Friday, July 31, 2026
Home Blog Page 26

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 2 फेज में मतदान

85

पटना/नई दिल्ली: Bihar Election 2025  भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव की घोषणा करते हुए बताया कि दो चरणों में चुनाव होंगे.

Gold Price Today : सोने में आई तूफानी तेजी, कीमत ऑल टाइम हाई पर

दो चरणों में मतदान

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा, जबकि 11 नवंबर को दूसरे फेज की वोटिंग होगी. वहीं 14 नवंबर को मतगणना होगी. 6 को पहले फेज में 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा.

क्या बोले सीईसी?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार 17 नए प्रयोग किए गए हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 90,712 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. 1044 महिला पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. 1350 मॉडर्न पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे. बुजुर्ग और दिव्यांग के लिए बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे. व्हील चेयर की सुविधा होगी.

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

मुख्य चुनाव आयुक्त (Bihar Election 2025) ने कहा कि 11 जिलों में 250 जगहों पर घोड़ों से निगरानी की जाएगी. जीरो टॉलरेंस टू एनी वायलेंस के निर्देश दिए गए हैं. सभी अधिकारियों को निष्पक्ष रहने का निर्देश है. कोई फेक न्यूज और गलत जानकारी सोशल मीडिया पर आता हैं तो कार्रवाई होगी. ड्रग्स और कैश के अवैध तस्करी पर पैनी नजर रहेगी. 17 नए फैसले बिहार में लिए गए हैं जो बाद में पूरे देश में लागू होंगे. यह एक ऐतिहासिक कदम माना जाएगा.

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अब सभी पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी. ईवीएम में सभी प्रत्याशियों की रंगीन फोटो लगाने का फैसला लिया गया. सीरियल नंबर का फॉन्ट बड़ा किया गया है. अगर कोई भी मतदाता या व्यक्ति ईसीआई ऐप डाउनलोड करता है और अपना नंबर डालता है तो बीएलओ से बात कर समस्या का निदान कर सकता है. चुनाव आयोग के 1950 नंबर पर डायल कर 243 ईआरओ मताताओं के सेवा खुले रहेंगे. इससे संतुष्टि ना मिले तो पटना में सीईओ को फोन कर सकते हैं.

7 करोड़ से अधिक वोटर्स करेंगे मतदान

बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ है. जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3.92 करोड़ और महिला वोटर्स की तादाद 3.50 करोड़ है, जबकि 1725 ट्रांसजेंडर हैं. इसके अलावे 4 लाख सीनियर सीटिजन वोटर हैं. वहीं 100 वर्ष से ज्यादा के कुल 14 हजार वोटर्स हैं. फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 14 लाख है.

Jaipur Hospital Fire : मरीजों के परिजन भड़के, लापरवाही-सुरक्षा उपाय की कमी के आरोप

 

Gold Price Today : सोने में आई तूफानी तेजी, कीमत ऑल टाइम हाई पर

2

नई दिल्ली। Gold Price Today : कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में तूफानी तेजी (Gold Price Hike) देखने को मिली है। आज 6 अक्टूबर को सोने की कीमत ऑल टाइम हाई (Gold All Time High) पर पहुंच गई है। सुबह 9.34 बजे सोने के दाम (Gold Price Today) में 1339 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी (Silver Price Today) की भी रफ्तार आज सोने से ज्यादा तेज हुई है।

Jaipur Hospital Fire : मरीजों के परिजन भड़के, लापरवाही-सुरक्षा उपाय की कमी के आरोप

1 किलो चांदी में सुबह 9.35 बजे 1814 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।

सुबह 9.40 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 119,556 रुपये चल रही है। इसमें 1443 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने अब तक 118,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 119,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 147,565 रुपये प्रति 1 किलो चल रहा है। इसमें 1821 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 146,627 रुपये प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 147,700 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत

पटना ₹119,300 ₹147,280
जयपुर ₹119,340 ₹147,340
कानपुर ₹119,390 ₹147,400
लखनऊ ₹119,390 ₹147,400
भोपाल ₹119,490 ₹147,510
इंदौर ₹119,490 ₹147,510
चंडीगढ़ ₹119,360 ₹147,330
रायपुर ₹119,310 ₹147,280

Sub junior national basketball championship : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Jaipur Hospital Fire : मरीजों के परिजन भड़के, लापरवाही-सुरक्षा उपाय की कमी के आरोप

79

Jaipur Hospital Fire :  राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात सवाई मान सिंह अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात मरीजों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे को लेकर जो परिजनों ने बताया वो हैरान कर देने वाला है।

Sub junior national basketball championship : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

क्या बताया परिजनों ने (Jaipur Hospital Fire)

पूरन सिंह जो एक मरीज के रिश्तेदार हैं, उन्होंने बताया कि जब चिंगारी निकली तो उसके पास ही सिलेंडर रखा हुआ था। धुआं पूरे आईसीयू में फैल गया, जिससे अफरातफरी मच गई और लोग घबराकर बाहर भागने लगे। कई लोग अपने मरीजों को बचा ले गए, लेकिन मेरा मरीज कमरे में अकेला छूट गया। जैसे-जैसे गैस और फैली, उन्होंने गेट बंद कर दिए।

वहीं, नरेंद्र सिंह, एक अन्य रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें शुरुआत में आईसीयू में आग लगने की जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं तो नीचे खाना खाने आया था, तब मुझे कुछ पता नहीं था। वहां आग बुझाने के लिए कोई उपकरण या सुविधा भी नहीं थी। मेरी मां वहां भर्ती थीं।

ओम प्रकाश, जिनके 25 साल के मामा के लड़के को भर्ती कराया गया था। उन्होंने हादसे को याद करते हुए बताया कि रात करीब 11:20 बजे धुआं फैलना शुरू हुआ तो मैंने डॉक्टरों को चेतावनी दी थी कि इससे मरीजों को तकलीफ हो सकती है। लेकिन जब तक धुआं ज़्यादा फैल गया, तब तक डॉक्टर और कंपाउंडर वहां से भाग चुके थे। सिर्फ 4 से 5 मरीजों को ही बाहर निकाला गया। दुख की बात है कि मेरे मामा के बेटे की इस घटना में मौत हो गई।

Gaza Peace : हमास-इजरायल के बीच सीजफायर पर किन-किन शर्तों पर राजी हुआ हमास, क्या है ट्रंप का गाजा प्लान?

Sub junior national basketball championship : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

77
देहरादून : Sub junior national basketball championship  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चौंपियनशिप का शुभारंभ किया। 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देवभूमि उत्तराखंड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (Sub junior national basketball championship) का आयोजन हो रहा है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, धैर्य, अनुशासन व टीम भावना भी सिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों से देश में खेलों के प्रति नई जागरूकता आयी है और भारत खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड तेजी से खेलभूमि के रूप में अग्रसर है। राज्य में 517 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की जा रही है। शीघ्र ही आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों के साथ स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जाएगा तथा हल्द्वानी में प्रथम खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नई खेल नीति’ के तहत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, ‘खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, खेल किट, राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा 4 प्रतिशत खेल कोटा की बहाली जैसे अनेक कदम खिलाड़ियों के हित में उठाए गए हैं। हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी गई है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण (बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी) के लिए जिलाधिकारी देहरादून को भूमि चिन्हित करने तथा हल्द्वानी में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के पास बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए खेल विभाग को आवश्यक कदम उठाने तथा अन्य खेलों की भांति बास्केटबॉल की भी समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, अध्यक्ष उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन श्री सुशील कुमार, महासचिव बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया श्री कुलविंदर सिंह गिल, उपाध्यक्ष उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन श्री आदित्य चौहान, श्री मंदीप सिंह ग्रेवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Gaza Peace : हमास-इजरायल के बीच सीजफायर पर किन-किन शर्तों पर राजी हुआ हमास, क्या है ट्रंप का गाजा प्लान?

183

Gaza Peace :  हमास ने गाजा शांति समझौते पर बातचीत शुरू करने पर अपनी सहमति दे दी है। संगठन ने शनिवार को कहा कि वह समझौते के सभी शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए वार्ता शुरू करने के लिए तैयार है। इसका प्रस्ताव इस सप्ताह के शुरू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रखा था।

Zubeen Garg Death Controversy : जुबीन गर्ग को जहर दिया गया, बैंडमेट ने किया खुलासा

हमास की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस्राइल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील को दरकिनार कर गाजा पट्टी पर ताजा हवाई हमले किए हैं। इस बीच, अमेरिका तनाव कम करने के प्रयास जारी रखे हुए है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमलों में छह लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक हमले में गाजा शहर के एक घर में चार लोग मारे गए, जबकि दूसरे हमले में दक्षिण में खान यूनिस में दो अन्य लोग मारे गए।

हमास ने पहले संकेत दिया था कि उसने प्रस्तावित योजना के कुछ तत्वों को स्वीकार कर लिया है। इसका मकसद को रोकना और 7 अक्तूबर 2023 के हमले के दौरान पकड़े गए सभी शेष बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना है।

बंधकों के घर लौटने का इंतजार: डोनाल्ड ट्रंप

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष (Gaza Peace) को खत्म करने के लिए उनके शांति प्रस्ताव के समर्थन के लिए विश्व नेताओं को धन्यवाद दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि वे बंधकों को घर लौटते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ (बंधकों) की हालत गंभीर हो सकती है।

व्हाइट हाउस की ओर से शनिवार को साझा किए गए एक वीडियो संदेश में, ट्रंप ने शांति समझौते को सुनिश्चित करने में मदद के लिए कतर, तुर्की, सऊदी अरब, मिस्र और जॉर्डन जैसे देशों के प्रति आभार जताया। ट्रंप ने कहा कि कहा कि इसे संभव बनाने के लिए कई लोगों ने बहुत मेहनत की है और यह एक महत्वपूर्ण दिन है।

ट्रंप ने अपने बयान में इन देशों का जताया आभार

अपने वीडियो संदेश में ट्रंप ने कहा, “मैं उन देशों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने इसे एक साथ लाने में मेरी मदद की – कतर, तुर्की, सऊदी अरब, मिस्र, जॉर्डन और कई अन्य। इतने सारे लोगों ने बहुत कड़ा संघर्ष किया। यह एक बड़ा दिन है।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि शांति समझौता निकट है। कई देश मध्य पूर्व में युद्ध समाप्त करने व शांति स्थापित करने के लिए एकजुट हैं। ट्रंप ने कहा, “मैं बंधकों के अपने माता-पिता के पास घर लौटने का इंतजार कर रहा हूं।”दुर्भाग्य से, आप जानते हैं कि कुछ बंधक किस हालत में हैं। उनके माता-पिता भी उन्हें उतना ही चाहते हैं जितना कि उस युवक या युवती के जीवित रहते हुए उन्हें चाहतेथे। इसलिए मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह एक बहुत ही खास दिन है, शायद कई मायनों में अभूतपूर्व।”

Cough Syrup : राजस्थान में ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड; कफ सिरप मामले में क्या-क्या हुआ?

Zubeen Garg Death Controversy : जुबीन गर्ग को जहर दिया गया, बैंडमेट ने किया खुलासा

85

Zubeen Garg Death Controversy : इन दिनों सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस दौरान सिंगर के एक बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नया खुलासा किया है। पीटीआई की खबर के अनुसार शेखर ज्योति गोस्वामी ने जांच एजेंसियों को बताया है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया। शेखर ज्योति गोस्वामी ने अपने बयान में जुबीन गर्ग के शो के आयोजक श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Cough Syrup : राजस्थान में ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड; कफ सिरप मामले में क्या-क्या हुआ?

