Friday, April 24, 2026
HomeUttarakhandकुमाऊं दौरे पर कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

कुमाऊं दौरे पर कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

गणेश जोशी ने काठगोदाम सर्किट हाउस में कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभागों की विस्तृत समीक्षा की

कुमाऊं दौरे पर पहुंचे कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने काठगोदाम सर्किट हाउस में कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभागों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं—जैसे लखपति दीदी, ऐपल एवं कीवी मिशन, प्राकृतिक खेती, मधुग्राम विकास और पॉलीहाउस स्थापना—के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सुनिश्चित करने को कहा कि सभी लाभ समय पर वास्तविक पात्रों तक पहुंचें।

मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लंबित दावों के त्वरित निस्तारण और किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे उपकरणों की गुणवत्ता की सख्त जांच के निर्देश दिए। साथ ही बीज, खाद और पेस्टीसाइड की समयबद्ध उपलब्धता तथा मिलेट उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में अधिक लाभार्थियों को जोड़ने और रिप परियोजना की योजनाओं को व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाने की बात कही। विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने हल्द्वानी में शहीदों के आश्रितों के लिए बन रहे हॉस्टल की भूमि संबंधी प्रक्रिया 15 दिनों में पूर्ण करने और जिला सैनिक विश्राम गृह के पुनर्निर्माण हेतु शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि हॉस्टल और हल्द्वानी प्रवेश द्वार दोनों का नाम स्व. जनरल बी.सी. जोशी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के बलिदान की स्मृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments