Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandUPCL: उत्तराखंड में बिजली दरों में 18.50% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

UPCL: उत्तराखंड में बिजली दरों में 18.50% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

देहरादून। Uttarakhand Electricity Regulatory Commission में प्रस्तावित नई विद्युत दरों को लेकर आज अंतिम जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। प्रदेश की तीनों ऊर्जा निगमों— Uttarakhand Power Corporation Limited (यूपीसीएल), Uttarakhand Jal Vidyut Nigam Limited (यूजेवीएनएल) और Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited (पिटकुल)—की ओर से दायर टैरिफ पिटीशन के आधार पर बिजली दरों में कुल 18.50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभावित है।

किस निगम ने कितना प्रस्ताव दिया

ऊर्जा निगमों के प्रस्ताव के अनुसार: यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत वृद्धि की मांग की है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत रखा गया है। इन प्रस्तावों को मिलाकर कुल 18.50 प्रतिशत तक दर वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

अलग-अलग मंडलों में सुनवाई

पिछले वर्ष आयोग ने गढ़वाल मंडल में देहरादून व गोपेश्वर तथा कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर व लोहाघाट में जनसुनवाई की थी। इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई आयोजित की गई है। आज की सुनवाई अंतिम मानी जा रही है।

उपभोक्ताओं को आपत्ति दर्ज कराने का मौका

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी उपभोक्ता अपने सुझाव या आपत्ति दर्ज करा सकता है। नियामक आयोग के सचिव नीरज के अनुसार, जनसुनवाई के बाद सभी तथ्यों और आपत्तियों पर विचार कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नई बिजली दरें 1 अप्रैल से लागू की जाएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments