई दिल्ली। Parliament Session : राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर बीजेपी बार बार कांग्रेस को घेर रही हैं। विपक्षी दल अदाणी के मुद्दे पर जेपीसी की मांग को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी के उसी बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को भी जोरदार हंगामा हुआ। जिसके चलते सदन की कार्यवाही को अब शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित किया गया है।

Uttrakhand : मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता कर्मियों से मिलकर जाना हाल-चाल

राहुल शुक्रवार सुबह संसद पहुंचे

राहुल गांधी आज संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन हंगामे के चलते वह शामिल नहीं हो पाए। राहुल शुक्रवार सुबह संसद भवन पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे बीजेपी के आरोपों को लेकर सवाल किया।

राहुल जी ने स्पीकर से मुलाकात की, उन्होंने उनके ऊपर उठ रहे आरोपों पर सदन में जवाब देने की मांग को लेकर अध्यक्ष से बात की: अधीर रंजन चौधरी

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे फिर शुरू हुई। हंगामे के चलते शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कार्यवाही स्थगित की गई।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

ये उनकी सदन को नहीं चलने देने की साजिश है और हमारी जो JPC की मांग है उसको नजरअंदाज करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वे बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को एक तरफ रखकर लोगों को राहुल गांधी का लोकतांत्रिक भाषण दिखा रहे हैं: मल्लिकार्जुन खरगे

जब-जब पीएम खुद बाहर गए हैं तो उन्होंने देश के खिलाफ बात की और जनता का अपमान किया। माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं: खरगे

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसदों को दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अदाणी के शेयरों के मुद्दे पर नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अदाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग करते हुए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला (Parliament Session)

किरेन रिजिजू ने कहा, “अगर राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस को मुश्किलें होती हैं, तो हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन अगर वह देश को बदनाम करते हैं तो इस देश का नागरिक होने के नाते हम चुप नहीं रहेंगे।”

राहुल गांधी से BJP सांसदों ने की माफी की मांग

बीजेपी सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर उनसे लगातार माफी की मांग कर रहे हैं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विशेष समिति बनाकर एक सांसद के रूप में राहुल के आचरण की जांच की मांग की है। इसी बीच केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल लोकतंत्र खत्म होने की बात कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनके कारण कांग्रेस खत्म हो रही है।

लगातार तीसरे दिन से संसद में हंगामा

संसद की कार्यवाही के तीसरे दिन यानी बुधवार को भी कांग्रेस अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद पर जेपीसी की मांग को लेकर हमलावर रही। इसके चलते तीसरे दिन भी संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के सांसदों को शांत रहने और सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अपील की।

Phooldei 2023 : सीएम धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

 

Uttrakhand : मुख्यमंत्री धामी ने स्वच्छता कर्मियों से मिलकर जाना हाल-चाल

0

देहरादून: Uttrakhand  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को  प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर  भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी वार्ता की एवं उनके खाने, रहने से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी ली।

Phooldei 2023 : सीएम धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

CM dhami

CM dhami

Lawrence Bishnoi News : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए UP से आए थे हथियार

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors