Tuesday, July 28, 2026
HomeUttarakhandपुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम से हुए कनेक्ट

पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम से हुए कनेक्ट

आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई का काम शुरू

देहरादून के पौराणिक साईं मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम पहाड़ी शैली में बनेगे सौंदर्यीकृत ट्रैफिक रेगुलेशन चौराहे चौक

प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम से हुए कनेक्ट

11 अति व्यस्त जंक्शनों पर भी  ट्रैफिक लाइट लगनी हो जायेंगी अगले माह शुरू

देहरादून: देहरादून में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जहां देहरादून के पौराणिक धरोहरों की तस्वीर संवारा जा रहा है वही सुगम और सुरक्षित सड़क सुविधा के लिए अभिनव पहल शुरू की गई है। शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्याे के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया है।

मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से चौराहे सजाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल सके।
वहीं देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए टेंडर इत्यादि सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले माह से ट्रैफिक लाइट लगवाने का काम भी शुरू किया जाएगा। 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के 150 सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है। जिससे सड़को पर सुरक्षित यातायात की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

گینر یو اس ان on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।