Tuesday, July 28, 2026
HomeUttarakhandसीएम धामी के खास कार्यों में शुमार है अब "हरित चार धाम"...

सीएम धामी के खास कार्यों में शुमार है अब “हरित चार धाम” यात्रा का एक्शन प्लान

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ग्राउंड ज़ीरो पर व्यवस्थाओं की जांच में जुटे अधिकारी

डॉ. आर. राजेश कुमार ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा, 25 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश

*पीपलकोटी में बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, योजनाएं बताई गईं क्षेत्र के लिए उपयोगी

CHAMOLI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं बद्रीनाथ धाम के नोडल अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, चमोली में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में उन्होंने कमेड़ा से बद्रीनाथ तक सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 अप्रैल तक अपनी समस्त तैयारियाँ पूर्ण करें।

डॉ. राजेश कुमार ने विशेष रूप से नंदप्रयाग, कमेड़ा और पागलनाला में आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर प्रोटेक्शन वर्क व डामरीकरण कार्य पूर्ण करने तथा नंदप्रयाग के पार्थाडीप में पुरानी गैबियन वॉल पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जोगीधारा में सड़क किनारे मौजूद बड़े पत्थरों को एक सप्ताह के भीतर हटाने और हाथीपहाड़ के पास गैबियन वॉल का निर्माण जून माह तक पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव स्वयं चारधाम यात्रा की तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इस वर्ष की यात्रा को “हरित चारधाम” के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। सभी विभागों को इसके लिए डिस्पोजल प्लान तैयार करने को कहा गया है।

डॉ. राजेश कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए नमक, चीनी और तेल के उपयोग में 10% की कमी लाने की सलाह दी।

मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा मार्गों पर मेडिकल रिलीव पोस्ट की स्थापना हेतु स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं बद्रीनाथ में दीर्घकालिक पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान को दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। माणा एवलांच रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल संचालन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना की।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि कमेड़ा से नंदप्रयाग तक कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। नंदप्रयाग में रैंप विकसित किए गए हैं जिससे सड़क पर मलबा नहीं आएगा। बद्रीनाथ में बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विवेकानंद हॉस्पिटल, पीपलकोटी एवं बद्रीनाथ का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। सभी आवश्यक कार्य 25 अप्रैल तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

گینر یو اس ان on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।