Tuesday, July 28, 2026
HomeUttarakhandशहर में अब सात ईवी चार्जिंग स्टेशन का जनमानस को मिलेगा लाभ,

शहर में अब सात ईवी चार्जिंग स्टेशन का जनमानस को मिलेगा लाभ,

डीएम सविन बंसल का ड्रीम प्रोजेक्ट, शहर में तेजी से बढ़ रहे हैं, ईवी चार्जिंग स्टेशन।

रायपुर चौक, सहस्त्रधारा हेलीपैड व आईटीपार्क चौक में तीन ईवी चार्जिंग स्टेशन हो रहे हैं तैयार

शहर में अब 07 ईवी चार्जिंग स्टेशन का जनमानस को मिलेगा लाभ,

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण निंयत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा,डीएम का ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट

ईवी चार्जिंग एप्प का प्रचार-प्रसार, नगर निगम एवं आपदा कन्ट्रोलरूम डेशबोर्ड मॉनिटिरिंग के निर्देश

दूनवासियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया, पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन का तेजी से हो रहा है विस्तार

DEHRADUN:  जिलाधिकारी सविन बसंल का ड्रीम प्रोजेक्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण सरंक्षण एवं जनसुविधा को लेकर राजधानी में अपने पांव तेजी से पसार रहा हैं, परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन उपलब्धता के चलते जनमानस का पसंद इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की तरफ तेजी से बढ़ रहा हैं।
डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए पर्याप्त सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई थी। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके क्रम में 6 स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि एक पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।जिलाधिकारी ने उक्त सभी स्टेशनों पर सौंदर्यकरण का कार्य एवं फास्ट चार्जिंग उपकरण से संजोने के दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के प्रयास से प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विगत दिनों जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में तीनों स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रबंधक सागर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर सभी चार्जिंग स्टेशनों सौंदर्यकरण एवं सुरक्षा कार्य भी गतिमान हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

گینر یو اس ان on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की रिव्यू मीटिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान, राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति को दिखाने वाला एक डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता दी गई है। चार धाम यात्रा को आसान, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है।