Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 22

Afghanistan: पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटर्स समेत आठ की मौत

91

Afghanistan: अफगानिस्तान के सीमाई प्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये खिलाड़ी उरगुन से पक्तिका प्रांत के शाराना एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों के नाम कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून बताए और बताया कि हमले में पांच अन्य लोग भी मारे गए। एसीबी ने इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायराना हमला बताया। इस हमले के बाद, अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया। एसीबी ने हमले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास

हमले के खिलाफ राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

एसीबी ने बताया कि मैच के बाद वापस उरगन लौटते हुए उन्हें निशाना बनाया गया। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने इसे अफगानिस्तान के खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। बोर्ड ने हमले में मारे गए खिलाड़ियों के परिजनों के प्रति सांत्वना भी जाहिर की।

अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने भी घटना पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले में मारे गए नागरिकों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं।’ राशिद खान ने कहा कि ‘नागरिक ठिकानों पर हमला पूरी तरह से अनैतिक और निर्मम है। यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।’

मोहम्मद नबी ने भी की आलोचना

राशिद खान ने एसीबी के पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज न खेलने के फैसले की भी सराहना की। राशिद खान ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में राष्ट्रीय गौरव सबसे पहले आता है। अफगानिस्तान के एक अन्य शीर्ष क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने भी पाकिस्तान के हवाई हमले की तीखी आलोचना की और क्रिकेटर्स की मौत को पूरे अफगानिस्तान क्रिकेट परिवार पर हमला बताया।

Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास

Udham Singh Nagar : मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमादृमेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास

62

देहरादून : Udham Singh Nagar  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को  जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमादृमेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना ₹2089.74 लाख की लागत से बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना, तथा टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं।

JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को मिला टिकट

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी नहीं है, बल्कि भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के सुधारीकरण से खटीमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को न केवल सुगम यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा से जुड़े अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।

उत्तराखंड का प्रमुख समाचार पत्र :- Page Three

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ भू-कटाव रोकने और स्थानीय जल निकासी व्यवस्था के सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने कहा कि खटीमा अब शिक्षा का हब बन चुका है, जहाँ से प्रदेश ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड का हर क्षेत्र सुगम, सशक्त और समृद्ध बने। विकास की हर परियोजना जनता के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। खटीमादृमेलाघाट सड़क परियोजना भी इसी दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “कनेक्टिविटी ही विकास की रीढ़” के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। इसी भावना के अनुरूप राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में सड़कों का विस्तार और आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पर्वों के अवसर पर राज्य की सुरक्षा, सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दायित्वधारी  फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Andhra Pradesh : पीएम मोदी आज आंध्र को देंगे 13,430 करोड़ की सौगात

JDU Candidate List : जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 को मिला टिकट

42

JDU Candidate List :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 प्रत्याशियों को जगह मिली है। सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करने वाले गोपालपुर के वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल का टिकट काट दिया है। इस बार जदयू ने उनकी जगह बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में पिछड़े वर्ग से 37, अतिपिछड़ा 22, सामान्य से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक से चार, अनुसूचित जनजाति से एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं कुल 101 प्रत्याशियों में 13 महिला भी हैं। जदयू ने सबसे अधिक कुशवाहा समाज के 13 प्रत्याशी, कुर्मी समाज के 12 प्रत्याशी, राजपूत समाज के 10 प्रत्याशी भूमिहार समाज के 9 प्रत्याशी, यादव और धानुक समाज के आठ प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

Andhra Pradesh : पीएम मोदी आज आंध्र को देंगे 13,430 करोड़ की सौगात

राजद छोड़कर आए विभा देवी और चेतन आनंद को दिया यहां से टिकट

जदयू की दूसरी सूची (JDU Candidate List) में मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल, सुमित सिंह समेत कई दिग्गदों के नाम शामिल हैं। वहीं जो सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने की बात सामने आई थी, वहां भी जदयू ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इसमें सबसे प्रमुख कदवा सीट है। यहां से पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को टिकट दिया गया है। वहीं राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुईं पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव पत्नी व वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा से टिकट दिया है। वह नवादा से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी और मंत्री सुमित सिंह को जदयू ने चकाई से टिकट दिया है।

जानिए किस प्रत्याशी को कहां से दिया टिकट

क्र० सं० विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी का नाम
1 वाल्मीकिनगर धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
2 सिकटा समृद्ध वर्मा
3 नरकटिया विशाल साह
4 केसरिया शालिनी मिश्रा
5 शिवहर श्वेता गुप्ता
6 सुरसंड नागेन्द्र राऊत
7 रुन्नीसैदपुर पंकज मिश्रा
8 हरलाखी सुधांशु शेखर
9 बाबूबरही मीना कामत
10 फुलपरास शीला मंडल
11 लौकहा सतीश साह
12 निर्मली अनिरूद्ध प्रसाद यादव
13 पिपरा राम विलास कामत
14 सुपौल विजेन्द्र प्रसाद यादव
15 त्रिवेणीगंज (अ.जा.) सोनम रानी सरदार
16 रानीगंज (अ.जा.) अचमित ऋषिदेव
17 अररिया शगुफ्ता अजीम
18 जोकीहाट मंजर आलम
19 ठाकुरगंज गोपाल अग्रवाल
20 अमौर सबा जफर
21 रूपौली कलाधर मंडल
22 धमदाहा लेशी सिंह
23 कदवा दुलालचंद्र गोश्वामी
24 मनिहारी (अ.ज.जा.) शंभु सुमन
25 बरारी विजय सिंह निषाद
26 गोपालपुर बुलो मंडल
27 सुल्तानगंज ललीत नारायण मंडल
28 कहलगांव शुभानंद मुकेश
29 अमरपुर जयंत राज
30 धोरैया (अ.जा.) मनीष कुमार
31 बेलहर मनोज यादव
32 चैनपुर जमा खान
33 करगहर बशिष्ठ सिंह
34 काराकाट महाबली सिंह
35 नोखा नागेन्द्र चन्द्रवंशी
36 कुर्था पप्पु कुमार वर्मा
37 जहानाबाद चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
38 घोसी ऋतुराज कुमार
39 नबीनगर चेतन आनंद
40 रफीगंज प्रमोद कुमार सिंह
41 बेलागंज मनोरमा देवी
42 नवादा विभा देवी
43 झाझा दामोदर रावत
44 चकाई सुमित कुमार सिंह

Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द, सुगबुगाहट हुई तेज

Andhra Pradesh : पीएम मोदी आज आंध्र को देंगे 13,430 करोड़ की सौगात

42

Andhra Pradesh :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 13,430 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, पीएम कुरनूल में सुपर जीएसटी-सुपर सेविंग्स कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसके लिए पीएम को आमंत्रित किया था।

Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द, सुगबुगाहट हुई तेज

श्रीशैलम मंदिर में करेंगे पूजा

पीएम मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम, श्रीशैलम से करेंगे।आंध्र प्रदेश पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सुबह श्रीशैलम में स्थित श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना करेंगे। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में से एक है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस मंदिर की एक अनूठी विशेषता एक ही परिसर में एक ज्योतिर्लिंग और एक शक्ति पीठ का सह-अस्तित्व है, जो इसे पूरे देश में अपनी तरह का एक अनूठा मंदिर बनाता है।

शिवाजी स्पूर्ति केंद्र का भी करेंगे दौरा

इसके बाद वह शिवाजी स्पूर्ति केंद्र का दौरा करेंगे। यह एक स्मारक परिसर है। यहां चार कोनों पर प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी किलों के मॉडल बनाए गए हैं और केंद्र में एक ध्यान कक्ष है, जो शिवाजी महाराज की स्मृति को समर्पित है।

कुरनूल में जनसभा को करेंगे संबोधित

यहां से कुरनूल जाएंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। कुरनूल-3 पूलिंग स्टेशन पर 2,880 करोड़ की ट्रांसमिशन सिस्टम स्ट्रेंथनिंग परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसी तरह, वह 4,920 करोड़ की ओरवकल औद्योगिक क्षेत्र व कडप्पा के कोप्परथी औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास करेंगे। इनसे लगभग 21,000 करोड़ के निवेश और एक लाख नौकरियों के सृजन की उम्मीद है। पीएम 1,200 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, गेल इंडिया लि. की श्रीकाकुलम-अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। जो आंध्र प्रदेश में 124 किलोमीटर और ओडिशा में 298 किमी तक फैली है।

ग्रीनफील्ड राजमार्ग की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री सब्बावरम से शीलानगर तक छह लेन के ग्रीनफील्ड राजमार्ग की भी आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 960 करोड़ है। इसके अलावा, वह पिलेरु-कलुर सड़क खंड के चार लेन विस्तार, कडप्पा-नेल्लोर सीमा से सीएस पुरम तक चौड़ीकरण और गुडिवाडा-नुजेला रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन के रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे।

Mountain Children’s Science Festival : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द, सुगबुगाहट हुई तेज

48

Uttarakhand Cabinet Expansion : लंबे समय से चल रहा कैबिनेट विस्तार का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने  बातचीत में इसकी पुष्टि की।

Mountain Children’s Science Festival : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

राज्य कैबिनेट (Uttarakhand Cabinet Expansion) में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। भाजपा के विधायक इन पदों के जल्द भरने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई बार की चर्चाओं के बावजूद अब तक नतीजा सामने नहीं आया।

पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शीर्ष नेतृत्व से इस पर बातचीत की चर्चाओं के बीच एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी से इस संबंध में बातचीत की है। उन्होंने बताया कि सीएम 17 अक्तूबर को दिल्ली जा रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

अध्यक्ष भट्ट ने ये भी कहा कि उनका मकसद कैबिनेट विस्तार है लेकिन पहले निकाय चुनाव फिर पंचायत चुनाव, उप चुनाव, आपदा या अन्य किसी ऐसे कारण से घोषणा नहीं हो पाई है। कहा, जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है और कैबिनेट में पांच नए सदस्यों की एंट्री होगी।

Champawat : CM धामी ने ₹115.23 करोड़  की 43 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Mountain Children’s Science Festival : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

0

देहरादून :  Mountain Children’s Science Festival  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुप्तकाशी में चतुर्थ सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सीमांत क्षेत्रों में सुविधाओं और सेवाओं के विस्तार हेतु राज्य में सीमांत क्षेत्र विकास परिषद का गठन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत जनपदों में अब ऐसे नवाचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहाँ आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

Champawat : CM धामी ने ₹115.23 करोड़  की 43 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के राज्य स्तरीय आयोजन का दीप प्रज्वलित शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनपदों से आए बाल वैज्ञानिकों के साथ जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा संरक्षण आदि विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भव्य आयोजन से सीमांत जनपदों के प्रतिभावान बाल वैज्ञानिकों को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत नवाचार, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। नए भारत की गति और दिशा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नवाचारों पर निर्भर करेगी। विज्ञान की नई तकनीकों के बल पर आज भारत अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है। देहरादून में देश की पाँचवीं साइंस सिटी बनने जा रही है, जो उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जनता को पारदर्शी और प्रभावी सेवाएँ मिलें, इसके लिए अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर रुद्रप्रयाग जिले में आपदा प्रबंधन केंद्र के निर्माण के लिए जिलाधिकारी को कार्ययोजना बनाने के निर्देश देने के साथ ही पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू जाखधार में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, सीमांत क्षेत्र के उद्यमी इंद्र सिंह रावत और सीमांत सेवा फाउंडेशन के डॉ. पाटनी को सम्मानित करने के साथ ही यूकॉस्ट की रुद्रप्रयाग डैशबोर्ड पुस्तक का विमोचन भी किया। इस जीआईएस आधारित रिमोट सिस्टम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी सूचनाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।
चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव की थीम – जलवायु परिवर्तन अनुकूलन रणनीतियाँ तथा आपदा जोखिम प्रबंधन एकीकरण है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन एवं संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा देना और ऐसी रणनीतियाँ विकसित करना है।
कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, उपाध्यक्ष महिला बाल विकास ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, प्रधानाचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार तिलक सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Champawat : CM धामी ने ₹115.23 करोड़  की 43 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

40
देहरादून : Champawat  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चंपावत जिले के विकास के लिए ₹115.23 करोड़  की लागत की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
जीजीआईसी चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ₹51.37 करोड़ की 22 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹ 63.86 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह योजनाएं चंपावत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चंपावत (Champawat) के स्वप्न को साकार करने की दिशा में यह योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिला, उत्तराखंड की आत्मा है और सरकार इसे राज्य का “मॉडल जिला” बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र में संतुलित और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन भी किया। और उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं पढ़ाई के संबंध में फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री ने जीजीआईसी ऑडिटोरियम में आमनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत के निर्माण हेतु डिजिटल हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पांडे, श्री अनिल डब्बू, श्री शंकर कोरंगा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अचला बोहरा, बराकोट ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सीमा आर्या, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री निर्मल मेहरा, पूर्व विधायक श्री पूरन सिंह फर्त्याल अन्य लोग  उपस्थित रहे।

Bihar Election : सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

0

Bihar Election: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद से जारी तनाव के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें मंत्री श्रवण कुमार, विजय कुमार चौधरी, महेश्वर हजारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। जदयू के टिकट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके अनंत सिंह का भी नाम इस लिस्ट में है। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (Bihar Election) ने कहा कि जदयू की पहली सूची आज जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चुनाव प्रचार 16 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने स्थिति की सही समीक्षा करने के बाद पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है। हमारी दूसरी सूची भी एक-दो दिनों में जारी कर दी जाएगी। जानिए लिस्ट में किसे-कहां से बनाया गया उम्मीदवार…

Pankaj Dheer Passed Away : महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम (Bihar Election)

1 आलमनगर नरेन्द्र नारायण यादव
2 बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता
3 सिहेंश्वर (अ.जा.) रमेश ऋषिदेव
4 मधेपुरा कविता साह
5 सोनबरसा (अ.जा.) रत्नेश सदा
6 महिषी गुंजनेश्वर साह
7 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) अतिरेक कुमार
8 बेनीपुर विनय कुमार चौधरी
9 दरभंगा ग्रामीण ईश्वर मंडल
10 बहादुरपुर मदन साहनी
11 गायघाट कोमल सिंह
12 मीनापुर अजय कुमार
13 सकरा (अ.जा.) आदित्य कुमार
14 कांटी ई. अजीत कुमार
15 कुचायकोट अमरेंद्र कुमार पांडेय
16 भोरे (अ.जा.) सुनील कुमार
17 हथुआ रामसेवक सिंह
18 बरौली मंजीत सिंह
19 जीरादई भीषम कुशवाहा
20 रघुनाथपुर विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह
21 बड़हरिया इन्द्रदेव पटेल
22 महाराजगंज हेम नारायण साह
23 एकमा धूमल सिंह
24 मांझी रणधीर सिंह
25 परसा छोटे लाल राय
26 वैशाली सिद्धार्थ पटेल
27 राजापाकर (अ.जा.) महेंद्र राम
28 महनार उमेश सिंह कुशवाहा
29 कल्याणपुर (अ.जा.) महेश्वर हजारी
30 वारिसनगर डॉ. मांजरीक मृणाल
31 समस्तीपुर अश्वमेघ देवी
32 मोरवा विद्यासागर सिंह निषाद
33 सरायरंजन विजय कुमार चौधरी
34 विभूतिपुर रवीना कुशवाहा
35 हसनपुर राज कुमार राय
36 चेरिया बरियारपुर अभिषेक कुमार
37 मटिहानी राजकुमार सिंह
38 अलौली (अ.जा.) रामचंद्र सदा
39 खगड़िया बब्लू मंडल
40 बेलदौर पन्ना लाल पटेल
41 जमालपुर नचिकेता मंडल
42 सूर्यगढ़ा रामानन्द मंडल
43 शेखपुरा रंजीत कुमार सोनी
44 बरबीघा कुमार पुष्पंजय
45 अस्थावां जितेन्द्र कुमार
46 राजगीर (अ.जा.) कौशल किशोर
47 इस्लामपुर रूहैल रंजन
48 हिलसा कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
49 नालंदा श्रवण कुमार
50 हरनौत हरिनारायण सिंह
51 मोकामा अनंत सिंह
52 फुलवारीशरीफ (अ.जा.) श्याम रजक
53 मसौढ़ी (अ.जा.) अरुण मांझी
54 संदेश राधा चरण साह
55 जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
56 डुमरांव राहुल सिंह
57 राजपुर संतोष कुमार निराला

एनडीए पूरी तरह एकजुट है

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अब तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं कर पाया है। एनडीए पूरी तरह एकजुट है और हमारा उद्देश्य नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाना है। बिहार के लोग भी एनडीए की डबल इंजन सरकार का फायदा देख रहे हैं और अब वे पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 16 अक्तूबर से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। आप देखिएगा सीएम नीतीश के इस अभियान से राज्य में एक अलग माहौल देखने को मिलेगा। एनडीए का उद्देश्य है कि बिहार के विकास की रफ्तार को बनाये रखना। मुख्यमंत्री जी ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी या रोजगार देने का जो वादा किया है, उसे पूरा करना। बिहार में जो कई महत्वपूर्ण सिक्स-लेन हाइवे बन रहे हैं, विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहे हैं, उन्हें समय से पूरा करना।

Haldwani City Bus Service : का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

 

 

Pankaj Dheer Passed Away : महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन

0

Pankaj Dheer Passed Away : बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। पंकज का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे हुआ। फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा।

Haldwani City Bus Service : का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

दोस्त ने दी जानकारी

इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे… फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।’

बेटे निकितिन का पोस्ट हुआ वायरल (Pankaj Dheer Passed Away)

पंकज धीर के निधन के कुछ घंटे पहले उनके बेटे और अभिनेता निकितिन धीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जो अब चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल निकितिन ने भगवान शिव की एक तस्वीर जारी की जिसमें लिखा हुआ था- ‘जो भी आ रहा है। उसे आने दो, जो रहता है उसे रहने दो, जो जाता है जाने दो और भगवान शिव का भक्त होने के नाते आगे बढ़ो ( बहुत मुश्किल है ऐसा करना )’

कैंसर के चलते हुआ निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को हराया था लेकिन कुछ समय के बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया। वो पिछले काफी समय से इसी के चलते बीमार चल रहे थे।

किस्मत ने बना दिया महाभारत का ‘कर्ण’

एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने उस दिलचस्प किस्से को याद किया था जब उन्हें अर्जुन के किरदार के लिए सिलेक्ट किया गया था। उस समय लेखकों और पैनल के सदस्यों रही मासूम रजा, भृंग तुपकरी और पंडित नरेंद्र शर्मा ने एकमत से कहा था कि वह अर्जुन के किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी कर दिया था। लेकिन तभी चोपड़ा साहब ने कहा कि अर्जुन के रूप में उन्हें बृहन्नला (अर्जुन का नपुंसक अवतार) की भूमिका भी निभानी होगी, जिसके लिए मूंछें हटानी जरूरी हैं।

पंकज धीर ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका चेहरा मूंछों के साथ ही संतुलित दिखता है, और बिना मूंछ के उनका लुक बदल जाएगा। बी.आर. चोपड़ा ने नाराज होकर उनसे कहा, ‘क्या आप वाकई एक्टर हैं? इतनी बड़ी भूमिका सिर्फ मूंछ के कारण छोड़ रहे हैं?’ और इसी के साथ उन्होंने पंकज को अपने ऑफिस से बाहर जाने के लिए कह दिया।

फिल्मों में भी आ चुके थे नजर

उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें ‘सनम बेवफा’, ‘बादशाह’ जैसी फिल्में और ‘चंद्रकांता’, ‘ससुराल सिमर का’ जैसे टीवी शो शामिल हैं। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी काम किया और ‘माय फादर गॉडफादर’ नाम की फिल्म का निर्देशन किया। उन्होंने ‘अभिनय एक्टिंग एकेडमी’ की स्थापना भी की।

Matru-Pitru tirthatan yojana : के तहत 32 श्रद्धालु करेंगे पांच दिन की यात्रा

Haldwani City Bus Service : का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

0
हल्द्वानी/देहरादून : Haldwani City Bus Service   हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा (Haldwani City Bus Service) का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा नौकरीपेशा लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री बंशीधर भगत (कालाढूंगी), श्री राम सिंह कैड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत, आईजी श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री अनामिका सहित  अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे उत्तराखंड का जोशीमठ धंस रहा है हालात बेहद डरवाने Zinc Rich Foods, Fruits & Vegetables for women’s diet Yoga Poses to Relieve Period Cramps Yoga Day 2023 : 9 Best Yoga Poses For Beginners
8 Dietary Habits to Cleanse Your Liver Top 8 Ways To Remove Tan Naturally 8 Health Benefits Of Adding Salt To Water Alia Bhatts 7 Best Bold Blouse Designs Pre-Holi Skincare: Protect Your Skin Before Playing with Colors