Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 21

पौड़ी के DFO को तत्काल हटाने के निर्देश

86

पौड़ी जनपद में लगातार बढ़ रही घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने पौड़ी के DFO को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश दिए।

स्कूली बच्चों के लिए एस्कॉर्ट सुविधा

जिन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का भय अधिक है, वहां स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन एस्कॉर्ट सुविधा की व्यवस्था करेंगे, जिससे बच्चों को स्कूल जाने और घर लौटने में सुरक्षा मिले।

अजीविका सुरक्षा की नई नीति दो सप्ताह में

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव–वन्यजीव संघर्ष में किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु होने पर उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। वन विभाग को निर्देश दिया गया कि दो सप्ताह के भीतर आजीविका सहायता नीति का प्रारूप प्रस्तुत किया जाए।

उपकरण, तकनीक और निगरानी पर जोर

सीएम धामी ने कहा— संवेदनशील क्षेत्रों में अत्याधुनिक उपकरण तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। कैमरों के माध्यम से आबादी क्षेत्रों की निरंतर निगरानी हो। जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकने के लिए स्थायी समाधान खोजे जाएं। वन कर्मी ग्रामीणों से संवाद मजबूत रखें और लगातार पेट्रोलिंग करें।

बस्तियों के आसपास झाड़ियों की सफाई का अभियान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बस्तियों के आसपास की जंगली झाड़ियों को अभियान चलाकर साफ किया जाए। बच्चों और महिलाओं को विशेष रूप से वन्यजीवों की मौजूदगी और सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए।

बैठक में शामिल रहे अधिकारी

बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, सी. रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा और अपर सचिव हिमांशु खुराना उपस्थित रहे।

मानव–वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे ये कदम प्रदेश के ग्रामीण और संवेदनशील क्षेत्रों के लिए राहत और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

 

14 दिसंबर दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक

80

14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली को सफल बनाने के लिए छिद्दरवाला ब्लॉक में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और भीड़ जुटाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के गंभीर दौर से गुजर रहा है, और जनता की आवाज दबाने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली जनता के आक्रोश का प्रतीक होगी, जिसमें छिद्दरवाला क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचकर सरकार को बदलाव का मजबूत संदेश देंगे।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे घर-घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट स्वर में दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन हो सके।

कुमाऊं दौरे पर कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

80

कुमाऊं दौरे पर पहुंचे कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने काठगोदाम सर्किट हाउस में कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभागों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं—जैसे लखपति दीदी, ऐपल एवं कीवी मिशन, प्राकृतिक खेती, मधुग्राम विकास और पॉलीहाउस स्थापना—के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सुनिश्चित करने को कहा कि सभी लाभ समय पर वास्तविक पात्रों तक पहुंचें।

मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लंबित दावों के त्वरित निस्तारण और किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे उपकरणों की गुणवत्ता की सख्त जांच के निर्देश दिए। साथ ही बीज, खाद और पेस्टीसाइड की समयबद्ध उपलब्धता तथा मिलेट उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में अधिक लाभार्थियों को जोड़ने और रिप परियोजना की योजनाओं को व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाने की बात कही। विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों के लिए बन रहे हॉस्टल की भूमि संबंधी प्रक्रिया 15 दिनों में पूर्ण करने और जिला सैनिक विश्राम गृह के पुनर्निर्माण हेतु शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि हॉस्टल और हल्द्वानी प्रवेश द्वार दोनों का नाम स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के बलिदान की स्मृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Caste Survey : जाति जनगणना की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ी

0

नई दिल्ली। Caste Survey :  कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार ने सामाजिक और शैक्षणिक सर्वेक्षण यानी ‘जाति जनगणना’ की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सर्वेक्षण की शेष अवधि के दौरान शिक्षकों का उपयोग जनगणना कार्य के लिए नहीं किया जाएगा।

US tariff policy : रूसी तेल को लेकर ट्रंप ने भारत को फिर दी चेतावनी

यह सर्वेक्षण कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा किया जा रहा है, जो 22 सितंबर को शुरू हुआ था और मूल रूप से सात अक्टूबर को समाप्त होने वाला था। हालांकि, राज्य सरकार ने बाद में सर्वेक्षण की अवधि 18 अक्टूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया और शिक्षकों की मदद से सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए दशहरा की छुट्टियों को भी 18 अक्टूबर तक बढ़ा दिया।

मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने रविवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि सर्वेक्षण की प्रगति पर चर्चा की जा सके। इस बैठक में कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मधुसूदन आर नाइक भी शामिल थे।

शिवकुमार ने कहा, ‘राज्य के अन्य सभी हिस्सों में, बेंगलुरु दक्षिण, बिदर, धारवाड़ को छोड़कर सर्वेक्षण का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे अच्छी तरह से किया गया है। बेंगलुरु शहर में 67 प्रतिशत कवरेज है, जिसमें 20 प्रतिशत ने जानकारी नहीं दी है। हमने सर्वेक्षण की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अब से हम जनगणना कार्य के लिए शिक्षकों का उपयोग नहीं करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘जनगणना कार्य के लिए 20, 21 और 22 अक्टूबर को दीपावली की छुट्टी होगी। अन्य सरकारी कर्मचारियों का उपयोग सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए किया जाएगा। आनलाइन सर्वेक्षण विकल्प उपलब्ध होंगे, जिसका उपयोग कोई भी कर सकता है। सर्वेक्षण 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।’

Diwali 2025 : पीएम मोदी ने देश को दी दीवाली की बधाई, नौसेना के साथ मनाएंगे पर्व

US tariff policy : रूसी तेल को लेकर ट्रंप ने भारत को फिर दी चेतावनी

183

नई दिल्ली। US tariff policy :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दीवाली के दिन टैरिफ को लेकर भारत पर बड़ी टिप्पणी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए दोहराया कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता है, तो वह टैरिफ में और बढ़ोतरी करेंगे।

Diwali 2025 : पीएम मोदी ने देश को दी दीवाली की बधाई, नौसेना के साथ मनाएंगे पर्व

इतना ही नहीं ट्रंप ने अपने उस दावे को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा और इसको लेकर पीएम मोदी से उनकी फोन पर बात भी हुई है। हालांकि, MEA पहले ही बता चुका है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कोई बात नहीं हुई है।

ट्रंप ने फिर किया ये दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वनफोर्स में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर भारत उनकी शर्तों पर तैयार नहीं होता है, वह भारी टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने कहा मैंने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी रूसी तेल खरीद के मामले पर बात की है।

हालांकि, भारत ने पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को खारिज किया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच किसी भी प्रकार की फोन पर वार्ता नहीं हुई है। वहीं, जब राष्ट्रपति ट्रंप से पिछले दिनों भारत द्वारा खारिज किए गए दावे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता है, तो वह भारी टैरिफ चुकाता रहेगा।

भारत पर ट्रंप ने थोपा है सबसे अधिक टैरिफ

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर सबसे अधिक 50 प्रतिशत टैरिफ थोपा है। अमेरिकी राष्ट्रपति का तर्क है कि भारत का रूस से तेल खरीदना यूक्रेन युद्ध में पुतिन को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करना है।

बता दें कि पश्चिमी देशों द्वारा खरीद से इनकार और साल 2022 में यूक्रेन के साथ रूस की लड़ाई के बावजूद भारत मॉस्को से तेल खरीदता आ रहा है। रूस भारत को कम कीमत पर तेल दे रहा है।
वहीं, ट्रंप बार-बार कहते आ रहे हैं कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना नहीं बंद करता है, तो वह और टैरिफ लगा सकते हैं। गौरतलब है कि भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि राष्ट्रहित को आगे रखना हमारी प्राथमिकता है।

GST Reduction : पीएम मोदी ने GST में कमी कर दीपावली को बना दिया महाबचत उत्सव: सीएम

Diwali 2025 : पीएम मोदी ने देश को दी दीवाली की बधाई, नौसेना के साथ मनाएंगे पर्व

40

नई दिल्ली। Diwali 2025 : आज पूरे देश में दीवाली का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सभी को दीवाली की बधाई दी है।

GST Reduction : पीएम मोदी ने GST में कमी कर दीपावली को बना दिया महाबचत उत्सव: सीएम

2014 में भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पीएम मोदी हर साल दीवाली का पर्व (Diwali 2025) सुरक्षाबलों के साथ मनाते हैं। 2014 में उन्होंने लद्दाख के सियाचीन ग्लेशियर पर तैनात जवानों के साथ दीवाली मनाई थी।

पीएम मोदी ने दी बधाई

देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।”

Uttarakhand Foundation Day 2025 : पर सैन्य धाम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

GST Reduction : पीएम मोदी ने GST में कमी कर दीपावली को बना दिया महाबचत उत्सव: सीएम

91

देहरादून। GST Reduction : मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों को बधाई देकर कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी में अभूतपूर्व कमी कर दीपावली को महाबचत उत्सव बना दिया है। कहा कि यह पर्व देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है।

Uttarakhand Foundation Day 2025 : पर सैन्य धाम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी को लागू किया है, जिससे देशभर में व्यापारिक वातावरण सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है।

भारत अब महज बाजार नहीं रह गया है, बल्कि एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।

बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार सायं सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में दीपावली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश लोकल फार वोकल के मंत्र पर आत्मनिर्भर भारत निर्माण वाली दीपावली मना रहा है।

विकसित भारत निर्माण के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाना होगा और उसके लिए लोकल फार वोकल को प्राथमिकता देना बहुत आवश्यक है। लिहाजा दीपावली समेत सभी त्योहारों में खरीद में अधिक से अधिक लोकल उत्पादों को शामिल करें। साथ ही कहा, ये दिवाली जीएसटी में ऐतिहासिक कमी से बेहद खास है। इस महाबचत का लाभ हमारे स्थानीय उत्पादों को सबसे अधिक मिले, ये हमें सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक खजान दास, सविता कपूर, सुरेश गढ़िया, दुर्गेश्वर लाल, महापौर सौरभ थपलियाल, शैलेंद्र रावत, कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज, पुनीत मित्तल, जगमोहन रावत, ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, विश्वास डाबर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Government Jobs 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Uttarakhand Foundation Day 2025 : पर सैन्य धाम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

42

देहरादून: Uttarakhand Foundation Day 2025  उत्तराखंड के पांचवें धाम का जल्द ही शुभारंभ होने जा रहा है. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सैन्य धाम का शुभारंभ करने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार भी सैन्य धाम को लेकर अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गई है.

Government Jobs 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड समेत देशवासियों को वीरों को समर्पित सैन्य धाम की सौगात मिलने जा रही है. धामी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सैन्य धाम का काम पूरा किया जा चुका है. ऐसे में इंतजार था कि जल्द ही इसका शुभारंभ कर दिया जाए, ताकि देश दुनिया के लोग भी मातृभूमि की रक्षा के लिए न्योछावर होने वाले वीरों की इस स्थली को देख सके.

उत्तराखंड में सैन्य धाम को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देहरादून के ही एक कार्यक्रम में कुछ ऐसे वाक्य बोल चुके हैं, जिसके कारण इस स्थल का महत्व और भी बढ़ गया है. दरअसल देहरादून में तैयार किए गए इस स्थल को पांचवें धाम के रूप में स्थापित किए जाने की बात कही गई थी और इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सैन्य धाम के काम को तेजी से आगे बढ़ाया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत 9 नवंबर को राज्य स्थापना के दिन ही प्रदेश वासियों को सैन्य धाम की सौगात देंगे. बताया गया है कि इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिल चुकी है और शायद यही कारण है कि उत्तराखंड सरकार के सीनियर अधिकारी सैन्य धाम में तैयारी का जायजा लेने के लिए भी पहुंचे थे. उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इसकी पुष्टि की है.

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में यह स्थल एक महत्वपूर्ण स्थली में शामिल है और उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके सैनिक कल्याण मंत्री रहते हुए प्रदेश और देश की इस धरोहर को बनाकर पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि भविष्य में इसके महत्व को देखते हुए देश दुनिया के लोग न केवल गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने आएंगे, बल्कि इसके साथ ही वह देहरादून में पांचवें धाम के रूप में स्थापित सैन्य धाम को भी देखने आएंगे.

वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आने का कार्यक्रम करीब करीब कंफर्म माना जा रहा है. लेकिन अब इस कार्यक्रम में सैन्य धाम का शुभारंभ कार्यक्रम जुड़ने से इस दौरे का महत्व और भी बढ़ गया है.

देश के पहले सैन्य धाम को लेकर पहले भी लोकार्पण की खबरें आती रही हैं. लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ से ही इस महत्वपूर्ण स्थल का लोकार्पण होने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने की बात कही गई है. देश का पहला सैन्य धाम 91 करोड़ 26 लाख की प्रस्तावित लागत से गुनियाल गांव की चार हेक्टेयर भूमि पर बना है.

PM JANMAN YOJANA : उधम सिंह नगर के डीएम को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, जानिये वजह

Government Jobs 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

47

देहरादून : Government Jobs 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

PM JANMAN YOJANA : उधम सिंह नगर के डीएम को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, जानिये वजह

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्ष में राज्य में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को अभियान के रूप में निरंतर आगे बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पूर्व हरिद्वार में हुई परीक्षा से संबंधित एक प्रकरण सामने आया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और एसआईटी जांच गठित की गई। इसके पश्चात छात्रों की भावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों के अनुरूप परीक्षा को निरस्त करते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति की।
उन्होंने कहा कि राज्य में बीते वर्षों के दौरान सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की गई हैं। भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही उन्होंने रिक्त पदों को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरने का अभियान शुरू किया, जिसके फलस्वरूप आज हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी पूर्ण पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को अभियान के रूप में जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम मानकर कार्य करें। उन्हें अपने कार्य में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में सरलीकरण और गति लाना आवश्यक है, ताकि जनता को शीघ्र और सरल सेवाएं प्राप्त हों।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन, सचिव श्री एस.एन. पांडे, अपर सचिव श्रीमती रंजना राजगुरु, राजस्व परिषद के अधिकारीगण तथा नव-नियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

PM JANMAN YOJANA : उधम सिंह नगर के डीएम को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, जानिये वजह

0

रुद्रपुर: PM JANMAN YOJANA  भारत सरकार की प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) कार्यक्रम में पूरे देश में जनपद उधमसिंह नगर को चौथे स्थान मिला है. जिसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा जनपद के सभी अधिकारियों की सक्रियता और कर्मचारियों की मेहनत से यह सम्मान मिला है.

Afghanistan: पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटर्स समेत आठ की मौत

प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन (पीएम जनमन) कार्यक्रम में उधम सिंह नगर ने पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है. उधम सिंह नगर जिलाधिकारी को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवम्बर 2023 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कमजोर जनजातीय समूहों को मुख्य धारा से जोड़ने उनके सर्वांगीण विकास करने के लिए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था. इस योजना के अंतर्गत भारत के 75 जनजातीय जिलों के लगभग 75 समुदायों के 28 लाख से अधिक लोगों को मुख्यधारा में लाने का लक्ष्य रखा गया.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन जनजातीय समुदायों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, बिजली, आवास, सड़क, मोबाइल नेटवर्क, और आजीविका के साधन शामिल हैं. पीएम जनमन कार्यक्रम का बजट लगभग ₹24,000 करोड़ रखा गया है, जो अगले तीन वर्षों में खर्च किया जाएगा. इसका कार्यान्वयन केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का एक और उद्देश्य जनजातीय समुदायों की परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. उत्तराखंड में जनजातीय जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण भाग भोटिया, थारू, जौनसारी और रजि समुदायों से संबंधित हैं. इन समुदायों का अधिकांश निवास सीमांत और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में है, जहां पहुंच और संसाधनों की कमी लंबे समय से एक चुनौती रही है. जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड में इन समुदायों के लिए बेहतर सड़क संपर्क, स्कूलों का उन्नयन, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, पोषण योजनाओं का विस्तार, और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं.

उधमसिंह नगर में पीएम जनमन योजना के अन्तर्गत 43 जनजाति गांव हैं. जिनमें 99 तोक शामिल हैं. जिनकी जनसंख्या 40881 है. जिसमें से 6886 परिवार विशेष रूप से कमजोर परिवार हैं. जिनमे से 824 परिवार आवासविहिन चिन्हित किये गये. इन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास स्वीकृत कर प्रथम फेज में 97 परिवारो को प्रथम किस्त जारी कर दी गयी है. गदरपुर के कुल्हा गांव में जनजाति बच्चों के लिए 100 बेड का छात्रावास बनाने के लिए भूमि आवंटित कर 2.75 करोड़ की धनराशि आवंटित कर छात्रावास निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है. जिसमे 123.75 लाख की धनराशि आवंटित की गयी है. इसी तरह गदरपुर के चुनपुरी में 1आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माणाधीन व बाजपुर में 123.44 लाख से महोलीचैन, भीकमपुरी, सिंहाली व सेमलपुरी में 4 हुद्देशीय भवन निर्माणाधीन है.

Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास

सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors