Tuesday, July 28, 2026
HomeCrimeघर से निकलने पर भटकी "मां" को बच्चों से मिलाया "खाकी" ने

घर से निकलने पर भटकी “मां” को बच्चों से मिलाया “खाकी” ने

बिछडों को परिजनों से मिलाकर दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्तव्य

सेलाकुई क्षेत्र में लावारिस अवस्था मे घूमती एक वृद्ध महिला को पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द

घर से यात्रा हेतु निकली महिला रास्ता भटक कर पहुँच गयी थी सेलाकुई

बुजुर्ग महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार प्रकट

DEHRADUN: सेलाकुई पुलिस को थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला लावारिस अवस्था मे घूमते हुए मिली थी, जिन्हें पुलिस द्वारा सकुशल थाने लाया गया, वृद्ध महिला से जानकारी में उनके द्वारा यात्रा के लिए घर से आना तथा रास्ता भटक कर विकास नगर से होते हुए सेलाकुई में पहुँचना बताया गया, परन्तु उक्त बुजुर्ग महिला काफी वृद्ध होने के कारण अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रही थी साथ ही परिजनों के विषय में जानकारी करने पर उनके विषय में भी कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई।

पुलिस द्वारा वृद्ध महिला के परिजनों की तलाश हेतु जनपद के सभी थानों में व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से महिला की फोटों सर्कुलेट कर महिला के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया गया, साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से भी उक्त संबंध में सभी थानों को अवगत कराया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप महिला के परिजनों के पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर वृद्ध महिला के परिजनों से सम्पर्क स्थापित करते हुए उन्हें थाना सेलाकुई पर बुलाया गया।

महिला के परिजनों द्वारा बताया गया कि बुजुर्ग महिला यात्रा हेतु घर से निकली थीं, जो सम्भवत: भटककर सेलाकुई क्षेत्र में पहुंच गई। दून पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग महिला  श्रीमती आशा भट्ट पत्नी श्री धर्मानंद भट्ट निवासी चंद्रबनी चोयला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 70 वर्ष सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

  1. Nice post. I learn something more challenging on different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from other writers and practice a little something from their store. I’d prefer to use some with the content on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll give you a link on your web blog. Thanks for sharing.

  2. Usually I don’t read post on blogs, but I would like to say that this write-up very compelled me to take a look at and do it! Your writing style has been amazed me. Thank you, quite great post.

  3. Attractive section of content. I just stumbled upon your web site and in accession capital to assert that I acquire in fact enjoyed account your blog posts. Anyway I’ll be subscribing to your feeds and even I achievement you access consistently fast.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

گینر یو اس ان on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।