Saturday, August 1, 2026
Home Blog Page 73

Biparjoy Cyclone : आफत ला रहा बिपरजॉय, गुजरात में कई गांवों में कटी बिजली

0

नई दिल्ली। Biparjoy Cyclone : गुजरात में तूफान आने से पहले ही इसके तबाही के दृश्य दिखने लगे हैं। तूफान के चलते गुजरात के कई गांवों में कटी बिजली, वहीं समुद्र में उठ रहीं तेज लहरों के कारण गोमती घाट डूब गया है और द्वारकाधीश मंदिर परिसर में भी पानी घुस गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तूफान 145 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Love jihad case : उत्तरकाशी में महापंचायत को लेकर हाईकोर्ट ने दिए कार्रवाई ने निर्देश

बिपरजॉय तूफान को लेकर अपडेट (Biparjoy Cyclone)

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 145 किमी की रफ्तार से गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है और अब केवल 150 किमी की दूरी पर है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आशंका जताई है कि तूफान शाम 4 से 8 बजे के बीच मांडवी, सौराष्ट्र और कच्छ और आसपास के तटों से टकराएगा।

तूफान को लेकर मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात के सबसे प्रसिद्ध मंदिर द्वारकाधीश और सोमनाथ मंदिर भी आज बंद रखे गए।

बिपरजॉय को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा NDRF की 18 और SDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। बचाव टीमों ने अब तक 8 जिलों से करीब एक लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाने का काम किया है। खराब स्थिति में लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी टीमें तैनात की गई हैं।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने चक्रवाती तूफान से होने वाले संभावित खतरों की समीक्षा के लिए आज द्वारका के साथ-साथ गोमती घाटों के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के स्टेट ईमरजन्सी ऑपरेशन सेन्टर पहुंचकर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के संभावित खतरे को लेकर स्थिति का जायजा लिया। सीएम ने अधिकारियों को संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए।

केंद्र सरकार ने मीडिया आउटलेट्स से चक्रवात बिपरजॉय को कवर करने के लिए रिपोर्टर्स को तैनात करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है।

रक्षा मंत्रालय ने भी तूफान को लेकर तैयार कर रखी है। मंत्रालय ने कहा कि सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक सहित सभी सशस्त्र बलों ने गुजरात के स्थानीय लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक तैयारी कर ली है।

राज्य सरकार ने सुरक्षा कदम उठाते हुए मछली पकड़ने की गतिविधियों को 16 जून तक निलंबित कर दिया है। भारी वर्षा और तेज हवाओं के कारण बंदरगाह भी बंद कर दिए गए हैं।

द्वारका के पास समुद्र में तेज बहाव है, गोमती में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।
पश्चिम रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर 76 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Delhi Fire Accident : दिल्ली में कोचिंग सेंटर में आग लगने से मचा हड़कंप

Love jihad case : उत्तरकाशी में महापंचायत को लेकर हाईकोर्ट ने दिए कार्रवाई ने निर्देश

0

नैनीताल: Love jihad case  हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने उत्तरकाशी के पुरोला में 15 जून को बुलाई गई महापंचायत पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका पर मामले की सुनवाई करते हुए सरकार को इस तरह के मामलों में विधि के अनुसार सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Delhi Fire Accident : दिल्ली में कोचिंग सेंटर में आग लगने से मचा हड़कंप

कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में कोई टीवी डिबेट नहीं होगी और न ही इंटरनेट मीडिया का उपयोग किया जायेगा। आपत्तिजनक नारों पर भी रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज है, पुलिस उसकी जांच करे और राज्य सरकार को इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

एसोसिएशन फॉर द प्रोटक्शन ऑफ सिविल राइट्स के सदस्य अधिवक्ता शाहरुख आलम ने बुधवार की दोपहर को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष पुरोला में तनाव के बीच 15 जून को हिन्दू संगठनों की महापंचायत पर रोक लगाने को जनहित याचिका (Love jihad case) दाखिल की थी। जिसे गुरुवार को फिर से मेंशन किया गया।

सरकार ने याचिका को बताया फर्जी व एकपक्षीय

सरकार की ओर से महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने याचिका को फर्जी व एकपक्षीय तथा राजनीति से प्रेरित करार देते हुए निरस्त करने की प्रार्थना की। महाधिवक्ता ने बताया कि महापंचायत को आयोजकों ने खुद ही स्थगित कर दिया है। डीजीपी ने खुद इसकी जानकारी दी है। कहा कि याचिकाकर्ता को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उत्तरकाशी के मामले का टिहरी गढ़वाल होने का उल्लेख किया है। एक पक्ष को आरोपित बनाया है जबकि दूसरे पक्ष के अपराधों को छिपाया है। हिंदू पक्ष पर आरोप लगाए हैं लेकिन उन्हें याचिका में पक्षकार नहीं बनाया। उन्होंने बताया कि याचिका के बारे में फर्जी बयान दिए जा हैं। इस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाई।

कल मिली थी याचिका को सुनने की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट के इनकार के बाद मुख्य न्यायधीश ने इस याचिका को सुनने की मंजूरी देते हुए कोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दायर करने के निर्देश दिए थे। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि पुरोला की एक नाबालिग लड़की को दो युवकों के बहला फुसलाकर भगाने के बाद साम्प्रदायिक तनाव बना है। हालांकि आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं । इसके बाद पुरोला से धर्म विशेष की दुकानों को खाली कराया जा रहा है। दुकानों के बाहर चेतावनी भरे पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने महापंचायत में धार्मिक संगठनों के नेताओं द्वारा “हेट स्पीच” दिए जाने की आशंका जताई जिससे साम्प्रदायिक माहौल खराब होगा।

Brij Bhushan Case : पुलिस ने दाखिल की कैंसिलेशन रिपोर्ट, कोर्ट तय करेगा केस चलेगा या नहीं

Delhi Fire Accident : दिल्ली में कोचिंग सेंटर में आग लगने से मचा हड़कंप

0

नई दिल्ली। Delhi Fire Accident :  गुरुवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने हड़कंप मच गया। इस इमारत में कई कोचिंग चलती है और जब आग लगी तो छात्र-छात्राएं यहां मौजूद थे। राहत भरी खबर ये है कि सभी किसी तरह से रस्सी के सहारे से नीचे उतरे। दरअसल इमारत में सिर्फ एक सीढ़ी है। इस वजह से युवा जल्दी से नीचे नहीं पहुंच पाए। उन्हें रस्सी बांधकर नीचे कूदना पड़ा। यहां पर हर एक इमारत में दर्जनभर कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।

Brij Bhushan Case : पुलिस ने दाखिल की कैंसिलेशन रिपोर्ट, कोर्ट तय करेगा केस चलेगा या नहीं

आग बिल्डिंग के मीटर में लगी थी। धुंआ ऊपरी मंजिल पर फैल गया जिसके कारण अफरा तफरी मच गई। वहां सिविल सर्विसेस का कोचिंग सेंटर था, कुछ छात्र खिड़की से नीचे आने का प्रयास कर रहे थे। इसमें 3-4 छात्रों को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची (Delhi Fire Accident)

आग लगते ही घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। बता दें कि बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञाना बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर चल रहा था और आज दोपहर करीब 12.27 बजे यहां आग लगी।

सभी को सुरक्षित निकाला गया

दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से इमारत में फंसे सभी युवाओं को सुरक्षित निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि आग का कारण नीचे बेसमेंट के मीटर में स्पार्किंग था, कोचिंग संस्थान दूसरे की लापरवाही का शिकार हुआ।

TOP 8 movies of Sushant Singh Rajput that we will always remember

 

 

Brij Bhushan Case : पुलिस ने दाखिल की कैंसिलेशन रिपोर्ट, कोर्ट तय करेगा केस चलेगा या नहीं

0

नई दिल्ली। Brij Bhushan Case :  गुरुवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नाबालिग महिला पहलवानों द्वारा दायर किए गए केस में आज पटियाला हाउस कोर्ट में 550 पन्नों की निरस्तीकरण रिपोर्ट दायर की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही होगी कि नहीं इसका फैसला अदालत करेगी। साथ ही साथ 4 जुलाई को कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तय की है।

TOP 8 movies of Sushant Singh Rajput that we will always remember

25 लोगों की गवाही आरोपपत्र में दर्ज

इन 25 लोगों में शिकायतकर्ता पहलवान, बजरंग पूनिया-एक पहलवान की दो बहनें, कोच, रेफरी और रोहतक के महावीर अखाड़े के लोग शामिल हैं। इस मामले में 25 लोगों की गवाही आरोपपत्र में दर्ज की गई है।

धारा 161 के तहत नाबालिग का बयान दर्ज

पुलिस अधिकारी के अनुसार एक महिला पहलवान ने खुद को नाबालिग बताकर भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण (Brij Bhushan Case) किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा पहले धारा 161 के तहत बयान दर्ज करने पर उसने खुद को नाबालिग बताया था। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत दर्ज कराए गए बयान में भी उसने खुद को नाबालिग बताया था।

स्कूल से जन्म प्रमाण पत्र मिलने से पीड़िता बालिग होने की पुष्टि

लेकिन जांच के दौरान जब पुलिस को उसके रोहतक स्थित स्कूल से जन्म प्रमाण पत्र मिलने से उसके बालिग होने की पुष्टि हुई तब मामला एकदम से पलट गया। उसके बाद पीड़िता को भय सताने लगा कि नाबालिग होने की झूठी बात बताने पर कहीं उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा न दर्ज कर लें। इसलिए उसने एसआईटी से संपर्क कर धारा 164 के तहत दोबारा बयान देने की इच्छा जाहिर की।

Karnataka : भाजपा की ओर से दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी

Cyclone Biporjoy : खतरनाक हुआ तूफान बिपरजॉय! IMD का अलर्ट

0

नई दिल्ली: Cyclone Biporjoy  चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने मुंबई से लेकर केरल के तट तक अपना असर देखना शुरू कर दिया हैं. गुजरात में आईएमडी ने भारी अलर्ट जारी किया हुआ है. गुजरात के अलावा अन्य राज्यों में भी चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप, आदि सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है. गुजरात में मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. 16 जून तक के लिए बंदरगाह बंद कर दिये गए है.

Karnataka : भाजपा की ओर से दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

आने वाले चक्रवात के कारण क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं 16 जून को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 17 जून तक जोधपुर, उदयपुर और अजमेर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

जानें 15 जून को कहां होगा लैंडफॉल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biporjoy) गुरुवार यानी कि 15 जून दोपहर को कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह के पास पहुंचेगा. जिसकी अधिकतम रफ्तार यानी हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. तट से टकराने के बाद इसकी रफ्तार धीमी हो जाएगी. गुजरात साइक्लोन के कल दोपहर 3:00 बजे इसके गुजरात जखाऊ तट पर हिट करने की संभावना है. ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बहुत थोड़ा सा डायरेक्शन चेंज साइक्लोन मूवमेंट में देखा गया है, जिससे इस बात की संभावना है.

165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है बिपरजॉय

भारतीय तट जखाऊ से जो कि पहले की अनुमानित जगह थी उससे थोड़ी दूर पाकिस्तान के डायरेक्शन के साइड यह साइक्लोन हिट कर सकता है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय 13 जून को रात साढ़े 11 बजे उत्तर पूर्व अरब सागर के ऊपर अक्षांश 21.7N और लंबे 66.3E के पास, देवभूमि द्वारका के लगभग 300 किलोमीटर WSW में स्थित है. वहीं ट्रैकर के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय फिलहाल 165 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरात तट की तरफ बढ़ रहा है.

Uttarkashi News : प्रशासन की अनुमति के बिना ही हिंदू संगठनों की हुई बैठक

Karnataka : भाजपा की ओर से दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी

0

Karnataka : भाजपा ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। साथ ही उसने समन जारी करने का आदेश दिया है।

Uttarkashi News : प्रशासन की अनुमति के बिना ही हिंदू संगठनों की हुई बैठक

27 जुलाई तक का समय

निर्वाचित पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों से संबंधित आपराधिक मामलों से निपटने के लिए विशेष अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराधों का संज्ञान लिया है। शपथ पत्र दर्ज कराने के लिए 27 जुलाई तक समय दिया। वहीं, इस संबंध में सभी उत्तरदाताओं को मंगलवार को समन जारी करने का आदेश दिया गया।

यह है मामला (Karnataka)

नौ मई को राज्य सचिव एस केशवप्रसाद ने शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की छवि खराब करने के लिए विज्ञापन जारी किए। इसमें भाजपा को लेकर झूठे दावे किए गए। शिकायत में कहा गया है कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस साल पांच मई को समाचार पत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें दावा किया गया था कि तत्कालीन भाजपा सरकार 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार में लिप्त थी और उसने 1.5 लाख करोड़ रुपये लूट लिए थे। पिछले चार वर्ष आधारहीन थे।

इससे पहले भी फंस चुके हैं राहुल

भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय का मान घटाया है। वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में इस मामले से जुड़ी टिप्पणी की थी। अदालत ने गांधी को 23 मार्च को दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए चुने गए गांधी को जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Nitish Cabinet Expansion : नीतीश कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, रत्नेश सदा को मंत्री बनाने की चर्चा

Uttarkashi News : प्रशासन की अनुमति के बिना ही हिंदू संगठनों की हुई बैठक

0

उत्तरकाशी। Uttarkashi News :  15 जून को महापंचायत का एलान करने के बाद से प्रदेश में माहौल गरमा गया महापंचायत को लेकर अब विवाद भी शुरू हो गया है। पुरोला में महापंचायत को लेकर प्रशासन ने किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी है साथ ही धारा १४४ लगने की तैयारी में है । परंतु, महापंचायत करवाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठन पूरी तरह से अड़े हुए हैं।

Nitish Cabinet Expansion : नीतीश कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, रत्नेश सदा को मंत्री बनाने की चर्चा

महापंचायत की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों की बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद कैंसर की तरह है। इसका उपचार शुरुआत में ही संभव है।

बेटियों के लिए ये इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी (Uttarkashi News)

वहीं अनुज वालिया ने कहा कि जो गाय-गंगा, हमारी मिट्टी और हमारी बहू बेटियां का अपमान करेगा उसको बजरंग दल माफ नहीं करेंगे। हम किसके दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए ये इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।

जिहादियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं प्रशासन

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जिहादियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन इस प्रयास को विफल करेंगे जो हमारा संकल्प है। वह पूरा होकर रहेगा उत्तराखंड की बेटी, यहां की मिट्टी और संस्कृति की रक्षा के लिए पुरोला में महापंचायत होगी। इस महापंचायत की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है, लेकिन इसकी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।

Biparjoy Cyclone : बिपरजॉय का असर दिखना शुरू, जानिए कहां कैसी है तैयारी

Nitish Cabinet Expansion : नीतीश कैबिनेट विस्तार की तारीख तय, रत्नेश सदा को मंत्री बनाने की चर्चा

0

पटना। Nitish Cabinet Expansion :  बिहार में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार की अधिकारिक घोषणा हो गई है। बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार 16 जून को किया जाएगा। 16 जून की सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। जनता दल यूनाइटेड से रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Biparjoy Cyclone : बिपरजॉय का असर दिखना शुरू, जानिए कहां कैसी है तैयारी

चर्चा है कि संतोष मांझी की जगह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) को मंत्री बनाया जा सकता है। इनके अलावा दो और नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन दो चेहरों को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए राज भवन के सभागार में तैयारी शुरू कर दी गई है। नए मंत्रियों को शपथ दिलाने के सुबह का समय तय किया गया है।

सीएम नीतीश से मिले रत्नेश सदा (Nitish Cabinet Expansion)

संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद जदयू विधायक रत्नेश सदा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई। इसका एक और कारण यह है कि रत्नेश सदा उसी समाज से आते हैं, जिस समाज से संतोष सुमन हैं। ऐसे में सदा को मंत्री बनाए जाने से मांझी समुदाय को साधने की कोशिश हो सकती है।

संतोष मांझी के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कोई यह नहीं कह सकता कि जीतन राम मांझी को सम्मान नहीं दिया। उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाया गया। उनके पुत्र को हम लोगों ने एमएलसी बनाया। उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Biparjoy Cyclone : बिपरजॉय का असर दिखना शुरू, जानिए कहां कैसी है तैयारी

0

Biparjoy Cyclone : चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय अभी से अपना असर दिखा रहा है। मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 जून तक यह उत्तर की ओर और फिर सौराष्ट्र-कच्छ तट की ओर बढ़ेगा, जिसे यह 15 जून को दोपहर तक पार कर जाएगा।  बिपरजॉय के कारण 15 जून को गुजरात के कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच भूस्खलन की आशंका है। इस बीच, गुजरात और महाराष्ट्र को हाई अलर्ट में रखा गया है। एनडीआरएफ के साथ-साथ तीनों सेनाएं भी अलर्ट मोड पर हैं।

Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

मौसम वैज्ञानिकों ने बिपरजॉय (Biparjoy Cyclone) को लेकर चेतावनी जारी की हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि बिपरजॉय को लेकर क्या चेतावनी जारी की गई है? गुजरात और महाराष्ट्र बिपरजॉय को लेकर कैसे तैयारी कर रहे हैं। केंद्र सरकार कैसे मदद कर रही है?

अरब सागर में इस साल उठे चक्रवात को ‘बिपरजॉय’ का नाम दिया गया है। यह चक्रवाती तूफान छह जून की देर रात तेज हो गया। इसके बाद इसे साइक्लोन ‘बिपरजॉय’ नाम दिया गया। ‘बिपरजॉय’ बांग्ला भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है ‘आपदा’। इस खतरनाक होते तूफान को बिपरजॉय नाम बांग्लादेश द्वारा ही दिया गया है।

बिपरजॉय को लेकर क्या चेतावनी जारी की गई है?

बिपरजॉय अरब सागर में केंद्रित है। तूफान बेहद गंभीर चक्रवात (Biparjoy Cyclone) से कमजोर होकर मंगलवार को बहुत गंभीर चक्रवात बन गया है, लेकिन यह गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ तट पर बना रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक यह 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा, जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

एहतियात के तौर पर पश्चिम रेलवे ने 67 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 43 अन्य को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। चक्रवात की तीव्रता कम होने के बावजूद, आईएमडी ने सौराष्ट्र-कच्छ तट के लिए अपने ऑरेंज अलर्ट को जारी रखा, क्योंकि बिपरजॉय की वजह से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया स्थिति की निगरानी के लिए कच्छ के जिला मुख्यालय भुज का दौरा करेंगे।

इससे पहले, मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया था कि तूफान से 15 जून को सबसे अधिक खतरा है और सब लोगों को घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें। इसके आने से पेड़, बिजली के खंबे, सेलफोन टॉवर उखड़ सकते हैं जिसकी वजह से बिजली और दूरसंचार में व्यवधान आ सकता है। इसकी वजह से खड़ी फसलों का भी नुकसान होगा।

गुजरात और महाराष्ट्र बिपरजॉय को लेकर कैसे तैयारी कर रहे हैं?

चक्रवात बिपरजॉय का सबसे ज्यादा असर तटीय राज्य गुजरात में हो सकता है। लिहाजा इसने तूफान के किसी भी प्रभाव से निपटने के लिए पहले ही तैयारी कर ली है। सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को गुजरात के तटीय इलाकों में तैनात किया जा रहा है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। इन जिलों में 13-15 जून के दौरान भारी बारिश और बहुत तेज हवा की गति वाले चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है, जो 150 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

चक्रवात के खतरे को देखते हुए देवभूमि द्वारका जिले में को 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। देवभूमि द्वारका के कच्छ और शिवराजपुर के मांडवी बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही ओखा बेयत द्वारका की नाव यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, मछुआरों को 15 जून तक तट पर जाने को लेकर सतर्क कर दिया है।

इसके अलावा कच्छ के 72 गांवों के आठ हजार से अधिक लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। हालातों को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है। जामनगर, मोरबी और कच्छ जिलों में अगले दिन तक टीमों की निगाहें रहेंगी।

Uttarkashi : 15 जून को होने वाली महापंचायत की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

 

 

Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

0

नई दिल्ली। Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि यह झटके बहुत तेज नहीं थे जिसके चलते कई लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ।

Uttarkashi : 15 जून को होने वाली महापंचायत की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

जानकारी मिल रही है कि उत्तर-भारत के कई इलाकों जैसे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा इलाका था।

श्रीनगर के स्थानीय नागरिक ने बताया बहुत डरावना था ये

श्रीनगर के एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि भूकंप (Earthquake) आने पर स्कूली बच्चे डर गए थे। दुकान में जो लोग थे वो भी डर कर बाहर आ गए। यह बहुत डरावना था। यह भूकंप पिछले हफ्ते से भी ज्यादा तेज था। भूकंप दोपहर करीब 1.33 बजे आया था।

क्यों आता है भूकंप?

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Santosh Suman resigns : बिहार में महागठबंधन को झटका, संतोष सुमन ने दिया इस्तीफा

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors