Friday, March 6, 2026
Google search engine
HomeUttarakhandUttarakhand Panchayat Election Result : मतगणना शुरू...बनेगी गांव की सरकार

Uttarakhand Panchayat Election Result : मतगणना शुरू…बनेगी गांव की सरकार

Uttarakhand Panchayat Election Result :  प्रदेश में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव का आज परिणाम घोषित होगा। पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। 89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य होगा। चुनाव नतीजा जारी होने के साथ ही पूरा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Earthquake : रूस में 8.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप,जापान से लेकर अमेरिका तक सुनामी का अलर्ट जारी

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में छह साल बाद फिर मतदान का आंकड़ा पहले जैसा ही रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

नौ विकासखंडों में 83 टेबलों पर होगी मतगणना

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर चमोली जिले के सभी नौ ब्लॉकों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ बजे से विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना कार्य प्रारम्भ कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिले में सभी नौ विकासखंड मुख्यालयों पर मतगणना के लिए कुल 83 टेबल लगाई गई हैं। जबकि मतगणना के कार्य को सुचारु और शांतिपूर्ण रुप से संपादित करने के लिए 93 मतगणना सुपरवाइजर और 372 मतगणना सहायकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विजयी जुलूस पर आयोग ने लगाया प्रतिबंध

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। जिलों को भेजे लिखित निर्देश में उम्मीदवारों के समर्थन में निकलने वाले जुलूसों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया है। मतगणना स्थल पर वरिष्ठ व अनुभवी अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा। मतगणना केंद्र पर एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। बिना पोलिंग एजेंट कार्ड किसी को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में हुआ था 69.16 प्रतिशत मतदान

मतगणना की निगरानी प्रेक्षकों एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस के अधिकारी करेंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मतगणना केंद्रों पर आवश्यक बैरिकेडिंग लगा दी गई है। पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 74.42 प्रतिशत महिला और 64.23 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरणों में जोर-आजमाइश करने वाले 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज खुलेगा। मतगणना शुरू हो गई है। 11,082 पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना कार्य में 15,024 कार्मिक शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था 8,926 जवानों के जिम्मे रहेगी।

89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य होगा। सभी विकासखंडों पर कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। चुनाव नतीजा जारी होने के साथ ही पूरा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें संबंधित पद पर होने वाले कुल मतदान के साथ ही प्रत्याशीवार मतों की जानकारी भी मिल सकेगी। सचिव गोयल ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की भांति मतगणना भी पूरी पारदर्शिता से कराई जाएगी।

Khatima : 2019 से खटीमा में संचालित केंद्रीय विद्यालय को मिला अपना भवन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments