Tuesday, July 28, 2026
HomeUttarakhand"विजन का अभाव और झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र"

“विजन का अभाव और झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र”

विजन का अभाव और झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र: चौहान

चुनाव प्रचार के एक दिन शेष रहते कांग्रेस ने निभाई औपचारिकता की रस्म

देहरादून 20 जनवरी। भाजपा ने कांग्रेस के वचन पत्र को हवा हवाई और झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि इसमें विजन का स्पष्ट अभाव है। उन्होंने घोषणा पत्र की टाइमिंग को लेकर तंज किया कि यह जनता के लिए नहीं बल्कि औपचारिकता के लिए लाया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेसी घोषणापत्र को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकारों की उपलब्धि का बखान किया है और निकायों मे विकास के लिए उसकी क्या सोच है यह बताने मे वह असफल रही है।

उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र महज घोषणा का पुलिंदा है और कैसे योजना का क्रियान्वयन और निकाय की आय बढ़ेगी इसका जिक्र नही है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सीवर, ड्रैनेज को लेकर कांग्रेस ने कुछ भी नया नहीं कहा है, जबकि ये सभी कार्य भाजपा सरकारों में स्मार्ट सिटी और अन्य योजनाओं से पूरे हो रहे हैं। अतिक्रमण फ्री शहर और वेंडर जोन बनाने का वचन दे रहे हैं, जबकि सबसे अधिक बाहर से लोगों को लाकर, अवैध रूप से व्यापार चलवाने में कांग्रेसी सबसे आगे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ किसी भी कार्यवाही मे कांग्रेस विरोध की राजनीति करती है। जहां तक वेंडर जोन की बात है तो भाजपा निकायों में इसको लेकर पहले ही शानदार कार्य कर रही है। मलिन बस्तियों को लेकर भी कांग्रेस ने अपने पत्र में झूठे वचन लिखे हैं। जबकि भाजपा ने ही दोनों बार अध्यादेश लाकर गरीब परिवारों की छतों को बचाने का काम किया है। इन बस्तियों के लोगों को भी भरोसा है कि हम ही इस समस्या का निराकरण करेंगे।

उन्होंने कांग्रेसी घोषणापत्र की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़ा किया कि प्रचार में एक दिन का समय शेष है, ऐसे में कब उनके यह वचन जनता के मध्य पहुंचेंगे। लिहाजा कांग्रेसी घोषणा पत्र जितना खोखला है, उतना ही घोषणा पत्र लाने के पीछे उनकी गंभीरता की पोल भी खोलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

گینر یو اس ان on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।