जुबीन के बैंडमेट ने लगाया साजिश का आरोप

पुलिस के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार जुबीन गर्ग के बैंड के साथी शेखर ज्योति गोस्वामी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। बैंडमेट ने आरोप लगाया है कि जुबीन गर्ग को सिंगापुर में जहर दिया गया था। शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी (SIT) को दिए गए अपने बयान में कहा कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और शो के आयोजन श्यामकानु महंत ने सिंगर को जहर दिया। साथ ही इस साजिश को छिपाने के लिए जानबूझकर एक विदेशी जगह को चुना।

जुबीन के मुंह से झाग निकल रहा था

शेखर ज्योति गोस्वामी ने यह भी बताया कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने उन्हें यॉट के वीडियो शेयर करने से मना किया था। साथ ही सिंगर के बैंडमेट शेखर ने यह आरोप भी लगाया कि मैनेजर ने खुद शराब अरेंज करने पर जोर दिया था।आयोजकों को इसके लिए मना कर दिया। इस बात से ही शक बढ़ जाता है। शेखर ने कहा, ‘आखिरी पलों में जुबीन गर्ग हांफ रहे थे, मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। लेकिन मैनेजर ने इन बातों को एसिड रिफ्लक्स बताकर खारिज कर दिया। वह कहते सुनाई दिए, ‘जाबो दे, जाबो दे’ ( जाने दो, जाने दो)। इस बयान पर आगे जांच होगी।

जुबीन की पत्नी को सौंपी गईं दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पीटीआई को सीआईडी के सूत्रों ने बताया कि असम पुलिस ने शनिवार को गायक जुबीन गर्ग की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग को सौंप दी। सिंगापुर में किए गए पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गुरुवार को उन्हें दी गई। सीआईडी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘एसआईटी का एक अधिकारी (दूसरी) रिपोर्ट सौंपने के लिए गुवाहाटी के काहिलीपारा इलाके में गरिमा के घर गया था।’ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार ने सिंगापुर में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गुरुवार को गरिमा को सौंप दी है। उन्होंने कहा, ‘यह गरिमा पर निर्भर है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करती हैं या नहीं।’

किस तरह हुई जुबीन गर्ग की माैत

सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। जुबीन गर्ग की मौत से उनके फैंस काफी दुखी हुए। सिंगर की मौत को लेकर आगे चलकर असम सरकार ने निष्पक्ष जांच का वादा किया। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम भी बनी।

India on gaza peace : पीएम मोदी ने गाजा में ट्रंप के शांति प्रयासों को सराहा

Cough Syrup : राजस्थान में ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड; कफ सिरप मामले में क्या-क्या हुआ?

2

नई दिल्ली। Cough Syrup  मध्य प्रदेश और राजस्थान में 12 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। साथ ही इसे पूरे बाजार से हटाने के निर्देश दिया गया है। चेन्नई स्थित इस कंपनी द्वारा निर्मित कफ सिरप की बिक्री पूरे तमिलनाडु में रोक लगा दी गई है।

India on gaza peace : पीएम मोदी ने गाजा में ट्रंप के शांति प्रयासों को सराहा

इस बीच, दिल्ली और चेन्नई के औषधि नियंत्रण अधिकारियों ने कांचीपुरम स्थित एक दवा संयंत्र में निर्माण इकाई की जांच की। वहीं राजस्थान सरकार ने राज्य औषधि नियंत्रक को निलंबित कर दिया है। साथ ही जयपुर स्थित कंपनी केसन्स फार्मा द्वारा निर्मित दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ की बिक्री प्रतिबंध

तमिलनाडु सरकार ने कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही बाजार से इसे हटाने का आदेश भी जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि 1 अक्टूबर से राज्य में इसका निर्माण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। कांचीपुरम जिले के उत्पादन प्लांट का निरीक्षण कर सैंपल कलेक्ट किए गए। सरकारी लैब से टेस्टिंग के बाद रिपोर्ट आने तक कंपनी को इस सिरप के उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दी गई है।

गौरतलब है कि कांचीपुरम जिले के सुंगुवरछत्रम स्थित दवा कंपनी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी को दवाइयां सप्लाई करती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 12 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

राजस्थान सरकार का एक्शन

‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप को लेकर राजस्थान सरकार भी एक्शन में है। राजस्थान सरकार ने कार्रवाई करते हुए औषधि नियंत्रक को निलंबित कर दिया है और जयपुर स्थित कंपनी केसन्स फार्मा द्वारा निर्मित दवाओं का वितरण रोक दिया है। अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने केसन्स फार्मा द्वारा निर्मित सभी 19 दवाओं की आपूर्ति अगले आदेश तक बैन कर दी है। डेक्सट्रोमेथॉर्फन युक्त अन्य सभी कफ सिरप के वितरण पर रोक लगा दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

बच्चों की मौत के मामले को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाएं न दी जाएं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा जारी यह निर्देश एमपी और राजस्थान में कथित रूप से दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौतों के बीच आया है।

कफ सिरप में ब्रेक ऑयल सॉल्वेंट मिलाने का आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने छिंदवाड़ा जिले में 7 सितंबर से संदिग्ध किडनी रोग से पीड़ित बच्चों की मौतों के लिए कफ सिरप में ‘ब्रेक ऑयल सॉल्वेंट’ मिलाने को ज़िम्मेदार ठहराया है। इधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रयोगशालाओं से रिपोर्ट आने तक कंपनी को सुविधा केंद्र में सिरप का उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया है।

Wildlife Week : मुख्यमंत्री धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

India on gaza peace : पीएम मोदी ने गाजा में ट्रंप के शांति प्रयासों को सराहा

0

India on gaza peace : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में किए जा रहे शांति प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।’

Wildlife Week : मुख्यमंत्री धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

ट्रंप ने दिया था हमास को अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्षविराम के लिए एक 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव तैयार किया। जिसे इस्राइल ने स्वीकार कर लिया। हमास ने भी बंधकों की रिहाई और गाजा की सत्ता अन्य फलस्तीनियों को सौंपने की बात मान ली है। हालांकि शांति प्रस्ताव के कई अन्य बिंदुओं पर अभी हमास ने चर्चा के बाद फैसला लेने की बात कही है। बता दें कि ट्रंप ने हमास को शांति प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए रविवार शाम छह बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। ट्रंप ने धमकी दी कि अगर हमास ने शांति प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ट्रंप की धमकी के बाद हमास (India on gaza peace) 7 अक्तूबर 2023 को बंधक बनाए गए इस्राइली लोगों को रिहा करने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि कई बिंदुओं पर अभी फैसला होना बाकी है, लेकिन बंधकों की रिहाई गाजा में शांति लाने के लिए बड़ा कदम है। इस्राइल के 48 बंधक अभी हमास के पास हैं, जिनमें से करीब 20 की मौत हो चुकी है। बंधकों की 72 घंटे में रिहाई होनी है। इसके बदले में इस्राइल गाजा में हमले रोकने के लिए तैयार हो गया है। साथ ही गाजा से इस्राइली सेना की चरणबद्ध तरीके से वापसी की भी शर्त है।

क्या है गाजा में संघर्ष को रोकने की ट्रंप की 20 सूत्रीय योजना?

  1. गाजा को आतंक मुक्त (India on gaza peace) क्षेत्र बनाया जाएगा, ताकि वह पड़ोसी देशों के लिए कोई खतरा न बने।
  2. गाजा का पुनर्निर्माण और विकास कार्य शुरू होगा, जिससे वहां के लोगों का जीवन बेहतर हो।
  3. जैसे ही दोनों पक्ष इस योजना को स्वीकार करेंगे, इस्राइल तुरंत सैन्य अभियान रोक देगा और चरणबद्ध तरीके से गाजा से सेना हटाएगा।
  4. इस्राइल के सार्वजनिक रूप से योजना स्वीकार करने के 72 घंटे के भीतर सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा।
  5. बंधकों की रिहाई के बाद इस्राइल अपने यहां आजीवन कारावास की सजा पाए 250 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसके अलावा 7 अक्तूबर 2023 में हमास के हमले के बाद हिरासत में लिए गए 1700 गाजावासियों की भी रिहाई होगी। इसके अलावा हर एक इस्राइली बंधक के शव के बदले इस्राइल को गाजा के 15 कैदियों के शव लौटाने होंगे।
  6. जो हमास सदस्य शांतिपूर्वक साथ रहने की शपथ लेंगे, उन्हें माफी दी जाएगी। जो बाहर जाना चाहेंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता और किसी इच्छुक देश में बसने की सुविधा मिलेगी।
  7. समझौते के बाद मानवीय सहायता गाजा में बड़े पैमाने पर भेजी जाएगी। रोजाना कम से कम 600 ट्रक राहत सामग्री पहुंचेंगे।
  8. सहायता सामग्री का वितरण संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रिसेंट जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों की तरफ से किया जाएगा।
  9. गाजा का प्रशासन फलस्तीनी तकनीकी विशेषज्ञों के हाथों में होगा, जिसे एक अंतरराष्ट्रीय समिति की निगरानी में चलाया जाएगा। इसका नेतृत्व डोनाल्ड ट्रंप खुद करेंगे। ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर इसमें उनका साथ देंगे।
  10. गाजा के लिए एक आर्थिक पुनर्निर्माण योजना बनाई जाएगी, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हों। इसे अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं आगे बढ़ाएंगी।
  11. गाजा में विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित होगा, जहां करों में छूट और व्यापारिक सुविधाएं दी जाएंगी।
  12. किसी भी निवासी को गाजा छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। जो बाहर जाएंगे, उन्हें वापस लौटने का अधिकार होगा।
  13. गाजा की शासन व्यवस्था में हमास को कोई भूमिका नहीं मिलेगी और सभी आतंकी सुरंगें व सैन्य ढांचे नष्ट किए जाएंगे।
    क्षेत्रीय देश यह सुनिश्चित करेंगे कि हमास और अन्य समूह समझौते का पालन करें।
  14. अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की मदद से अस्थायी सुरक्षा बल गाजा में तैनात होंगे। ये सुरक्षा और स्थानीय पुलिस को प्रशिक्षण देंगे।
  15. इस्राइल न तो गाजा का विलय करेगा और न ही स्थायी कब्जा।
  16. अगर हमास प्रस्ताव को मानने में देरी करता है, तो पहले आतंक-मुक्त क्षेत्रों में यह योजना लागू होगी।
  17. इस्राइल कतर पर हमला नहीं करेगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा संकट में कतर की मध्यस्थता की भूमिका को मान्यता देगा।
  18. गाजा के लोगों को चरमपंथ से दूर करने के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
  19. जब गाजा का पुनर्निर्माण और फलस्तीनी प्राधिकरण का सुधार कार्यक्रम पूरा हो जाएगा, तब भविष्य में फलस्तीनी राज्य का रास्ता खुल सकता है।
  20. अमेरिका, इस्राइल और फलस्तीन के बीच लंबे समय तक के राजनीतिक समाधान पर बातचीत को आगे बढ़ाएगा।

Bareilly Violence : जुमा की नमाज से पहले बरेली में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

Wildlife Week : मुख्यमंत्री धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ

77
देहरादून : Wildlife Week  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्यजीव (Wildlife Week) हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी-देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का वाहन मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू और देवाधिदेव महादेव के कंठ पर विराजमान नागराज और साथ बैठे नंदी हमारी सनातन संस्कृति में मानव और जीव-जगत के बीच एकात्म भाव के प्रतीक हैं। यही कारण है कि आदिकाल से वन्यजीवों का संरक्षण भारत की जीवन पद्धति का स्वाभाविक हिस्सा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की लगभग 14.77 प्रतिशत भूमि, 6 राष्ट्रीय उद्यानों, 7 वन्यजीव विहारों और 4 संरक्षण आरक्षित क्षेत्रों के रूप में संरक्षित है, जबकि पूरे देश में ये अनुपात मात्र 5.27 प्रतिशत ही है। ये अंतर हमारे राज्य की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हरियाली और इसमें स्वच्छंद विचरण करते वन्य जीव वर्ष भर देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ – साथ राज्य सरकार वनों के प्राकृतिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने और वन्य जीवों को सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार ने एक लाख युवाओं को ’’सीएम यंग ईको-प्रिन्योर’’ बनाने की बात कही थी, अब ये स्कीम रंग ला रही है। इस स्कीम के अंतर्गत नेचर गाइड, ड्रोन पाइलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, ईकोटूरिज्म, वन्यजीव टूरिज्म आधारित कौशल कार्यों को एक उद्यम के रूप में परिवर्तित किए जाने की दिशा में काम आगे बढ़ चुका है। इस सबके साथ- साथ अब प्रदेश के प्रत्येक जिले में छात्रों के लिए इको क्लब के जरिए वन्यजीवों से संबंधित शैक्षिक यात्रा के आयोजन भी कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी विश्व मंच से ’’लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’’ का आह्वान किया है जो मात्र एक नारा नहीं, बल्कि धरती मां को बचाने का एक मंत्र है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों से ये आह्वान करते हुए कहा कि वे जब भी जंगल सफारी या किसी धार्मिक पर्यटन स्थल पर जाएं तो वहां गंदगी न फैलाएं।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन और वन्य जीवों को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी, इकोलॉजी और टैक्नोलॉजी के मेल से ही प्रदेश आगे बढ़ सकता है।

इस मौके पर कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बसंल, प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक श्री समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव श्री रंजन कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

Bareilly Violence : जुमा की नमाज से पहले बरेली में हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

120

बरेली: Bareilly Violence  एक सप्ताह पहले उपद्रव की गिरफ्त में आए बरेली में शुक्रवार (जुमा) की नमाज से पहले शहर में आठ हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। शहर को पांच सेक्टर में बांटकर एक-एक एएसपी को प्रभारी बनाया गया है। 13 सीओ, 700 दारोगा, 2500 सिपाही समेत दूसरे जिलों से आई फोर्स को चौराहों, मस्जिदों के आसपास तैनात किया गया है।

Journalist Rajeev Pratap Case : में बड़ा खुलासा, पुलिस ने पेश की टाइमलाइन

सतर्कता की दृष्टि से गुरुवार दोपहर तीन बजे से शनिवार दोपहर तीन बजे तक (48 घंटे) इंटरनेट बंद कर दिया गया। इसके पीछे अधिकारियों ने तर्क दिया कि इंटरनेट मीडिया, वाट्सएप ग्रुप्स आदि के जरिये अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने वाले संदेश भेज सकते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है।

इस बीच मंगलवार को दरगाह आला हजरत की ओर से बयान जारी हुआ कि एकपक्षीय कार्रवाई न की जाए। चेतावनी भी दी गई कि निर्दोषों पर कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच फिर से शुक्रवार आया तो नये सिरे से सुरक्षा प्लान बनाया गया। अधिकारियों के अनुसार, निषेधाज्ञा लागू होने के कारण भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं है। यदि किसी ने ऐसा किया तो सख्त कार्रवाई होगी। गुरुवार शाम से ही सभी संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स तैनात कर दी गई। आठ ड्रोन टीम, 15 क्यूआरटी, दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस टीमें लगा दी गईं। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लगे पांच हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही।

कानपुर के ‘आइ लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर विवाद की आड़ में 26 सितंबर को जुमा के नमाज के बाद उपद्रव हुआ था। इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष के आह्वान पर आई भीड़ ने हत्या के इरादे से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की, पेट्रोल बम फेंके थे। इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उस दिन लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका था। इसके बाद तौकीर, उसके करीबी नफीस, नदीम समेत 86 उपद्रवियों को जेल भेजा गया। सभी पर पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने, पुलिस से लूट आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उपद्रवियों के अवैध भवनों की सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी होने लगी।

कुछ इमाम राजनीति का हिस्सा बन रहे, प्रदर्शन में न जाएं

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने गुरुवार को बयान जारी किया कि जुमा की नमाज के बाद मुसलमान अपने घरों में लौट जाएं। यदि कोई व्यक्ति धरना-प्रदर्शन के लिए बुलाए तो कतई न जाएं। कुछ मस्जिदों के इमाम राजनीति का हिस्सा बन जाते हैं, ऐसे लोगों से वास्ता खत्म कर लें।

Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक की पत्नी ने SC का दरवाजा खटखटाया

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors