Tuesday, July 28, 2026
HomeUttarakhandपूर्व सीएम हरीश रावत के नाम पर बवाल कांग्रेस का प्रोपेगेंडा

पूर्व सीएम हरीश रावत के नाम पर बवाल कांग्रेस का प्रोपेगेंडा

DEHRADUN: भाजपा ने निकाय मतदाता सूची में पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम होने की अधिकृत सूचना सामने आने को कांग्रेसी प्रोपेगेंडा की पोल खुलने वाला बताया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, जिस तरह दिन भर इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भ्रम फैलाया और मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उनकी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की हद है कि न हरदा और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने अपने नामों के सूची में होने को लेकर जागरूकता दिखाई, अफसोस उनके मतदाता वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को मालूम नहीं था। वावजूद इसके सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक लाभ लेने के लिए उनके द्वारा प्रोपेगेंडा फैलाया गया, उससे कांग्रेस की राजनैतिक विश्वसनीयता एक बार फिर शून्य हो गई है।

भाजपा, कांग्रेस की इस गैरजिम्मेदाराना और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के खिलाफ झूठ फैलाने वाली हरकत की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

گینر یو اس ان on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।