🌤️ दिनांक – 13 मई 2025
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र वैशाख)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा रात्रि 12:35 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – विशाखा सुबह 09:09 तक तत्पश्चात अनुराधा
🌤️ योग – परिघ पूर्ण रात्रि तक
🌤️ राहुकाल – शाम 03:52 से शाम 07:30 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:02
🌤️ सूर्यास्त – 07:07
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 सौभाग्य-रक्षा और सुख-शांति व समृद्धि बढ़ाने हेतु 🌷
👩🏻 माताएँ-बहनें रोज स्नान के बाद पार्वती माता का स्मरण करते-करते उत्तर दिशा की ओर मुख करके तिलक करें और पार्वती माता को इस मंत्र से वंदन करें :
🌷 “ॐ ह्रीं गौर्यै नम: |”
👩🏻 इससे माताओं –बहनों के सौभाग्य की रक्षा होगी तथा घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी |
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌷 ज्येष्ठ मास 🌷
➡️ इस वर्ष 13 मई 2025 (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से ज्येष्ठ का आरम्भ हो रहा है (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार 27 मई 2025 से ज्येष्ठ मास प्रारंभ होगा ।
🙏🏻 महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार “ज्येष्ठामूलं तु यो मासमेकभक्तेन संक्षिपेत्। ऐश्वर्यमतुलं श्रेष्ठं पुमान्स्त्री वा प्रपद्यते।।” जो एक समय ही भोजन करके ज्येष्ठ मास को बिताता है वह स्त्री हो या पुरुष, अनुपम श्रेष्ठ एश्वर्य को प्राप्त होता है।
🙏🏻 शिवपुराण के अनुसार ज्येष्ठ में तिल का दान बलवर्धक और मृत्युनिवारक होता है।
🙏🏻 ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के दिन मूल नक्षत्र होने पर मथुरा में स्नान करके विधिवत् व्रत-उपवास करके भगवान कृष्ण की पूजा उपासना करते हुए श्री नारद पुराण का श्रवण करें तो भक्ति जन्म-जन्मान्तरों के पाप से मुक्त हो जाता है। माया के जाल से मुक्त होकर निरंजन हो जाता है। भगवान् विष्णु के चरणों में वृत्ति रखने वाला संसार के प्रति अनासक्त होकर फलस्वरूप जीव मुक्ति को प्राप्त करता हुआ वैकुंठ वासी हो जाता है।
🙏🏻 धर्मसिन्धु के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को तिलों के दान से अश्वमेध यज्ञ का फल होता है।
🙏🏻 ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत किया जाता है।
🙏🏻 ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार शनि देव जी का जन्म ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रात के समय हुआ था।
🙏🏻 ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा का पवित्र त्यौहार मनाया जाता है।
🙏🏻 ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है।
🙏🏻 महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 109 के अनुसार ज्येष्ठ मास की द्वादशी तिथि को दिन-रात उपवास करके जो भगवान त्रिविक्रम की पूजा करता है, वह गोमेध यज्ञ का फल पाता और अप्सराओं के साथ आनन्द भोगता है ।
🌷 विष्णुपुराण के अनुसार
यमुनासलिले स्त्रातः पुरुषो मुनिसत्तम!
ज्येष्ठामूलेऽमले पक्षे द्रादश्यामुपवासकृत् ।। ६-८-३३ ।।
तमभ्यर्च्च्याच्युतं संम्यङू मथुरायां समाहितः ।
अश्वमेधस्य यज्ञस्य प्राप्तोत्यविकलं फलम् ।। ६-८-३४ ।।
🙏🏻 ज्येष्ठ मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी को मथुरापुरी में उपवास करते हुए यमुना स्नान करके समाहितचित से श्रीअच्युत का भलीप्रकार पूजन करने से मनुष्य को अश्वमेध-यज्ञ का सम्पूर्ण फल मिलता है।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मई पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: मई 20, 2025, मंगलवार, प्रातः 07:35 बजे
पंचक अंत: मई 24, 2025, शनिवार को दोपहर 01:48 बजे
जून पंचक 2025 तिथि
पंचक आरंभ: जून 16, 2025, सोमवार, दोपहर 01:10 बजे
पंचक अंत: जून 20, 2025, शुक्रवार, रात्रि 09:45 बजे
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी
मेष राशि : आज आपके सहकर्मी समूह के मध्य आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकते हैं। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेंगे। वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना की आशंका है।
वृष राशि : व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगें। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अज्ञात के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें। अपने काम को अपने परिवार के समय में बाधा न बनने दें। कुछ समय निकालकर अपने परिवार को छुट्टियों पर ले जाएं।
कर्क राशि : यह अधिक अनुकूल अवधि नहीं है। स्वास्थ्य के सन्दर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकतें हैं। गुप्त रोग जैसी समस्याएं आपको बीमार कर सकती हैं। आर्थिक सन्दर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। कार्यस्थल पर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए आपको कृतसंकल्प रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशि : आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें, तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपका पारिवारिक-जीवन बहुत शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।
कन्या राशि : आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपकी आमदनी, व्यापार और अन्य उपक्रमों से काफी बढ़ेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आप एक आय वृद्धि या पदोन्नति प्राप्त कर कर सकते हैं। आप कुछ धार्मिक कार्यों में संलग्न सकतें हैं, जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी।
तुला राशि : आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपके आराम में शामिल होंगे। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जिएंगे। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में खुशी की भावना पैदा करेगा।
वृश्चिक राशि : आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करना लाभदायक साबित होगा। न्याय से जुड़े लोंगो को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है।
धनु राशि : आज खुशियों के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी संभव है। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि : यदि आप व्यावसायिक सन्दर्भ में निर्यात या आयात से सम्बंधित हैं, तो आकस्मिक विदेशी यात्रा संभव हो सकती है। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगी। भागीदारों के लिए व्यवसाय विस्तार के सन्दर्भ में नई साझेदारी फायदेमंद होगी। नए संपर्क आपके लिए उपयोगी होंगे।
कुम्भ राशि : व्यावसायिक सन्दर्भ में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे और एक उच्च सामाजिक स्थिति हासिल करेंगे। आप एक नया उद्यम शुरू कर सकते हैं और एक बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप अपने सभी विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।
मीन राशि : आज ईमानदारी से किया गया कार्य अतिरिक्त लाभ के रूप में अपने फल देगा। व्यक्तिगत जीवन को अपने व्यावसायिक हितों के साथ हस्तक्षेप न करने दें। नए व्यापारिक अवसर खतरों के बिना नहीं होंगे।आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।