Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandHemkund Sahib : आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट; पूरा क्षेत्र...

Hemkund Sahib : आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट; पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका

Hemkund Sahib : हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर शुक्रवार को दोपहर दो बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो जाएंगे। वहीं पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है।

Gaza: इस्राइल में बनेगा गाजा युद्धविराम निगरानी केंद्र; नेतन्याहू कैबिनेट ने दी मंजूरी

सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) में शुक्रवार को इस साल की अंतिम अरदास की जाएगी। इसके बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घांघरिया पहुंच गए हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ के बाद शुरू होगी।

हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सुखमणी साहिब के पाठ के बाद कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कीर्तन के बाद गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सुशोभित करने के बाद दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

वहीं लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा एक ही परिसर में विराजमान हैं। वहीं अभी तक हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए दो लाख 72 हजार श्रद्धालु पहुंचे।

139 दिन चली यात्रा

इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए थे और आज 10 अक्तूबर को बंद हो रहे हैं। इस तरह हेमकुंड साहिब की यात्रा इस साल 139 दिन चली।

Karwa Chauth 2025 : करवा चौथ का व्रत आज, जानें कब निकलेगा चांद

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. Whats Happening i’m new to this, I stumbled upon this I have found It absolutely useful and it has helped me out loads. I hope to contribute & help other customers like its helped me. Great job.

  2. I’m really loving the theme/design of your blog. Do you ever run into any web browser compatibility issues? A handful of my blog visitors have complained about my website not working correctly in Explorer but looks great in Firefox. Do you have any recommendations to help fix this issue?

  3. I’m curious to find out what blog system you’re using? I’m experiencing some small security problems with my latest website and I would like to find something more safeguarded. Do you have any solutions?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments