Tuesday, July 28, 2026
HomeCrimeबलवा करने की कोशिशें हुई नाकाम, पुलिस का बड़ा एक्शन

बलवा करने की कोशिशें हुई नाकाम, पुलिस का बड़ा एक्शन

DEHRADUN : कल रंजीत सिंह पुत्र स्व0 श्री गुरूचरण सिंह निवासी: 232 सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर उनके शोरूम में लूटपाट तथा तोड फोड करते हुए उनके तथा उनके स्टाफ के साथ मारपीट तथा गालीगलौच करने तथा धार्मिक भावनाएं भडकाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। जिस पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अब तक विवेचना तथा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल 03 अज्ञात लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा घटना में शामिल 03 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के सभी सम्भावित पहुलुओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*आमजन से अपील है कि कृपया धैर्य बनाए रखे, किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी:- एसएसपी देहरादून*

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: धर्मवीर
02: राजा
03: राजू
निवासीगण सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

گینر یو اس ان on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।