Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeCrimeविशेष ड्यूटी के तहत सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या में...

विशेष ड्यूटी के तहत सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या में कटौती

गनर वापस लिए जाने की खबरों को बताया भ्रामक 

DEHRADUN: सुरक्षा में नियुक्त गनर वापस लिये जाने के संबंध में मीडिया के माध्यम से कुछ तथ्यहीन खबरे प्रकाशित/ प्रसारित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 18 फरवरी से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, आज गुररिल्ला प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्तियों द्वारा जुलूस तथा घेराव प्रदर्शन करने, विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनो द्वारा प्रस्तावित जलूसों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, हरिद्वार में आगामी शिवरात्रि के स्नान के अवसर पर लाखों की संख्या में लोगों के पवित्र घाटों में स्नान के लिए आने की दृष्टिगत हरिद्वार से विधानसभा सत्र के लिए पुलिस बल उपलब्ध ना होने तथा विधानसभा सत्र व अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों के दौरान न्यायालय में मुलजिम ड्यूटी हेतु पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए इस दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को सृदृढ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सीओ कार्यालय, अभियोजन कार्यालय से अधिकांश पुलिस बल को उक्त ड्युटियों में नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से नियुक्त पुलिस गार्दो व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा में नियुक्त पुलिस कर्मियों की संख्या में कटौती करते हुए उक्त पुलिस बल को इन सभी ड्युटियों में नियुक्त करने हेतु रिजर्व में किया गया है, जो कानूनी व्यवस्था को सृदृढ बनाए रखने की दृष्टि से आवश्यक है ।

पूर्व में भी समय-समय पर विषम परिस्थितियों में चुनावों व अन्य कानून व्यवस्था की स्थिति के दौरान गार्दो व अन्य सुरक्षा ड्युटियों में अनुमन्यता के अनुसार कटौती कर पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments